अग्रोहा धाम में महाराजा श्री अग्रसेन जी की महाआरती

WhatsApp Image 2026-10-11 at 12.50.43

अग्रसेन जयंती पर जुटे समाजजन, विधि-विधान से हुई महाआरती

        रायगढ़। महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर रायगढ़ में अग्र समाज ने श्रद्धा और भक्ति के साथ अपने कुल प्रवर्तक का स्मरण किया। भगवानपुर रोड स्थित अग्रोहा धाम में समाजजनों ने विधि-विधान से महाआरती कर महाराजा अग्रसेन जी के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। आयोजन में समाज के वरिष्ठजनों के साथ महिलाएं और बच्चे के साथ अग्रोहा धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों की भी उपस्थिति रही। अग्र समाज के कुल प्रवर्तक महाराजा श्री अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती के अवसर पर रविवार को भगवानपुर रोड स्थित अग्रोहा धाम में महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने पूरे विधि-विधान और श्रद्धा भाव के साथ महाराजा अग्रसेन जी की महाआरती की और उनका स्मरण किया। इस विशेष अवसर पर अग्रोहा धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सहित ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी, सदस्य और अग्र समाज के वरिष्ठजन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी की गरिमामयी मौजूदगी में आचार्यों द्वारा पूरे विधि-विधान, मंत्रोच्चार और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ महाराजा श्री अग्रसेन जी की महाआरती संपन्न कराई गई।       महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों और सिद्धांतों को याद करते हुए आयोजित की गई इस महाआरती में समाज के हर वर्ग की भागीदारी देखने को मिली। आयोजन में बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं और बच्चों ने भी उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे पूरा परिसर भक्ति के माहौल में सराबोर हो गया। समाजजनों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक एकता, सेवा और परस्पर सहयोग की भावना को मजबूत बनाने का संदेश दिया। पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Top Search

Advertisement Carousel