harshnews.com
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
Reading: संबलपुरी शहरी गौठान में स्वास्थ्य सुविधा और पर्याप्त पौष्टिक आहार के साथ की जा रही है मवेशियों की सेवा, वर्तमान में 153 पशुओं को रखा गया है संबलपुरी गौठान पर, 3 साल 3 महीने से सफलतापूर्वक संचालित हो रही है गौठान
Share
Live TV
Youtube

5 साल जिद और जुनून के

Breaking News
पटेलपाली में सड़क हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा ,महिला की मौत के बाद किया चक्काजाम
जिले में SIR प्रक्रिया शुरू, डोर टू डोर जाएंगे BLO ,4 दिसंबर तक मतदाता सूची के सत्यापन का चलेगा काम
बगैर लाइसेंस के दवा बिक्री करने वाला मनिहारी दुकान संचालक गिरफ्तार
धरमजयगढ़ हिट एंड रन मामले में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार
अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, एसपी दिव्यांग पटेल ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का उत्साह
Breaking News
पटेलपाली में सड़क हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा ,महिला की मौत के बाद किया चक्काजाम
जिले में SIR प्रक्रिया शुरू, डोर टू डोर जाएंगे BLO ,4 दिसंबर तक मतदाता सूची के सत्यापन का चलेगा काम
बगैर लाइसेंस के दवा बिक्री करने वाला मनिहारी दुकान संचालक गिरफ्तार
धरमजयगढ़ हिट एंड रन मामले में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार
अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, एसपी दिव्यांग पटेल ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का उत्साह
harshnews.com
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
Reading: संबलपुरी शहरी गौठान में स्वास्थ्य सुविधा और पर्याप्त पौष्टिक आहार के साथ की जा रही है मवेशियों की सेवा, वर्तमान में 153 पशुओं को रखा गया है संबलपुरी गौठान पर, 3 साल 3 महीने से सफलतापूर्वक संचालित हो रही है गौठान
Share
Youtube Facebook Whatsapp Twitter Telegram
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
manoj
रायगढ़

संबलपुरी शहरी गौठान में स्वास्थ्य सुविधा और पर्याप्त पौष्टिक आहार के साथ की जा रही है मवेशियों की सेवा, वर्तमान में 153 पशुओं को रखा गया है संबलपुरी गौठान पर, 3 साल 3 महीने से सफलतापूर्वक संचालित हो रही है गौठान

Harsh News
Last updated: 23 May 2023 12:53
Harsh News
Share
8 Min Read
SHARE

 

