harshnews.com
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
Reading: 38 वां चक्रधर समारोह का आयोजन 19 से 21 सितम्बर तक, पहली बार युवा सहभागिता के तहत इस वर्ष जिले एवं प्रदेश की बहुसंख्य सांस्कृतिक प्रतिभाओं को चक्रधर समारोह में दिया जा रहा मंच
Share
Live TV
Youtube

5 साल जिद और जुनून के

Breaking News
पटेलपाली में सड़क हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा ,महिला की मौत के बाद किया चक्काजाम
जिले में SIR प्रक्रिया शुरू, डोर टू डोर जाएंगे BLO ,4 दिसंबर तक मतदाता सूची के सत्यापन का चलेगा काम
बगैर लाइसेंस के दवा बिक्री करने वाला मनिहारी दुकान संचालक गिरफ्तार
धरमजयगढ़ हिट एंड रन मामले में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार
अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, एसपी दिव्यांग पटेल ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का उत्साह
Breaking News
पटेलपाली में सड़क हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा ,महिला की मौत के बाद किया चक्काजाम
जिले में SIR प्रक्रिया शुरू, डोर टू डोर जाएंगे BLO ,4 दिसंबर तक मतदाता सूची के सत्यापन का चलेगा काम
बगैर लाइसेंस के दवा बिक्री करने वाला मनिहारी दुकान संचालक गिरफ्तार
धरमजयगढ़ हिट एंड रन मामले में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार
अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, एसपी दिव्यांग पटेल ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का उत्साह
harshnews.com
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
Reading: 38 वां चक्रधर समारोह का आयोजन 19 से 21 सितम्बर तक, पहली बार युवा सहभागिता के तहत इस वर्ष जिले एवं प्रदेश की बहुसंख्य सांस्कृतिक प्रतिभाओं को चक्रधर समारोह में दिया जा रहा मंच
Share
Youtube Facebook Whatsapp Twitter Telegram
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
manoj
छत्तीसगढ़रायगढ़

38 वां चक्रधर समारोह का आयोजन 19 से 21 सितम्बर तक, पहली बार युवा सहभागिता के तहत इस वर्ष जिले एवं प्रदेश की बहुसंख्य सांस्कृतिक प्रतिभाओं को चक्रधर समारोह में दिया जा रहा मंच

Harsh News
Last updated: 15 September 2023 14:09
Harsh News
Share
4 Min Read
SHARE

Raigarh News: रायगढ़. 38 वां चक्रधर समारोह का आयोजन 19 से 21 सितम्बर तक सायं 6 बजे से नगर निगम ऑडिटोरियम रायगढ़ में होगा। चक्रधर समारोह महाराजा चक्रधर सिंह के सांगीतिक व्यक्तित्व का स्पंदित रूपांकन है। शास्त्रीयता, लोकरंग और महाराजा चक्रधर सिंह के प्रिय खेल कुश्ती के संयोजन के साथ सुर-ताल-छंद और घुंघरू की यह परम्परा निरंतर जारी है। चक्रधर समारोह के इतिहास में पहली बार युवा सहभागिता के तहत इस वर्ष जिले एवं प्रदेश की बहुसंख्य सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जा रहा है। गायन-वादन और नृत्य के शीर्षस्थ कलाकारों सहित नयी पीढ़ी के प्रतिभाशाली फनकार इस समारोह में शिरकत करते रहे है।
चक्रधर समारोह में इस वर्ष सुश्री नेहा बनर्जी, डॉ.विनोद मिश्र, डॉ.परितोष पोहनकर सहित इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। युवा सहभागिता में रायगढ़ जिले के स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दोपहर 12 से सायं 5 बजे तक होगी। इसी तरह युवा सहभागिता में रायगढ़ जिले के स्थानीय कलाकारों द्वारा आयोजित प्रस्तुति दोपहर 12 से सायं 4 बजे तक होगी।
19 सितम्बर मंगलवार को चक्रधर समारोह का उदघाटन समारोह श्री गणेश पूजन एवं दीप प्रज्जवलन के साथ होगा।

इसी कड़ी में वेदमणि सिंह ठाकुर एवं ग्रुप रायगढ़ द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति देंगे। चक्रधर कला एवं संगीत विद्यालय, रायगढ़ द्वारा राज्यगीत (नृत्य के साथ), पं.परितोष पोहनकर द्वारा शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति देंगे। इसी तरह श्रीमती सोमा दास एवं ग्रुप (चक्रधर बाल सदन रायगढ़ की बालिकाओं द्वारा)कथक नृत्य की विशेष प्रस्तुति, डॉ.विनोद मिश्र (ख्याल एवं ढुमरी)पर शास्त्रीय गायन, सुश्री आर्या नंदे ‘श्रीधारा’ द्वारा ओडिसी नृत्य, सुश्री गीतिका ठेठवार द्वारा बांसुरी वादन, सुश्री मधुमिता नकवी द्वारा शास्त्रीय गायन, सुश्री अंजली शर्मा द्वारा कथक नृत्य, प्रफुल्ल सिंह गहलोत द्वारा कथक नृत्य एवं दीपक आचार्य एवं ग्रुप रायगढ़ छत्तीसगढ़ी लोक संगीत रंग की प्रस्तुति देंगे।

