सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने कांग्रेस दिल्ली तक करेगी आंदोलन

WhatsApp Image 2026-10-06 at 2.54.14 PM (2)
 

रायगढ़ में कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेस कर दी जानकारी, चार चरणों में होगा आंदोलन, जनता तक ले जायेंगे सच्चाई

    रायगढ़। वोट चोरी यानी एसआईआर के जरिये मतदाता सूची से लोगों के नाम काटे जाने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस अक्टूबर माह में चार चरणों में आंदोलन कर जनता के बीच जाकर वस्तु स्थिति से अवगत कराऐगी। मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित प्रेस कांफ्रेस में खरसिया विधायक उमेश पटेल ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोक तंत्र बचाओ सप्ताह से इसके पहले चरण की शुरूआत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को गणेश बताने वाले हमारी आस्था का अपमान कर रहे हैं जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।       भारतीय निर्वाचन आयोजन के भीतर संस्थागत अधीनता और एकतरफा कार्यप्रणाली को उजागर करने वाले गंभीर खुलासों के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने सीईसी ज्ञानेश कुमार और केन्द्र सरकार के खिलाफ अपना देशव्यापी आंदोलन शुरू कर दिया है। रायगढ़ जिले में भी 6 अक्टूबर से इसके पहले चरण की शुरूआत हो चुकी है। इसकी जानकारी देने के लिए मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी में एक प्रेस कांफ्रेस आयोजित की गई जहां लैलूंगा विधायक के साथ खरसिया विधायक भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस द्वारा वोट चोरी ,वोट काटे जाने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की मनमानी और उनके द्वारा संवैधानिक व्यवस्थाओं के विरुद्ध कार्य करने के कारण उनके इस्तीफे की मांग के साथ संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस द्वारा चार चरणों में आंदोलन किया जायेगा। जिसमें 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक लोकतंत्र बचाओ सप्ताह की शुरूआत हो चुकी है तो उसके बाद दूसरे चरण में 10 से 20 अक्टूबर तक ब्लॉक स्तरीय मार्च और जनसंपर्क कार्यक्रम होगा। वहीं 25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक तीसरे चरण के आंदोलन में वोट बचाओ-देश बचाओ चौपाल आयोजित कर जन-जन कर इसकी जानकारी दी जायेगी तो वहीं अंतिम चरण 25 और 26 नवंबर को दिल्ली चलो आंदोलन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान कांग्रेस उन लोगों का नाम पुनः मतदाता सूची में जोड़े जाने के लिए भी कदम उठाएगी जिनके एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से काटे गए थे। पत्रकार वार्ता के दौरान हर्ष न्यूज द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में उमेश पटेल ने कहा कि फॉर्म 6 अ को लेकर की गई एक टिप्पणी से यह उजागर हो गया है कि चुनाव आयोग द्वारा मनमानी तरीके से एस आई आर कराया गया है और वोटरों के नाम नही जोड़े गए हैं। एक अन्य सवाल के जवाब में उमेश पटेल ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को गणेश बताने वाले हमारी आस्था का अपमान किया जा रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इंडिया गठबंधन की इस प्रेस वार्ता को उपस्थित इंडिया गठबंधन में शामिल अन्य दलों के प्रतिनिधियों ने भी सम्बोधित करते हुए अपनी बात कही।  

Top Search

Advertisement Carousel