मोहसिन खान@रायगढ़. शहर में ऐसे कई बाईक डीलर हैं, जो सैकेंड हैंड बाईक की खरीदी बिक्री करते हैं। अलग अलग कंपनियों की बाईक, स्कूटी को लेने ग्राहक आते हैं और उसका दाम फिक्स होने के बाद उसकी बिक्री कर दी जाती है। ऐसे में इन बाईकों का कोई रिकार्ड विभाग के पास नहीं होता है। ऐसे में कई बार चोरी की अन्य प्रकार की वाहनों की भी खरीद बिक्री कर दी जाती है। इन सब का रिकार्ड रखने के लिए अब परिवहन विभाग द्वारा नई पहल की जा रही है और सभी सैकेंड हैंड वाहनों की खरीदी बिक्री करने वालों को ट्रेड लायसेंस जारी किया जाएगा। ताकि विभाग की नजर इन सैकेंड हैंड वाहनों की खरीदी बिक्री पर हो। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही डीलरों को ट्रेड लायसेंस जारी कर दिया जाएगा।

ग्राहको को भी मिलेगी संतुष्टि
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अब तक विभाग के पास पुराने वाहनों की खरीदी बिक्री के बाद कोई रिकार्ड नहीं होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। ट्रेड लायसेंस जारी होने के बाद पूरी मानिटरिंग होगी। कई बार ऐसा भी होता था कि पुराने वाहनों को कोई खरीद लेता था, लेकिन एक संभावना बने रहती थी कि कहीं यह चोरी की बाईक न हो, पर ग्राहकों को भी संतुष्टि मिलेगी।
वर्सन
सैकेंड हैंड वाहनों की खरीदी बिक्री के लिए ट्रेड लायसेंस जारी किया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में उन वाहनों का रिकार्ड भी विभाग के पास होगा तो लगातार इस पर मानिटरिंग होगी। चोरी की बाईक खरीदी बिक्री पर भी रोक लग सकेगा।
दुष्यंत रायस्त
जिला परिवहन अधिकारी, रायगढ़
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
