Raigarh News: रायगढ़. विधायक प्रकाश नायक की कार्यशैली से प्रभावित वार्ड क्रमांक 34 की भाजपा पार्षद श्रीमती पुष्पा निरंजन साहू द्वारा राजधानी रायपुर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया।
विदित हो कि विधायक प्रकाश नायक अपनी कुशल कार्यप्रणाली एवम मिलनसारिता को लेकर जाने जाते है। वही अब दूसरी और नगर निगम में चल रहे भाजपा पार्षद मंडल के महापौर के अविश्वास प्रस्ताव पूर्णतया धराशाई हो चुका है। विदित हो कि विधायक प्रकाश नायक अपनी कुशल कार्यप्रणाली एवम मिलनसारिता को लेकर जाने जाते है।जिसका सकारात्मक परिणाम हमेशा से ही देखने को मिला है।वही एक बार फिर इसका एक और बेहतर नतीजा सामने है। जहां निगम में भाजपा पार्षद मंडल द्वारा महापौर श्रीमती जानकी काटजू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव फेल हो गया।
21 पार्षदों का भी नही मिला साथ
गौरतलब हो कि बीते कुछ दिनों से रायगढ़ नगर निगम में कांग्रेसी महापौर श्रीमती जानकी काटजू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर ऊहापोह की स्थिति नजर आ रही थी। जिसे सफल बनाने निगम भाजपा मंडल एड़ी चोटी का जोर लगा रही थी।परंतु विधायक की साधी रणनीति एवम कुशल कार्यप्रणाली ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। अलबत्ता जानकारी अनुसार महापौर के अविश्वास प्रस्ताव को लेकर भाजपा को उसके मौजूदा 21 पार्षदो का साथ भी नही मिल सका।बताना लाजमी होगा कि अविश्वास प्रस्ताव को पास कराने के पहले जहा विधायक से प्रभावित वार्ड क्रमांक 34 को भाजपा पार्षद श्रीमती पुष्पा निरंजन साहू ने कांग्रेस का दामन थाम लिया तो वही अन्य दो पार्षद भी अनुपस्थित बताए जा रहे है।
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