रायगढ़. करीब 22 एकड़ में भूमि पर फैले प्रदेश के एकमात्र गौ-अभ्यारण संबलपुरी गौठान में वर्तमान की स्थिति में 153 मवेशियों को रखकर स्वास्थ्य सुरक्षा और पर्याप्त पौष्टिक आहार देकर सेवा की जा रही है। गौ-अभ्यारण संबलपुरी शहरी गौठान के संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा अलग-अलग विभागों को मिलाकर एक नोडल समिति का गठन किया गया है, जिसके निर्देशन एवं देखरेख में वर्तमान में अशासकीय युवा संकल्प समिति द्वारा संबलपुरी गौठान का संचालन स्वालंबन स्व वित्तपोषित के रूप में किया जा रहा है।
शासन की योजना अनुरूप नगर निगम क्षेत्र में दो गौठान निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई थी। गौठान निर्माण के लिए लगभग 3 एकड़ रिक्त भूमि की आवश्यकता थी, लेकिन शहरी क्षेत्र में 3 एकड़ भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण संबलपुरी के रिक्त भूमि को शहरी गौठान के लिए चयनित किया गया। यहां लगभग 22 एकड़ भूमि पर गौ-अभ्यारण के रूप में शहरी गौठान संचालित है, जिसमें से 20 एकड़ में मवेशियों के रखने के लिए का गौठान शेड आदि का निर्माण कराया गया है और 2 एकड़ में हरा चारा के लिए नेपियर घास वन विभाग की देखरेख में उगाया गया है। इससे पूर्व केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पास रिक्त क्षेत्र में कांजी हाउस में बतौर मवेशियों को रखा जाता था। शहर के मध्य में रिक्त भूमि स्थित होने के कारण नागरिकों की मांग पर मंगल भवन निर्माण कार्य प्रस्तावित किया गया, जिससे कांजी हाउस के मवेशियों को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित खाली जगह पर शेड निर्माण कर मवेशियों को शिफ्ट किया गया। मवेशियों की संख्या ज्यादा होने के कारण वहां व्यापार प्रभावित होने की शिकायत व्यापारियों एवं लोगों द्वारा की जा रही थी। उसके बाद जिला प्रशासन द्वारा संबलपुरी में भूमि का चिन्हांकन किया गया, जिसके बाद 2 जनवरी 2021 से संबलपुरी में गौ-अभ्यारण शहरी गौठान के रूप में अब तक सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। वर्तमान में संबलपुरी गौठान का संचालन अशासकीय युवा संकल्प समिति द्वारा संचालित किया जा रहा है, जहां 153 मवेशियों को रखकर उनकी पूर्ण रूप से सेवा की जा रही है। मवेशियों के गोबर की बिक्री और वर्मी कंपोस्ट एवं अन्य गतिविधियों से प्राप्त आय से समिति द्वारा लगभग स्व वित्त पोषित स्वावलंबन गौठान के रूप में संचालित की जा रही है। समिति द्वारा मवेशियों के स्वास्थ्य एवं पाचन तंत्र के अनुकूल पास के जंगलों में चराने के लिए भी व्यवस्था की गई है। इसके लिए गौठान संचालन समिति द्वारा अलग से कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है, जो प्रतिदिन स्वस्थ मवेशियों को गिन कर चराने के लिए जंगल ले जाते हैं और वापस शाम तक सभी मवेशियों को गिन कर गौठान में लाते हैं।


गौठान संचालन के नोडल समिति में यह हैं शामिल
जिला प्रशासन द्वारा संबलपुरी का गौठान में रखे गए मवेशियों के स्वास्थ्य का परीक्षण एवं पर्यवेक्षण के लिए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, पशु चिकित्सक, कृषि विभाग के पदाधिकारी, वन विभाग के पदाधिकारी एवं निगम के पदाधिकारी को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किए गए हैं। इन सभी विभागों को गौठान संचालन से संबंधित कार्य का विभाजन भी किया गया है, जिनके निर्देशन में यहां मवेशियों के स्वास्थ्य परीक्षण से लेकर सड़क, सीसी सड़क, पानी की उपलब्धता के लिए दो ट्यूबवेल, हरा घास चारा उगने, कंपोस्ट पीठ निर्माण एवं गौठान में प्रस्तावित अन्य कार्य किया जा रहा है। नोडल अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जाता है। इसी तरह पशु चिकित्सा विभाग से हर रोज डॉक्टर मवेशियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए उपलब्ध रहते हैं एवं बीमार मवेशियों का इलाज करते हैं।

डॉग हाउस के लिए पूर्व से था प्रस्तावित
शहर में आवारा कुत्तों की संख्या बढऩे और काटने सहित यातायात में परेशानी होने की शिकायत शहरवासियों द्वारा की जा रही थी। इस पर तत्कालीन निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडे द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर के रिक्त भूमि को डॉग हाउस के रूप में विकसित एवं स्थापित करने की कार्ययोजना बनाई गई थी। पूर्व में भी आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यहां शहरवासियों की शिकायत पर आवारा कुत्तों को रखकर बधियाकरण नामित संस्था द्वारा कराया गया था। वर्तमान में भी नामित संस्था द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर स्थित रिक्त भूमि पर शहर के आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को रोकने के लिए बधियाकरण करने का कार्य संचालित हो रही है।

रंगीन प्लास्टिक का जल्द होगा उठाव
ट्रांसपोर्ट नगर में एसएलआरएम सेंटर संचालित है, जहां जहां डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन से प्राप्त रंगीन प्लास्टिक को वहां स्थित रिक्त भूमि पर एकत्रित कर कर रखा गया है। रंगीन प्लास्टिक की बिक्री एवं उठाव के लिए विधिवत टेंडर जारी किया जाता है। इसमें जल्द ही ठेकेदार द्वारा वहां स्थित रंगीन प्लास्टिक का उठाव कर लिया जाएगा।