20 सितम्बर बुधवार को सुश्री आनंदिता तिवारी द्वारा कथक नृत्य, मनोज जायसवाल द्वारा सितार वादन, सुश्री ज्योतिश्री बोहिदार (रायगढ़ घराना) द्वारा कथक नृत्य, गरीब दास महंत रायगढ़ द्वारा तबला वादन, सुश्री नेहा बनर्जी द्वारा कथक नृत्य, सुश्री आरती सिंह द्वारा लोक संगीत (लोकचदा), सुश्री घनिष्ठा दुबे (रायगढ़ घराना)द्वारा कथक नृत्य, मो.रौशन अली रायगढ़ द्वारा देशभक्ति एवं भजन गायन, हुतेन्द्र ईश्वर शर्मा रायगढ़ द्वारा लोक रंग नाचा, कु.श्रुतिदास रायगढ़ द्वारा ओडिसी नृत्य, मो.अयान द्वारा पियानो वादन एवं सुश्री ऐश्वर्या पंडित गायन की प्रस्तुति देंगी।
21 सितम्बर गुरूवार को इंदिरा संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ द्वारा विशिष्ट कार्यक्रम की प्रस्तुतियां होगी। सुश्री तब्बू परबीन (रायगढ़ घराना)द्वारा कथक नृत्य, अनिल तांडी एवं ग्रुप भिलाई द्वारा भरत नाट्यम, सुश्री आशना दिल्लीवार द्वारा कथक नृत्य, इबरार अहमद एवं संजय चौहान रायगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ी भजन/लोकगायन, सुश्री सुहानी स्वर्णकार सारंगढ़ द्वारा कथक नृत्य, डॉ.गौरव कुमार पाठक बिलासपुर द्वारा शास्त्रीय गायन एवं युवराज सिंह आजाद एवं ग्रुप रायगढ़ द्वारा नाटक (इप्टा)की प्रस्तुति देंगे।
19 से 21 सितम्बर तक होगा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता
चक्रधर समारोह के अवसर पर 19 से 21 सितम्बर को जिला स्तरीय महिला एवं पुरूष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में किया जाएगा। सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण अमित मरकाम ने जानकारी देते हुए बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में रायगढ़ के सभी विकासखण्ड सहित बरमकेला, सारंगढ़ के अलावा पुलिस, होमगार्ड, रायगढ़ नगर निगम एवं जिंदल सहित कुल 26 टीम हिस्सा लेगी।
21 सितम्बर को होगी राष्ट्रीय स्तर महिला कुश्ती प्रतियोगिता
चक्रधर समारोह के अवसर पर 21 सितम्बर को प्रात: 10 बजे से शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तर महिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होगा। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बी.के.राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला कुश्ती प्रतियोगिता 4 विभिन्न किलोग्राम वजन वर्ग में आयोजित होगी।

Harsh News
Website |  + postsBio
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    छातामुड़ा में आंगनबाड़ी तोड़ रहे 3 लोगों को भेजा गया जेल
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान हुआ क्रैश, सैकड़ों लोगों की मौत
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    रायगढ़ में पकड़े गए दो पाकिस्तानी नागरिक
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    अरे.. ये क्या… नगर निगम ने SBI को भी नहीं छोड़ा और ATM बूथ भी कर दिया सील

You Might Also Like

पटेलपाली में सड़क हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा ,महिला की मौत के बाद किया चक्काजाम

जिले में SIR प्रक्रिया शुरू, डोर टू डोर जाएंगे BLO ,4 दिसंबर तक मतदाता सूची के सत्यापन का चलेगा काम

बगैर लाइसेंस के दवा बिक्री करने वाला मनिहारी दुकान संचालक गिरफ्तार

धरमजयगढ़ हिट एंड रन मामले में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार

अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, एसपी दिव्यांग पटेल ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का उत्साह

TAGGED:letest news raigarhraigarh news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Email
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

harshnews.com

HARSHNEWS.COM

Neha Patel

Contact no :7000676494

Email: harshnewsrig@gmail.com

Add: Harsh news office,front of Punjab National Bank,
beedpara Raigarh,CG 496001

Follow US on Social Media

Facebook Youtube Whatsapp Telegram Wordpress

जुड़े रहें हर्ष न्यूज से हर महत्वपूर्ण खबरों के लिए

© Copyright 2024, All Rights Reserved | HARSH NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?