वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओ.पी.चौधरी ने रायगढ़ जिले को करोड़ों रूपए के निर्माण कार्यों की सौगात दी है। ओपी चौधरी
रायगढ़ क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए लगातार प्रतिबद्ध हैं। इसी कड़ी में वित्त मंत्री ने रायगढ़ के लिए 23 करोड़ 82 लाख रुपए की लागत से विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों को मंजूरी दी है
वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा रायगढ़ के कोड़ातराई लोहरसिंग जोगीतराई मार्ग में 4 किलो मीटर के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य के लिए 4 करोड़ 35 लाख 82 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी तरह पुसौर रेंगालपाली मार्ग में 10 कि.मी. निर्माण कार्य के लिए 6 करोड़ 14 लाख 32 हजार रूपये, बड़े भंडार उमरिया पुसौर रेंगालपाली मार्ग में 7.425 किलो मीटर के मजबूतीकरण के लिए 7 करोड़ 95 लाख 12 हजार रुपये और रायगढ़ के ग्राम पेलमा में मटियाकछार मार्ग लंबाई 3.20 किलो मीटर निर्माण कार्य के लिए 5 करोड़ 36 लाख 83 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।

ब्यूरो रिपोर्ट हर्ष न्यूज
