जबलपुर शहर में कटंगा चौक से छोटी लाइन चौके के बीच सवा किमी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi Jabalpur Visit) का रोड शो होने जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत जबलपुर से करने जा रहे हैं। करीब 6 बजे तक वे जबलपुर पहुंचेंगे और उसके बाद रोड शो में शामिल होंगे। पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए इलाके में नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। जबलपुर शहर में कटंगा चौक से छोटी लाइन चौके के बीच सवा किमी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रोड शो होगा। जिसमें पीएम खुली गाड़ी पर सवार होकर लोगों का अभिवादन करेंगे। रोड शो में वे सवा किमी की दूरी करीब एक घंटे में तय करेंगे
एसपीजी और पुलिस की सुरक्षा
जबलपुर में रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आस-पास एसपीजी के 40 कमांडो तैनात रहेंगे। वहीं पूरे क्षेत्र में 5 हजार पुलिस जवान सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। डुमना एयरपोर्ट से आने जाने वाले मार्ग और रोड शो के रास्ते की ओर जाने वाले मार्ग पर दोपहर से ही वाहनों का जाना बंद कर दिया गया है।
के लिए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। रोड शो के रास्ते पर दोनों ओर बेरीकेड्स लगाए गए हैं। रोड शो के दौरान कोई भी व्यक्ति इन्हें पार नहीं करेगा। बेरीकेड्स के अंदर केवल पीएम नरेन्द्र मोदी का वाहन और पुलिस के वाहन चलेंगे।
