harshnews.com
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
Reading: बड़माल में जननेता रोशनलाल की स्मृति में सुन्दर काण्ड पाठ व वृक्षारोपण कार्यक्रम,  वृक्षारोपण कार्यक्रम आज के परिवेश में जन आंदोलन बनाने की जरूरत – गिरधर गुप्ता
Share
Live TV
Youtube

5 साल जिद और जुनून के

Breaking News
पटेलपाली में सड़क हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा ,महिला की मौत के बाद किया चक्काजाम
जिले में SIR प्रक्रिया शुरू, डोर टू डोर जाएंगे BLO ,4 दिसंबर तक मतदाता सूची के सत्यापन का चलेगा काम
बगैर लाइसेंस के दवा बिक्री करने वाला मनिहारी दुकान संचालक गिरफ्तार
धरमजयगढ़ हिट एंड रन मामले में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार
अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, एसपी दिव्यांग पटेल ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का उत्साह
Breaking News
पटेलपाली में सड़क हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा ,महिला की मौत के बाद किया चक्काजाम
जिले में SIR प्रक्रिया शुरू, डोर टू डोर जाएंगे BLO ,4 दिसंबर तक मतदाता सूची के सत्यापन का चलेगा काम
बगैर लाइसेंस के दवा बिक्री करने वाला मनिहारी दुकान संचालक गिरफ्तार
धरमजयगढ़ हिट एंड रन मामले में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार
अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, एसपी दिव्यांग पटेल ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का उत्साह
harshnews.com
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
Reading: बड़माल में जननेता रोशनलाल की स्मृति में सुन्दर काण्ड पाठ व वृक्षारोपण कार्यक्रम,  वृक्षारोपण कार्यक्रम आज के परिवेश में जन आंदोलन बनाने की जरूरत – गिरधर गुप्ता
Share
Youtube Facebook Whatsapp Twitter Telegram
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
manoj
रायगढ़

बड़माल में जननेता रोशनलाल की स्मृति में सुन्दर काण्ड पाठ व वृक्षारोपण कार्यक्रम,  वृक्षारोपण कार्यक्रम आज के परिवेश में जन आंदोलन बनाने की जरूरत – गिरधर गुप्ता

Harsh News
Last updated: 1 July 2023 14:22
Harsh News
Share
7 Min Read
SHARE

 

 

रायगढ़. पूर्व विधायक जननेता स्व. रोशन लाल अग्रवाल की स्मृति में उनके जन्म जयंती के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के तहत कमलम परिवार द्वारा कोड़ातराई मंडल अंतर्गत ग्राम बड़माल में सुन्दर काण्ड पाठ व वृक्षारोपण कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें भाजपा पूर्व प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता, जननेता स्व.रोशन लाल अग्रवाल के सुपुत्र व भाजपा नेता गौतम अग्रवाल, पूर्व जिला महामंत्री गुरविन्दर सिंह घई, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अफरोज डायमंड, भाजपा रायगढ़ नगर पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश छपारिया व भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश साहू, भाजपा महका मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पालु राठौर, सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि खेमराज नायक, पूर्व उपाध्यक्ष सरिया नगर पंचायत मोती स्वर्णकार, जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा गौरांग साव, पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वय रोहित साव व ईश्वर गुप्ता आदि प्रमुख पदाधिकारियों की गौरवपूर्ण उपस्थिति में शुभारंभ हुआ। इस जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रम के संचालक व संयोजक भाजपा कोडातराई मंडल के पूर्व महामंत्री बड़माल निवासी ललित गुप्ता थे।