गौठान में कराए गए हैं यह कार्य
निगम कमिश्नर संबित मिश्रा ने बताया कि संबलपुरी शहरी गौठान 22 एकड़ क्षेत्र में संचालित प्रदेश का एकमात्र गौ अभ्यारण है, जहां इतनी बड़ी संख्या में मवेशियों को रखकर सेवा और देखभाल की जा रही है। गौठान के चारों ओर फेंसिंग कराई गई है एवं मुख्य द्वार का निर्माण कराया गया है। इसी तरह पेयजल एवं पानी की उपलब्धता के लिए दो ट्यूबवेल की व्यवस्था कराई गई है। गौठान में रखें 100 से ज्यादा कोटना में 24 घंटे मवेशियों के पीने के लिए पानी उपलब्धता की रहती है। 20 एकड़ के गौठान में पर्याप्त वृक्षों की संख्या है। हरा-भरा माहौल है, जो मवेशियों के लिए अनुकूल है। बरसात से बचाव के लिए 6 शेड का निर्माण कराकर मवेशियों को वहां रखा जाता है। निगम द्वारा मवेशियों के चारा पैरा एवं दाना, पौष्टिक आहार संग्रहण के लिए ट्रैक्टर-ट्राली सहित उपलब्ध कराया गया है। मवेशियों को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक हर्ड मिक्चर आहार में दिया जाता है। बीमार मवेशियों के लिए अलग से शेड निर्माण कराया गया है एवं गौठान से लेकर मुख्य मार्ग एवं अंदर तक सीसी सड़क, जमीन पर सीमेंटीकरण का कार्य और बिजली व्यवस्था की गई है। कमिश्नर श्री मिश्रा ने कहा कि गौठान के सफलतापूर्वक संचालन के लिए लगातार निरीक्षण और समीक्षा की जा रही है। इसमें शासन के निर्देशानुसार मछली पालन, मुर्गी पालन, सब्जी एवं फल उत्पादन एवं अन्य आय अर्जित और गौठान को पूर्ण स्वालंबन बनाने संबंधित कार्ययोजना बनाई गई है, जो जल्द ही शुरू होंगे। इसी तरह गौठान में मवेशियों के रखरखाव एवं उनकी सुविधाओं को देखते हुए अन्य आवश्यकतानुसार निर्माण कार्य कराया जाएगा।

Harsh News
Website |  + postsBio
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    छातामुड़ा में आंगनबाड़ी तोड़ रहे 3 लोगों को भेजा गया जेल
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान हुआ क्रैश, सैकड़ों लोगों की मौत
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    रायगढ़ में पकड़े गए दो पाकिस्तानी नागरिक
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    अरे.. ये क्या… नगर निगम ने SBI को भी नहीं छोड़ा और ATM बूथ भी कर दिया सील

You Might Also Like

पटेलपाली में सड़क हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा ,महिला की मौत के बाद किया चक्काजाम

जिले में SIR प्रक्रिया शुरू, डोर टू डोर जाएंगे BLO ,4 दिसंबर तक मतदाता सूची के सत्यापन का चलेगा काम

धरमजयगढ़ हिट एंड रन मामले में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार

अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, एसपी दिव्यांग पटेल ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का उत्साह

आलू के खेत में पानी दे रहे चाचा भतीजे की करंट से मौत

TAGGED:raigarh newsraigarh top news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Email
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

harshnews.com

HARSHNEWS.COM

Neha Patel

Contact no :7000676494

Email: harshnewsrig@gmail.com

Add: Harsh news office,front of Punjab National Bank,
beedpara Raigarh,CG 496001

Follow US on Social Media

Facebook Youtube Whatsapp Telegram Wordpress

जुड़े रहें हर्ष न्यूज से हर महत्वपूर्ण खबरों के लिए

© Copyright 2024, All Rights Reserved | HARSH NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?