harshnews.com
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
Reading: जिले में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होनी चाहिए परेशानी-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा
Share
Live TV
Youtube

5 साल जिद और जुनून के

Breaking News
पटेलपाली में सड़क हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा ,महिला की मौत के बाद किया चक्काजाम
जिले में SIR प्रक्रिया शुरू, डोर टू डोर जाएंगे BLO ,4 दिसंबर तक मतदाता सूची के सत्यापन का चलेगा काम
बगैर लाइसेंस के दवा बिक्री करने वाला मनिहारी दुकान संचालक गिरफ्तार
धरमजयगढ़ हिट एंड रन मामले में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार
अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, एसपी दिव्यांग पटेल ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का उत्साह
Breaking News
पटेलपाली में सड़क हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा ,महिला की मौत के बाद किया चक्काजाम
जिले में SIR प्रक्रिया शुरू, डोर टू डोर जाएंगे BLO ,4 दिसंबर तक मतदाता सूची के सत्यापन का चलेगा काम
बगैर लाइसेंस के दवा बिक्री करने वाला मनिहारी दुकान संचालक गिरफ्तार
धरमजयगढ़ हिट एंड रन मामले में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार
अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, एसपी दिव्यांग पटेल ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का उत्साह
harshnews.com
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
Reading: जिले में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होनी चाहिए परेशानी-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा
Share
Youtube Facebook Whatsapp Twitter Telegram
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
manoj
रायगढ़

जिले में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होनी चाहिए परेशानी-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा

Harsh News
Last updated: 27 June 2023 13:56
Harsh News
Share
5 Min Read
SHARE

 

 

रायगढ़. कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि जिले में अच्छी बारिश के मद्देनजर कृषि कार्य में तेजी आयी है, जिसके कारण खाद-बीज की मांग बढ़ जाएगी। मांग के अनुरूप वर्तमान में पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज उपलब्ध हैं। उन्होंने सभी एसडीएम को सोसायटियों के निरीक्षण के निर्देश दिए एवं कहा कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।
इस दौरान कलेक्टर श्री सिन्हा ने शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए स्कूलों में किताबें और गणवेश वितरण की जानकारी ली। विभागीय अधिकारी ने बताया कि एक सेट गणवेश व किताबों का वितरण पूर्ण हो चुका है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने छात्रवृति हेतु आधार लिंकेज का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूलों के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाने के साथ ही गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षण सत्र के साथ छात्रावास, आश्रम खुल गए है, उन्होंने छात्रावासों में भी सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश। इसके साथ ही छात्रावास, आश्रम के निरीक्षण के लिए महिला अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने चिटफंड कंपनियों की जानकारी लेते हुए, जिले में संपत्ति ब्यौरा की जानकारी भेजने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए। उन्होंने आगामी दिनों में होने वाली छत्तीसगढ़ी ओलंपिक की सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश सीईओ जनपद को दिए। इस दौरान मौसम वेधशाला के निर्माण हेतु जगह चिन्हांकन के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए हाट-बाजार क्लिनिक के नियमित संचालन के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न अस्पतालों में चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली एवं संबंधित निर्माण एजेंसी को कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने बैठक में लोक सेवा गारंटी के लंबित प्रकरणों पर गहरी नाराजगी जताते हुए सभी प्रकरणों को तत्काल निराकृत करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने विवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों को अविलंब पूर्ण करें। कलेक्टर श्री सिन्हा ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने जनशिकायत, जनदर्शन, मुख्यमंत्री जनचौपाल की विभागवार समीक्षा करते हुए आवेदनों का अतिशीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
आयुष्मान कार्ड बनाने 28 जून को चलेगा महाभियान
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में जिले के सभी ग्राम में आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु 28 जून को महाभियान चलेगा। जिसमें छूटे हुए समस्त पात्र व्यक्तियों/हितग्राहियों का कार्ड बनाया जाएगा। सभी छूटे हुए व्यक्ति/हितग्राही अपना आधार कार्ड लेकर आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु निर्धारित शिविर में उपस्थित होकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है। जिससे शासन की नि:शुल्क इलाज संबंधी योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है। इसके तहत जिले के समस्त शासकीय एवं अद्र्धशासकीय स्कूलों में भी बच्चों का आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा।
पौध रोपण के साथ उसे जीवित रखना आपकी जिम्मेदारी, एक-एक पौधों की होगी मॉनिटरिंग
कलेक्टर श्री सिन्हा ने इस मानसून में जिले में होने वाले वृहत वृक्षारोपण अभियान की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को चिन्हांकित भूमि पर वृक्षारोपण के लिए सारी तैयारी करने के निर्देश दिए। साथ ही वन तथा उद्यानिकी विभाग को पौधे उपलब्ध करवाने के लिए निर्देशित किया। उल्लेखनीय है कि जिले में इस मानसून सीजन में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। जिसमें स्कूल, सोसाइटी शासकीय कार्यालयों में वृक्षारोपण किया जाएगा। कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि पौध रोपण तो जरूरी है लेकिन उससे ज्यादा उसे जीवित रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए रोपित एक-एक पौधों का तीन साल तक देखभाल के साथ जियो टैग कर मॉनिटरिंग किया जाएगा।
मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करें पूर्ण
कलेक्टर श्री सिन्हा ने सभी अधिकारियों को मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन के साथ जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन का कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करें, साथ ही मतदान केंद्र में रैंप, हवादार रूम, दो दरवाजा एवं शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके निरीक्षण के संबंध में पटवारी एवं सचिव की बैठक लेने के निर्देश दिए।

Harsh News
Website |  + postsBio
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    छातामुड़ा में आंगनबाड़ी तोड़ रहे 3 लोगों को भेजा गया जेल
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान हुआ क्रैश, सैकड़ों लोगों की मौत
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    रायगढ़ में पकड़े गए दो पाकिस्तानी नागरिक
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    अरे.. ये क्या… नगर निगम ने SBI को भी नहीं छोड़ा और ATM बूथ भी कर दिया सील

You Might Also Like

पटेलपाली में सड़क हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा ,महिला की मौत के बाद किया चक्काजाम

जिले में SIR प्रक्रिया शुरू, डोर टू डोर जाएंगे BLO ,4 दिसंबर तक मतदाता सूची के सत्यापन का चलेगा काम

धरमजयगढ़ हिट एंड रन मामले में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार

अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, एसपी दिव्यांग पटेल ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का उत्साह

आलू के खेत में पानी दे रहे चाचा भतीजे की करंट से मौत

TAGGED:raigarh newsraigarh top news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Email
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

harshnews.com

HARSHNEWS.COM

Neha Patel

Contact no :7000676494

Email: harshnewsrig@gmail.com

Add: Harsh news office,front of Punjab National Bank,
beedpara Raigarh,CG 496001

Follow US on Social Media

Facebook Youtube Whatsapp Telegram Wordpress

जुड़े रहें हर्ष न्यूज से हर महत्वपूर्ण खबरों के लिए

© Copyright 2024, All Rights Reserved | HARSH NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?