भाजपा पूर्व प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता ने कार्यकर्ताओं व आमजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण अत्यंत ही आवश्यक है। वृक्षारोपण कार्यक्रम आज के परिवेश में जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। लोगों को जागरूक करने हेतु जन जागृति अभियान चलाया जाना चाहिए। जितनी ज्यादा हरियाली विकसित होगी, उतना ही अधिक स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार होगा। यह विचार बड़माल में पीपल व आम के वृक्ष को रोपित करने के उपरान्त व्यक्त किये। इसी श्रृंखला में जननेता स्व. रोशनलाल अग्रवाल के सुपुत्र भाजपा नेता गौतम अग्रवाल ने बताया कि कमलम परिवार द्वारा पूरे जिले व रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विशेष वृक्षारोपण किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किए है। उन्होंने आगे कहा कि जिन गांव में जितनी भी पेड़ लगाये उनकी देखभाल जरूर सुनिश्चित करें। साथ उन गॉव में हमारे भाजपा परिवार के वरिष्ठजनों का सम्मान कर संपर्क से समर्थन अभियान को भी चरितार्थ करते चलना है। संपर्क से समर्थन अभियान के तहत वरिष्ठजनों का सम्मान करना हमारा परम सौभाग्य है।

देवलसुर्रा रामायण मंडली ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति से किया सुन्दर काण्ड पाठ

नैतिक मूल्यों के उत्थान व सामाजिक समरसता के लिए हमारे सनातन धर्म मे इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों पर विशेष बल दिया जाता है ताकि आने वाली पीढ़ी संस्कारवान, चरित्रवान व अपनी भारतीय संस्कृति प्रफुल्लित हो। बड़माल के हनुमान मंदिर में भक्त शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित रामचरितमानस के सुन्दर काण्ड पाठ, सामूहिक हनुमान चालीसा व आरती देवलसुर्रा रामायण मंडली द्वारा सस्वर संगीतमय प्रस्तुति किया गया। जिसमें देवलसुर्रा के जगन्नाथ डनसेना, दुकालू डनसेना, रमेश पटेल, शशिधर साव, राजू डनसेना, उसत राम गुप्ता थे। ग्राम बड़माल में आयोजित सुन्दर काण्ड पाठ, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ व आरती पूर्ण करने के पश्चात विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया था। जिसमें ग्रामीणजन व आगंतुक कार्यकर्ताओं ने भी प्रसाद पाया।

संपर्क से समर्थन अभियान के तहत किया गया वरिष्ठजनों का सम्मान

जननेता स्व. रोशन लाल अग्रवाल की स्मृति में आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत सुन्दर काण्ड पाठ व वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। यह सम्मान भाजपा पूर्व प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता सहित भाजपा के वरिष्ठजनों ने भाजपा गमछा पहनाकर रमेश पंडा रेंगालपाली, मोहित साव रेंगालपाली, भीख प्रधान त्रिभौना, तेजराम प्रधान नेतनागर, सोनू गुप्ता बड़माल, हाडू सिदार बड़माल, कान्हू चरण गुप्ता जकेला, संतोष बारीक रेंगालपाली को 9 साल बेमिसाल – संपर्क से समर्थन अभियान के तहत सम्मानित किया गया साथ ही पुसौर के वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ प्रधान को उनके जन्मदिन पर बधाई दिए। कलार समाज के जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर डिलेश्वर जायसवाल भाजपा कोड़ातराई मंडल कोषाध्यक्ष को भाजपा गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया।

गुरुजी अशोक गुप्ता का किया गया विशेष सम्मान

गुरुजी अशोक गुप्ता, प्रधान पाठक शासकीय माध्यमिक शाला मिडमिडा से सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह में भगवा गमछा व श्रीफल देकर उनके योगदान के लिए नमन करते विशेष सम्मान किया गया। इन्होंने लंबे समय तक झलमला स्कूल में भी अपनी सेवा दी है। भाजपा सक्रिय नेता गौतम अग्रवाल, भजपा पूर्व जिला महामंत्री गुरविन्दर सिंह घई, पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अफरोज डाइमंड, भाजपा पूर्व नगर मण्डल अध्यक्ष रमेश छपारिया, पूर्व विधायक प्रतिनिधि आकाश गुप्ता, मिडमिडा भाजपा के वरिष्ठ नेता रेशम साव, भाजपा पूर्व नगर मंडल महामंत्री संजय पल्लु बेरीवाल, सोनी समाज के जिलाध्यक्ष नितेश सोनी, सुशांत सिंह राजपूत व राजेश गुप्ता ने मिडमिडा स्कूल पहुँचकर उनका सम्मान किया।

