रायगढ़. वार्ड क्रमांक 34 नावापारा के पार्षदपति निरंजन साहू के खिलाफ मोहल्लेवासियों ने जूटमिल थाने में शिकायत की है। ज्ञापन के माध्यम से मोहल्लेवासियों ने बताया कि मोहल्ले में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन दिनांक 4 मई 2023 से 12 मई 2023 तक समस्त मोहल्लेवासियों के द्वारा आयोजन किया जाना है। जिसमें वृंदावन से कथावाचक के द्वारा संध्या 4:00 से 8:00 बजे तक आयोजन होना है। जिसमें निरंजन साहू एवं उसके साथियों के द्वारा शुक्रवार रात करीब ग्यारह बजे शराब पीकर मोहल्ले के चारों तरफ घूम घूम कर गाली गलौज व आयोजन समिति को जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

कार्यक्रम को किस ब्यक्ति के द्वारा आयोजन करा जाएगा बोलकर गाली गलौज किया जा रहा था और आने वाले समय में उनके द्वारा मोहल्ले के आयोजन में बाधा उत्पन्न करने की पूरी संभावना है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि नावापारा वार्ड क्रमांक 34 हमेशा धार्मिक आयोजनों बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते आ रहा है साल में अनेको बार धार्मिक आयोजन किया जाता है। ऐसे में मामले को लेकर जूटमिल थाना में शिकायत की गई है।
