रायगढ़. हमेशा से रायगढ़ के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल प्रदर्शन किया है। इस बार किक बाॅक्सिंग में रायगढ़ के खिलाड़ियों 23 पदक हासिल किए हैं। किक बॉक्सिंग कोच व सचिव अमरदीप सिंह ने बताया कि 10वीं छत्तीसगढ़ राज्य किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप चिल्ड्रीन कैडेट जूनियर 2023 जिसका आयोजन रायपुर के वीआईपी रोड निरंजन भवन मे हुआ था। जिसमें रायगढ़ से 16 खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपने खेल का हुनर दिखाया। इन्होंने 23 पदक प्राप्त किए। किक बॉक्सिंग कोच व टीम नेतृत्वकर्ता ममता सिंह ठाकुर एवं टीम मैनेजर मनोज केसरा ने बताया कि रायगढ़ के किक बाॅक्सिंग के खिलाड़ियों ने 14 स्वर्ण, 7 रजत, 1 कास्य प्राप्त किए हैं। रायगढ़ कीक बॉक्सिंग के अध्यक्ष सरनदीप सिंह सलूजा ने खिलाड़ियों को और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही साथ किक बॉक्सिंग के संस्थापक जय कुमार यादव ने खिलाड़ियों के इस खेल प्रदर्शन को सभी खिलाड़ियों को हमेशा इसी तरह बेहतर खेलने की बात कहते हुए उन्हें शुभकामनाए दी।

इन्हें मिला मैडल
चिराग पटेल गोल्ड मैडल, हर्ष पटेल सिल्वर मैडल, जान्हवी यादव गोल्ड मैडल, भावना यादव गोल्ड मैडल, शारदा सिदार गोल्ड मैडल, ब्यूटी कुमारी प्रसाद दो गोल्ड मैडल, खुशी सिंह गोल्ड व सिल्वर मैडल, विशाखा यादव गोल्ड व सिल्वर मैडल, विवेक कुमार सिंह गोल्ड मैडल, राजा रोशन गोल्ड व सिल्वर मैडल, राजीव रंजन सिंह गोल्ड व सिल्वर मैडल, इशांत ग्रेवाल गोल्ड व कांस्य मैडल, पीहू यादव गोल्ड मैडल, शास्वत ठाकुर गोल्ड व सिल्वर मैडल, हर्षित सांवरा गोल्ड मैडल, रूपेश कुमार साहू गोल्ड मेडल प्राप्त किया है।
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
