रायगढ़. रायगढ़ जिला टेलर मालिक कल्याण संघ द्वारा पुलिस अधीक्षक को गारे पलमा 417 भाड़ा से कम पर ट्रांसपोर्टरों द्वारा परिवहन को लेकर गम भाड़े की समस्या से अवगत कराते हुए अपने ज्ञापन में लिखा है कि आज से लगभग 2 माह पूर्व यूनियन की आम बैठक में जिले भर के सभी सदस्यों की उपस्थिति और सहमति से रायगढ़ जिले में संचालित सभी सरकारी प्राइवेट खदानों का उचित भाड़ा निश्चित कर दिया गया था और उसकी सूची सभी ट्रांसपोर्ट, उद्योगों और समाचार पत्रों के माध्यम से सभी उपलब्ध करा दी गई थी और उसी हिसाब से विगत 1 अप्रैल से हमारा कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। परंतु अभी तमनार गारे पलमा खदान 4/1 से रायगढ़ जिंदल के लिए कोल परिवहन का कार्य शुरू किया गया है जिसका की यूनियन भाड़ा ₹392 है परंतु जिस ट्रांसपोर्टर ने इस काम को लिया है वह यूनियन भाड़ा नहीं दे रहा है और पूर्ण रूप से दादागिरी कर रहा है कि हम अपने द्वारा निर्धारित मूल्य पर गाड़ी को चला लेंगे हमे स्थानीय वाहन की कोई आवश्यकता नहीं है।
यूनियन ने अपने ज्ञापन में आगे लिखा है कि आपको बताना चाहते है कि सभी ट्रांसपोर्टर जिन्हें यूनियन भाड़ा नहीं देना होता है वे आज कल इसी भाषा में बात करते हैं कि हमें यूनियन की गाड़ी की आवश्यकता नहीं है हम अपनी गाड़ियों से माल का परिवहन कर लेंगे कह कर विवाद खड़े करने की कोशिश करते हैं इससे लोकल लोगों की जीविका पर काफी खराब गहरा असर पड़ता है और हमारी गाड़ियों को यदि कार्य नहीं मिलता तो हम बाहरी गाड़ियों से परिवहन कैसे करने देंगे। अतः यह विषय काफी गंभीर है और यूनियन का आपसे सविनय आग्रह है कि हम रायगढ़ जिले में संचालित खदानों उद्योगो द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रदूषण, दुर्घटना, बीमारियों का सामना कर रहे हैं और हमारे ही स्थानीय भाइयों को यदि उचित भाड़ा में काम नहीं मिलता, उनसे दादागिरी की जाती है और हमारे सामने ट्रांपोर्टरो द्वारा अपनी स्वयं की गाड़ियों परिवहन कार्य किया जाता है तो यह स्थानीय व्यक्तियों पर अन्याय पूर्ण व्यवहार है।
उन्होंने सौपे ज्ञापन में विनम्रता पूर्वक आग्रह किया है कि कि यदि यूनियन भाड़ा से कम में ट्रांसपोर्टर अपनी गाड़ियों से परिवहन का कार्य करताहै तो हम अपनी गाड़ी नहीं चलाएंगे और इसके अलावा शांतिपूर्ण तरीके से उनकी भी गाड़ियों को परिवहन के कार्य में कार्य करने से रोकेंगे। स्थानीय गाड़ी मालिकों के हित को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक से सहयोग की अपेक्षा है।
