तेज आंधी-लाइटनिंग से पावर ग्रिड सप्लाई फेल, रायगढ़ समेत तीन जिले अंधेरे में

images (2)
 

रायगढ़ में अचानक से बदला मौसम का मिजाज, आंधी और मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित

    रायगढ़। रायगढ़ में मंगलवार शाम तेज आंधी-तूफान और लाइटनिंग के चलते बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई। 220 केवी सब स्टेशन रायगढ़ में पावर ग्रिड से आने वाली सप्लाई फेल होने के कारण रायगढ़ के साथ सक्ती और सारंगढ़ जिले के कई हिस्से अंधेरे में डूब गए। बिजली विभाग की टीम सप्लाई बहाल करने में जुटी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक विद्युत आपूर्ति सामान्य होने में करीब एक घंटे का समय लग सकता है।       मंगलवार को रायगढ़ में अचानक से मौसम का मिजाज बदला। दिनभर तेज धूप लोगों को सताते रही मगर साढ़े 3 बजे के बाद मौसत में अचानक से बदलाव आया। तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश ने पूरे अंचल को अपनी आगोश में ले लिया। इस दौरान लाइटनिंग भी हुई जिसके चलते रायगढ़ समेत आसपास के जिलों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। 220 केवी सबस्टेशन रायगढ़ में पावर ग्रिड से सप्लाई फेल होने के कारण रायगढ़, सक्ती और सारंगढ़ जिले में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अचानक बिजली गुल होने से तीनों जिलों के कई इलाकों में अंधेरा छा गया। आंधी-तूफान के बीच बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं विद्युत विभाग की तकनीकी टीमों को फॉल्ट का पता लगाने और आपूर्ति बहाल करने के लिए सक्रिय किया गया है। बिजली विभाग से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सप्लाई बहाल होने में करीब एक घंटे का समय लग सकता है। हालांकि मौसम की स्थिति और फॉल्ट को ठीक करने में लगने वाले समय के आधार पर आपूर्ति सामान्य होने का समय आगे-पीछे हो सकता है। तेज हवा, गरज-चमक और लाइटनिंग के बीच बिजली व्यवस्था प्रभावित होने से रायगढ़ के अलावा सक्ती और सारंगढ़ जिले के उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। विभाग की टीमों द्वारा स्थिति सामान्य करने का प्रयास जारी है।

Top Search

Advertisement Carousel