मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गार्ड्स की दादागिरी बढ़ गई है. मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की शह पर वहां कार्यरत सुरक्षा कर्मी दादागिरी करने के साथ मरीजों से पैसों की मांग भी करते हैं. गेट पास के नाम पर एक-एक मरीज से सौ-सौ रूपये की वसूली हो रही है. हमारे पास सुरक्षा कर्मियों की बदसलूकी और पैसा लेते हुए वीडियो आया है. जिसे देखने के बाद आप शायद मेडिकल कॉलेज में पांव रखने से परहेज करने लगेंगे.

ये रायगढ़ का सरकारी मेडिकल कॉलेज है… और यहां सिर्फ मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की मनमानी चलती है. चाहे कोई कितना भी जोर लगा ले.. मगर चलना तो सिर्फ प्रबंधन का ही है..या यूँ कहें कि मेडिकल कॉलेज के अघोषित रूप से गुंडे… यहां गुंडा शब्द भी शायद कम पड़ जाए. गुंडा शब्द उन सुरक्षा कर्मियों के लिए है.. जो मेडिकल कॉलेज में मरीजों से हर रोज बदतमीजी करते हैं… मरीजों को ओपीडी के भीतर जाने नहीं देते.. अगर कोई मरीज गंभीर भी हो तो उसे एंट्री नहीं मिलती. मरीजों को गेट पास लाने के लिए कहा जाता है. और ज़ब गेट पास नहीं दिखाई जाती तो मरीजों से पैसा माँगा जाता है. अगर वो पैसा देने में सक्षम नहीं है तो उसे भगा दिया जाता है. हमारे पास मेडिकल कॉलेज की पोल खोलने वाले ऐसे तीन वीडियो आए हैं… जिन्हे देखने के बाद आप शायद मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए जाना ही छोड़ दें… सबसे पहले हम सुरक्षा कर्मियों द्वारा मरीजों से पैसा लेने वाला वीडियो दिखाते हैं…. (पैसा लेने वाला पूरा वीडियो डालें… ऑडियो के साथ)
अब दूसरे वीडियो में आते हैं…(दूसरा वीडियो लगाएं… ऑडियो के साथ ) यहां ओपीडी के बाहर सुरक्षाकर्मी किसी सुरक्षा एजेंसी में तैनात अफसरों की मानिंद लग रहे हैं. कोई भी व्यक्ति यदि भीतर जाना चाहे तो उसे गेट पास की मांग की जाती है. अगर कोई गेट पास नहीं दिखा रहा है तो उसे भगा दिया जाता है. जरा इनकी बदतमीजी पर भी गौर कीजिये…. मरीजों से कैसा व्यवहार करते हैं.. उसे आप देखिये और सुनिए भी..इसी बीच एक गर्भवती महिला आती है. लेकिन इन सुरक्षाकर्मियों को गर्भवती पर भी रहम नहीं आती… गेट पास नहीं होने की स्थिति में ये गार्ड्स उसे भी भगा देते हैं. जबकि उसके साथ आए परिजन मिन्नतें करते हैं. मगर सुरक्षा कर्मियों का दिल नहीं पसीजता.
अंत में मेडिकल कॉलेज से खदेड़े जाने के बाद गर्भवती ऑटो में सवार होकर चली जाती है. (यहां ऑटो में जाने वाली गर्भवती का वीडियो लगाएं..)
तो देखा आपने… मेडिकल कॉलेज में कॉलेज प्रबंधन और यहां के सुरक्षा कर्मियों की बदसलूकी को..सरकार ने मेडिकल कॉलेज की स्थापना मरीजों के इलाज के लिए खोली हैं… मगर रायगढ़ में तो मरीजों को प्रताड़ित किया जा रहा है. इन तमाम वीडियोज को देखकर लगता है..मानो ये कोई अस्पताल नहीं बल्कि प्रताड़ना केंद्र है. जिसे लोगों को प्रताड़ित करने का सर्टिफिकेट मिला है.
