harshnews.com
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
Reading: Raigarh News: भाभी ने रची ननद की हत्या की साजिश, रास्ते से हटाने रायगढ़ निवासी युवकों को दी गई एक लाख में सुपारी, घरघोड़ा पुलिस और साइबर सेल रायगढ़ के ज्वाइंट एक्शन में पकड़ाए साजिशकर्ता भाभी सहित कुल 4 आरोपी
Share
Live TV
Youtube

5 साल जिद और जुनून के

Breaking News
पटेलपाली में सड़क हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा ,महिला की मौत के बाद किया चक्काजाम
जिले में SIR प्रक्रिया शुरू, डोर टू डोर जाएंगे BLO ,4 दिसंबर तक मतदाता सूची के सत्यापन का चलेगा काम
बगैर लाइसेंस के दवा बिक्री करने वाला मनिहारी दुकान संचालक गिरफ्तार
धरमजयगढ़ हिट एंड रन मामले में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार
अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, एसपी दिव्यांग पटेल ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का उत्साह
Breaking News
पटेलपाली में सड़क हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा ,महिला की मौत के बाद किया चक्काजाम
जिले में SIR प्रक्रिया शुरू, डोर टू डोर जाएंगे BLO ,4 दिसंबर तक मतदाता सूची के सत्यापन का चलेगा काम
बगैर लाइसेंस के दवा बिक्री करने वाला मनिहारी दुकान संचालक गिरफ्तार
धरमजयगढ़ हिट एंड रन मामले में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार
अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, एसपी दिव्यांग पटेल ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का उत्साह
harshnews.com
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
Reading: Raigarh News: भाभी ने रची ननद की हत्या की साजिश, रास्ते से हटाने रायगढ़ निवासी युवकों को दी गई एक लाख में सुपारी, घरघोड़ा पुलिस और साइबर सेल रायगढ़ के ज्वाइंट एक्शन में पकड़ाए साजिशकर्ता भाभी सहित कुल 4 आरोपी
Share
Youtube Facebook Whatsapp Twitter Telegram
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
manoj
क्राईमरायगढ़

Raigarh News: भाभी ने रची ननद की हत्या की साजिश, रास्ते से हटाने रायगढ़ निवासी युवकों को दी गई एक लाख में सुपारी, घरघोड़ा पुलिस और साइबर सेल रायगढ़ के ज्वाइंट एक्शन में पकड़ाए साजिशकर्ता भाभी सहित कुल 4 आरोपी

Harsh News
Last updated: 25 August 2023 14:28
Harsh News
Share
6 Min Read
SHARE

 

Raigarh News: रायगढ़. घरघोड़ा के वार्ड क्रमांक 3, उरांवपारा में गत 21 अगस्त की सुबह रमा उरांव पिता स्वर्गीय मयाराम उरांव (उम्र 30 वर्ष) पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सोते समय हमला करने के मामले में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घरघोड़ा पुलिस और रायगढ़ साइबर सेल की संयुक्त टीम ने 72 घंटे के भीतर न सिर्फ मामले का खुलासा किया है अपितु हमलावर युवकों सहित प्लानिंग करने वाले और घटना को अंजाम देने के लिए हमलावरों को पैसे देने वालों को भी गिरफ्तार किया है ।

बीते 21 अगस्त को उरांवपारा निवासी युवती रमा उरांव पर सोते समय अज्ञात युवकों द्वारा सुबह उस वक्त हमला किया गया था जब उसकी मां बाथरूम की ओर गई थी। युवती के बताए अनुसार हमले के लिए घुसे युवकों ने सबसे पहले युवती का मुंह दबा दिया और धारदार हथियार से उस पर हमला किया पर मुंह पर हाथ पड़ते ही युवती जाग गई और उसने दांतों से युवक की उंगलियों को काटा जिससे हमलावर सफल न हो सके और भाग निकले।घटना में घायल युवती के दांत टूट गए और गले में चोट आई थी । युवती ने घटना का वृतांत अपनी मां और परिजनों को बताया और थाने में शिकायत दर्ज करवाई जिस पर घर घुसकर हत्या कर हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित सुसंगत धाराओं पर अपराध दर्ज किया गया । घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करते हुए तत्काल थाना घरघोड़ा प्रभारी निरीक्षक शरद चंद्रा अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचकर जांच शुरू किए । पीड़िता के बताए तथ्यों के आधार पर साइबर सेल को बुलाकर टेक्निकल डाटा इकट्ठा किया गया तथा सीसीटीवी भी खंगाले गए ।

इसी क्रम में पीड़िता की भाभी की संदेहास्पद भूमिका परिलक्षित होने पर जब हिकमत अमली से पूछताछ की गई तो सारा मामला खुला जिस पर रमा की भाभी धनकुंवर तिग्गा ने अपने खुलासे में बताया कि उसका पति रामलाल एसईसीएल कर्मचारी है जिसकी तीन बहने हैं उनमें से बाकी दो की शादी हो चुकी है और रमा बस अविवाहित बची है, शादी होकर आने के कुछ साल बाद से ही इसकी सास रंगवती और इसकी ननद रमा अक्सर खेत मकान और जमीन के बंटवारे को लेकर झगड़ा विवाद करते रहते हैं और इसके घर के ठीक सामने रहते हैं चूंकि रमा की शादी भी नहीं हो रही थी ।

