रायगढ़. कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन तथा नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के नेतृत्व में नगर निगम रायगढ़ ने इस वर्ष रिकार्ड 14 करोड़ से अधिक संपत्ति कर वसूल किया है। जो कि मिले लक्ष्य का 93 प्रतिशत है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिक निगम, रायगढ़ में वर्ष 2022-23 में विगत पांच वर्षो की तुलना में इस वर्ष रिकार्ड 93.08 प्रतिशत संपत्ति कर 31 मार्च 2023 तक वसूली की गई। नगर निगम द्वारा इस वर्ष 14 करोड़ 77 लाख रुपये की राशि संपत्तिकर के रूप में वसूली की गई। जो कि आज तक निगम द्वारा किसी भी वर्ष में वसूल किए गए संपत्तिकर में सर्वाधिक है। विगत 2010 के बाद से निगम क्षेत्र के समस्त भवन/भूमि का सर्वे का कार्य नहीं हुआ था, जिसे वर्तमान में वर्ष 2022-23 में सघन सर्वेक्षण कार्य कराया गया जिसमें 7280 भवन की वृद्धि हुई है, जिससे राजस्व आय में वृद्धि हुई है।
नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात राजस्व वसूली बढ़ाने हेतु प्रत्येक माह दो बार राजस्व शाखा के अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक लेकर राजस्व वसूली बढ़ाने हेतु प्रेरित किया गया। जिसके कारण वर्ष भर में निकाय को कभी भी अधिकारी-कर्मचारियों के वेतन के भुगतान हेतु शासन से ऋण लेने की आवश्यकता नहीं पड़ी और अभी निकाय में इतनी राशि है कि आगामी 6 माह तक वेतन का भुगतान किया जा सकता है।
संपत्तिकर भुगतान के लिए बन रहा ऑनलाईन सॉफ्टवेयर
संपत्तिकर प्रबंधन प्रणाली का रख-रखाव हेतु ऑनलाईन करने सॉफ्टवेयर निर्माण की कार्यवाही की जा रही है जो इस वित्तीय वर्ष में शीघ्र प्रारंभ हो जाएगी। जिससे करदाता आसानी से घर बैठे करों का भुगतान कर सकेंगे। उपभोक्ता प्रभार शुल्क हेतु वार्डवार सर्वे कराकर मांग पंजी तैयार कर ली गई है जिससे इस वर्ष संपत्तिकर एवं अन्य करों के साथ-साथ उपभोक्ता प्रभार को भी ऑनलाईन कर लिया जाएगा। जिससे घर बैठे ऑनलाईन उपभोक्ता प्रभार शुल्क जमा कर सकेंगे।
विगत पांच वर्षों के येे है आंकड़े
संपत्तिकर वसूली वर्ष 2018-19 में 89.35 प्रतिशत, वर्ष 2019-20 में 76.21 प्रतिशत, वर्ष 2020-21 में 77.90 प्रतिशत, वर्ष 2021-22 में 56.67 प्रतिशत एवं वर्ष 2022-23 में 93.08 प्रतिशत वसूली जो कि पिछले पांच वर्षो की तुलना में सबसे अधिक संपत्तिकर की वसूली हुई है। विगत पांच वर्षों की तुलना में 2022-23 में संपत्ति की वसूली मांग 15 करोड़ 86 लाख के विरूद्ध 14 करोड़ 77 लाख हुई है। जो लक्ष्य का 93.08 प्रतिशत है, यह विगत वर्षो की तुलना में सर्वाधिक है। गत वर्ष 2021-22 की तुलना में 2022-23 की कुल वसूली में 10 करोड़ 78 लाख की वृद्धि हुई है। गत वर्ष 2021-22 की तुलना में 2022-23 की समेकितकर में 50.77 लाख की वृद्धि हुई है। गत वर्ष 2021-22 की तुलना में 2022-23 की जलकर में 1 करोड़ 14 लाख की वृद्धि हुई है।
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
