कोलकाता मेडिकल कॉलेज में एक महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के विरोध में शुक्रवार को रायगढ़ में भाजपा महिला मोर्चा ने मौन जुलूस निकाला और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौक में कैंडल जाकर मृतात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस पूरे मामले में हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दिये जाने की मांग की। 
कोलकाता मेडिकल कॉलेज में हुई घटना ने पूरे देश की महिलाओं को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना ने एक बार से महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिये हैं। भाजपा सीधे तौर पर इस घटना को पश्चिम बंगाल सरकार की नाकामी बता रही है। मेडिकल कॉलेज में ड्यूटीरत महिला डॉक्टर के साथ रेप और उसके बाद उसकी हत्या के मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। इसी के विरोध में शुक्रवार को रायगढ़ में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महिलायें सड़क पर उतरीं और भाजपा कार्यालय से मौन जुलूस निकाला। मौन धारण किये महिला मोर्चा की नेता शहर भ्रमण करते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चौक पहुंची और कैंडल जलाकर मृतात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की।
भाजपा महिला मोर्चा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। वहां की महिलायें अब सुरक्षित नहीं रह गयी हैं और खुद को असहाय महसूस कर रही हैं। महिलायें सुरक्षा की गुहार लगा रही हैं मगर न तो सुरक्षा बल ध्यान दे रहे और न ही ममता बनर्जी की सरकार ध्यान दे रही है।
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