इसलिए एक दिन तंग आकर जब उसने अपनी छोटी बहन दिशा भगत से इस बारे में चर्चा की तो दोनों ने मिलकर रमा को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और दिशा भगत जो बेंगलुरु में रहकर नर्स का काम करती है उसके परिचित रायगढ़ निवासी राजू गुप्ता से संपर्क करवाया जो 3 अगस्त को धनकुंवर तिग्गा से मोबाइल के जरिए संपर्क करके घरघोड़ा मिलने पहुंचा जहां रेकी करवाने और बातचीत के बाद रमा को जान से करने का सौदा ₹1,00,000 में इन लोगों ने तय किया जिनके करीब एक हफ्ते बाद राजू गुप्ता दोबारा जाकर ₹50,000 नगदी एडवांस लेकर गया बाकी रकम कम होने के बाद देने का तय किया गया। घटना दिनांक की पूर्व रात्रि 20 अगस्त को राजू गुप्ता अपने दो अन्य साथी विकास चक्रवर्ती उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम हमीरपुर थाना तमनार और मनिकेतन सिदार उम्र 25 वर्ष ग्राम गैरबहरी थाना तमनार के साथ मोटरसाइकिल से घरघोड़ा आकर पीड़िता की भाभी दनकौर तिग्गा के पास रुका और मौका देखकर सामने रह रही राम के कमरे में घुसकर उस पर हमला किया गया हमले के दौरान रमा के पलटवार से हड़बड़ा कर हमलावर भाग निकले।

इसके बाद हड़बड़ा कर धनकुंवर ने भी अपने मोबाइल का सिम निकाल कर तोड़ दिया और उसके बाद हमलावरों को अंडरग्राउंड होने और संपर्क नहीं करने को कहा । आरोपीय धन कुंवर के बयान के आधार पर हमले के लिए रकम लेने वाले और हमले में शामिल राजू गुप्ता विकास चक्रवर्ती और मिनकेतन सिदार को साइबर सेल के साथ मिलकर अलग-अलग ठिकानों से हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त हथियार और वाहन भी बरामद कर लिए गए हैं ।

एसएसपी सदानंद कुमार के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी संजय महादेवा व सुपरविजन अधिकारी एसडीओपी धरमजयगढ़/ सायबर सेल पर्यवेक्षण अधिकारी दीपक मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन पर पूरे मामले के खुलासे और आरोपियों की धर पकड़ में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चंद्रा के नेतृत्व में एएसआई राजेश मिश्रा, एएसआई रामसजीवन वर्मा, एएसआई विलफ्रेड मसीह, आरक्षक प्रहलाद भगत, सुमीत उराँव, भानुप्रताप चंद्रा सायबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, आरक्षक महेश पंडा, प्रशांत पंडा, विक्रम सिंह और नवीन शुक्ला की अहम भूमिका रही है ।

गिरफ्तार आरोपी-
(1) श्रीमति धनकुंवर तिग्गा पति रामलाल तिग्गा उम्र 40 वर्ष सा. वार्ड क्र. 03 उरांवपारा घरघोड़ा, थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़
(2) राजु गुप्ता पिता बालेश्वर गुप्ता उम्र 22 वर्ष सा. सेन्ट्रल स्कूल के पीछे हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी क्वाटर नं.38 रायगढ़, थाना सिटी कोतवाली, जिला रायगढ़
(3) विकास चक्रवर्ती पिता अनुप चक्रवर्ती उम्र 23 वर्ष सा. हमीरपुर थाना तमनार, जिला रायगढ़
(4) मिनकेतन सिदार पिता लक्ष्मीराम सिदार उम्र 25 वर्ष सा. गौरबहरी थाना तमनार, जिला रायगढ़

Harsh News
Website |  + postsBio
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    छातामुड़ा में आंगनबाड़ी तोड़ रहे 3 लोगों को भेजा गया जेल
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान हुआ क्रैश, सैकड़ों लोगों की मौत
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    रायगढ़ में पकड़े गए दो पाकिस्तानी नागरिक
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    अरे.. ये क्या… नगर निगम ने SBI को भी नहीं छोड़ा और ATM बूथ भी कर दिया सील

You Might Also Like

पटेलपाली में सड़क हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा ,महिला की मौत के बाद किया चक्काजाम

जिले में SIR प्रक्रिया शुरू, डोर टू डोर जाएंगे BLO ,4 दिसंबर तक मतदाता सूची के सत्यापन का चलेगा काम

बगैर लाइसेंस के दवा बिक्री करने वाला मनिहारी दुकान संचालक गिरफ्तार

धरमजयगढ़ हिट एंड रन मामले में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार

अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, एसपी दिव्यांग पटेल ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का उत्साह

TAGGED:raigarh newsraigarh police
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Email
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

harshnews.com

HARSHNEWS.COM

Neha Patel

Contact no :7000676494

Email: harshnewsrig@gmail.com

Add: Harsh news office,front of Punjab National Bank,
beedpara Raigarh,CG 496001

Follow US on Social Media

Facebook Youtube Whatsapp Telegram Wordpress

जुड़े रहें हर्ष न्यूज से हर महत्वपूर्ण खबरों के लिए

© Copyright 2024, All Rights Reserved | HARSH NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?