लगातार हो रही बारिश से नगर निगम क्षेत्र के कयाघाट पुल के ऊपर से केलो नदी का पानी उफान पर है। बाढ़ की स्थिति न बने और पानी निकासी बेहतर हो इसे देखते हुए निगम प्रशासन द्वारा पूर्ण निगरानी की जा रही है। निगम कमिश्नर ने रविवार को कयाघाट पुल और मरीन ड्राइव शनि मंदिर रोड से आगे पचरी घाट का निरीक्षण भी किया और तटवर्ती इलाको में मुनादी भी करा दी है।

लगातार हो रही बारिश को देखते हुए केलो नदी पर जल स्तर बढ़ने की सूचना पर निगम कमिश्नर ने रविवार की सुबह कयाघाट पुल, मरीन ड्राइव पचरी आदि नदी से लगे हुए दोनों किनारों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नदी के किनारे बसे क्षेत्र में जल स्तर बढ़ने की सूचना और जलस्तर बढ़ने या बाढ़ की स्थिति निर्मित होने पर सावधानी बरतते हुए निगम प्रशासन को सूचना देने संबंधित मुनादी कराने के निर्देश दिए। निर्देश के तहत सुबह से ही संबंधित नदी के दोनों किनारे क्षेत्र में मुनादी कराई गई। कमिश्नर ने कयाघाट पुल के दोनों ओर कर्मचारी रखने और सूचना देने की बात कही। इसी तरह उन्होंने शनिचरी मंदिर होते हुए मरीन ड्राइव स्थित पचरी पर जल स्तर बढ़ने पर संबंधित क्षेत्र के रहवासियों द्वारा निस्तारी नहीं करने संबंधित सूचना देने के निर्देश दिए हैं।
केलो डैम में लगातार बारिश का पानी आ रहा है जिसके कारण डैम के चार गेट खोलने पड़े हैं और उसके बाद लगातार केलो नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हो रही है। यही वजह है कि निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने शहर के सभी जल भराव क्षेत्र पर निगरानी रखने, जल भराव की स्थिति निर्मित होने पर पानी निकासी बहाल करने के लिए जेट सक्शन मशीन, जेसीबी और सक्शन वैन मशीन की तैयारी रखने के निर्देश स्वास्थ्य, विभाग और जल विभाग के अधिकारियों को दिए हैं।
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
