शहर में जाम से निबटने के लिए ट्रैफिक प्लान बन रही है. नए प्लान के मुताबिक शहर के कई स्थानों को वन वे किया जाएगा. खासतौर पर जहाँ जाम के हालात ज़्यादा रहते हैं.. उन स्थानों को वन वे करने की तैयारी है. इसी तरह चौक चौराहो में ट्रैफिक वालेंटीयर भी तैनात होंगे. ये पूरा प्लान जिला पुलिस के नए कप्तान द्वारा तैयार किया जा रहा है.

शहर में जाम लगना आम बात है. जाम के हालात ये हैं कि यहां हर दो मिनट में जाम लगता है. शहर की कम चौड़ी सड़क और वाहनों की बेतरतीब पार्किंग की वजह से रायगढ़ जाम की गिरफ्त में है. इस जाम से निबटने के लिए रायगढ़ पुलिस नया ट्रैफिक प्लान लाने की तैयारी में है. नए प्लान के मुताबिक शहर के कुछ हिस्सों को वन वे किया जाएगा. वन वे की शुरुआत शहर के ह्रदयस्थल में स्थित सुभाष चौक से होगी. नए प्लान के अनुसार सुभाष चौक से गाँधी प्रतिमा, हंडी चौक सहित कुछ अन्य स्थानों को वन वे किया जाएगा. इन स्थानों में चार पहिया वाहनों को प्रवेश नहीं दी जाएगी. सिर्फ दुपहिया वाहन ही एंट्री कर सकेंगे. हालांकि यह प्लान अभी पूरी तरह से तैयार नहीं हुआ है. मगर कहा जा रहा है की बहुत जल्द प्लान को धरातल में उतारा जाएगा. अधिकारी कहते हैं कि इससे शहर में लगने वाली जाम से मुक्ति मिल सकती है.
ट्रैफिक व्यवस्था के लिए शहर में जवानों कमी है. जिसके लिए ट्रैफिक वालेंटियर रखे जाएंगे. युवाओं को ट्रेनिंग देकर उन्हें रखा जाएगा. इस पर भी सहमति बन रही है. ये पूरा प्लान रायगढ़ के नए पुलिस कप्तान द्वारा तैयार किया जा रहा है. हालांकि इस प्लान के लिए स्थानीय स्तर पर पार्षदो की सहमति भी ली जाएगी.
