harshnews.com
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
Reading: कलेक्टर श्री गोयल ने सुनी जनसामान्य की समस्या जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के समय.सीमा में निराकरण के दिए निर्देश………….
Share
Live TV
Youtube

5 साल जिद और जुनून के

Breaking News
पटेलपाली में सड़क हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा ,महिला की मौत के बाद किया चक्काजाम
जिले में SIR प्रक्रिया शुरू, डोर टू डोर जाएंगे BLO ,4 दिसंबर तक मतदाता सूची के सत्यापन का चलेगा काम
बगैर लाइसेंस के दवा बिक्री करने वाला मनिहारी दुकान संचालक गिरफ्तार
धरमजयगढ़ हिट एंड रन मामले में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार
अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, एसपी दिव्यांग पटेल ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का उत्साह
Breaking News
पटेलपाली में सड़क हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा ,महिला की मौत के बाद किया चक्काजाम
जिले में SIR प्रक्रिया शुरू, डोर टू डोर जाएंगे BLO ,4 दिसंबर तक मतदाता सूची के सत्यापन का चलेगा काम
बगैर लाइसेंस के दवा बिक्री करने वाला मनिहारी दुकान संचालक गिरफ्तार
धरमजयगढ़ हिट एंड रन मामले में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार
अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, एसपी दिव्यांग पटेल ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का उत्साह
harshnews.com
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
Reading: कलेक्टर श्री गोयल ने सुनी जनसामान्य की समस्या जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के समय.सीमा में निराकरण के दिए निर्देश………….
Share
Youtube Facebook Whatsapp Twitter Telegram
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
manoj
क्राईमखेलघरघोड़ाछत्तीसगढ़जशपुरधरमजयगढ़पुसौरबरमकेला

कलेक्टर श्री गोयल ने सुनी जनसामान्य की समस्या जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के समय.सीमा में निराकरण के दिए निर्देश………….

Harsh News
Last updated: 27 June 2024 09:10
Harsh News
Share
4 Min Read
SHARE

कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने जनदर्शन में जिले भर से आए जनसामान्य की समस्याओं से संबंधित आवेदनों को प्राप्त कर, उनसे चर्चा करते हुए उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवेदनों का विभागीय स्तर पर जांच करने एवं समय-सीमा में निराकृत करते कर सूचित करने के निर्देश भी दिए।
         जनदर्शन में किरोड़ीमल नगर के पालकगण अपने बच्चों के एडमिशन के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि किरोड़ीमल नगर एक औद्योगिक घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जहां एकमात्र हायर सेकेंडरी स्कूल संचालित है, जिसको वर्तमान में स्वामी आत्मानंद विद्यालय घोषित कर प्रवेश कोटा निर्धारित किया गया है। जिसमें 100 छात्र-छात्राओं को लॉटरी के माध्यम से प्रवेश सुनिश्चित किया गया है। जिससे वर्तमान में लगभग 80 छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित रह गई है। उन्होंने बताया कि किरोड़ीमल नगर हायर सेकेंडरी स्कूल के आश्रित माध्यमिक शाला किरोड़ीमल नगर उच्चभिट्टी, चिराईपानी के बच्चे हैं यदि उन्हें कक्षा नवमीं में प्रवेश नहीं मिलने की स्थिति में बच्चे स्कूल जाने से वंचित रह जाएंगे। अधिकांश बच्चों की पालक मजदूर वर्ग से हैं, जो मजबूरीवश निजी विद्यालयों में सिर्फ  बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए आर्थिक रूप से जद्दोजहद कर रहे हैं। उन्होंने कलेक्टर श्री गोयल से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरोड़ीमल नगर में वैकल्पिक हाई स्कूल नहीं खोले जाने तक स्वामी आत्मानंद की संचालित कक्षा में निर्धारित कोटा को बढ़ाकर छात्र-छात्राओं के प्रवेश की मांग रखी ताकि किसी भी बच्चे का भविष्य खराब न हो। कलेक्टर श्री गोयल ने बच्चों एवं पालकों से बात कर सीईओ जिला पंचायत को आवेदन की जांच करने के निर्देश दिए।
 वार्ड क्रमांक 39 रेल्वे बंगला पारा निवासी गीता स्वामी राशन कार्ड बनवाने के संबंध में आवदेन लेकर पहुंची थी, उन्होंने बताया कि वह 75 वर्ष के है, लेकिन आज पर्यन्त उनका राशन कार्ड नहीं बना है। उन्होंने कलेक्टर श्री गोयल से अंत्योदय कार्ड बनवाने का आग्रह किया। इसी प्रकार वार्ड क्रमाक 25, विनोबा नगर निवासी श्रीमती संतोषी यादव भी राशन कार्ड बनाए जाने के संबंध में आवदेन लेकर पहुंची थी। आवेदन के निराकरण हेतु कलेक्टर श्री गोयल ने आयुक्त नगर निगम को निर्देशित किया। वार्ड क्रमांक 01 राजीव नगर शिवम विहार गली नं. 2 के वार्डवासी सीसी रोड तथा आरसीसी नाली निर्माण के संबंध में आवेदन लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि यहां की सड़क एवं नाली दोनों जर्जर हालत में है जिससे मोहल्लेवासियों एवं बाहर से आने-जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में वार्ड पार्षद एवं नगर निगम कार्यालय में भी आवेदन दिया गया है। लेकिन आज पर्यन्त समस्या का निराकरण नहीं हो पाया है। आगामी बरसात के दिनों में तो यहां समस्या और बढ़ जाती है। कलेक्टर श्री गोयल ने उनके आवेदन पर निगम आयुक्त को उचित कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी तरह जिले के अन्य लोग राशन कार्ड, विकलांग एवं विधवा पेंशन, आवास सहित अन्य मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन लेकर पहुंचे थे। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय, आयुक्त नगर निगम श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
स.क्र./126/राहुल फोटो.. 9 से 13 तक

Harsh News
Website |  + postsBio
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    छातामुड़ा में आंगनबाड़ी तोड़ रहे 3 लोगों को भेजा गया जेल
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान हुआ क्रैश, सैकड़ों लोगों की मौत
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    रायगढ़ में पकड़े गए दो पाकिस्तानी नागरिक
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    अरे.. ये क्या… नगर निगम ने SBI को भी नहीं छोड़ा और ATM बूथ भी कर दिया सील

You Might Also Like

पटेलपाली में सड़क हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा ,महिला की मौत के बाद किया चक्काजाम

बगैर लाइसेंस के दवा बिक्री करने वाला मनिहारी दुकान संचालक गिरफ्तार

धरमजयगढ़ हिट एंड रन मामले में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार

अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, एसपी दिव्यांग पटेल ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का उत्साह

छातामुड़ा में आंगनबाड़ी तोड़ रहे 3 लोगों को भेजा गया जेल

TAGGED:#raigarhnews #harshnewschhatiisgarh raigarhchhatisgrhcollectoratecrime newletest news raigarhraigarh newsraigarh top news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Email
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

harshnews.com

HARSHNEWS.COM

Neha Patel

Contact no :7000676494

Email: harshnewsrig@gmail.com

Add: Harsh news office,front of Punjab National Bank,
beedpara Raigarh,CG 496001

Follow US on Social Media

Facebook Youtube Whatsapp Telegram Wordpress

जुड़े रहें हर्ष न्यूज से हर महत्वपूर्ण खबरों के लिए

© Copyright 2024, All Rights Reserved | HARSH NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?