आंगनबाड़ी भवन स्थित मैदान में हुआ पौधरोपण

बड़माल आंगनबाड़ी स्थित मैदान में पौधरोपण के लिए अनुकूल व सुरक्षित जगह में ट्री गार्ड के साथ पौधा रोपित करने के लिए चयन कर आज छायादार, फलदार व अन्य किश्म के पौधे रोपे गए है। पौधरोपण में गांव के महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और आगे आकर इन पौधों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी भी ली है।

इनकी रही विशेष उपस्थिति

रायगढ़ से पधारे वरिष्ठ भाजपा नेता चक्रधर जूटमिल मंडल पूर्व उपाध्यक्ष मित्रमणि त्रिपाठी, सोनी समाज के जिलाध्यक्ष नितेश सोनी, पूर्व नगर मंडल महामंत्री संजय पल्लु बेरीवाल, पूर्व विधायक प्रतिनिधि व भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य जगन्नाथ प्रधान, भाजपा जिला सह संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ संजय सिंह ठाकुर, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य घनश्याम पटेल, प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यसमिति सदस्य हिमांशु चौहान, भाजपा कोड़ातराई मंडल कोषाध्यक्ष डिलेश्वर जायसवाल, नगर पंचायत पुसौर नेता प्रतिपक्ष उमेश साव, एकताल पूर्व सरपंच चंद्रशेखर सिदार, भाजपा जिला किसान मोर्चा कोषाध्यक्ष विजय पंडा, लिंगराज विषि, महेश गुप्ता, जितेन्द्र गुप्ता, दयाराम सिदार, दशरथ साव, रामेश्वर पटेल, मनोज पटेल, बोधराम सव, संकीर्तन, शरद गुप्ता, अंतर्यामी होता, चकाडोला पंडा, गयातीर्थ मिर्धा, अविनाश गुप्ता, दुखनाशन गुप्ता, प्रफुल्ल पंडा, प्रेमशंकर पंडा, सुभाष सिदार, सोनुलाल गुप्ता, समारू निषाद, अलेख गुप्ता, अंत गुप्ता, भागवतिया सिदार, विषिकेशन सिदार, झसकेतन निषाद, विद्याधर सिदार, हरिशंकर यादव, राजकुमार यादव, हेमंत गुप्ता, राजेश गुप्ता, रामसिंह सिदार, अमर सिदार, दीपक सिदार, लव सिदार, कुश सिदार, गोरख सिदार, समीर सिदार आदि उपस्थित थे। उक्ताशय की जानकारी राजेन्द्र नंदे ने दी है।

Harsh News
Website |  + postsBio
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    छातामुड़ा में आंगनबाड़ी तोड़ रहे 3 लोगों को भेजा गया जेल
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान हुआ क्रैश, सैकड़ों लोगों की मौत
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    रायगढ़ में पकड़े गए दो पाकिस्तानी नागरिक
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    अरे.. ये क्या… नगर निगम ने SBI को भी नहीं छोड़ा और ATM बूथ भी कर दिया सील

You Might Also Like

पटेलपाली में सड़क हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा ,महिला की मौत के बाद किया चक्काजाम

जिले में SIR प्रक्रिया शुरू, डोर टू डोर जाएंगे BLO ,4 दिसंबर तक मतदाता सूची के सत्यापन का चलेगा काम

धरमजयगढ़ हिट एंड रन मामले में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार

अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, एसपी दिव्यांग पटेल ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का उत्साह

आलू के खेत में पानी दे रहे चाचा भतीजे की करंट से मौत

TAGGED:raigarh newsraigarh top news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Email
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

harshnews.com

HARSHNEWS.COM

Neha Patel

Contact no :7000676494

Email: harshnewsrig@gmail.com

Add: Harsh news office,front of Punjab National Bank,
beedpara Raigarh,CG 496001

Follow US on Social Media

Facebook Youtube Whatsapp Telegram Wordpress

जुड़े रहें हर्ष न्यूज से हर महत्वपूर्ण खबरों के लिए

© Copyright 2024, All Rights Reserved | HARSH NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?