अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य मे देर रात तक डीजे बजाने पर प्रशासन ने कार्रवाई की है. पुलिस ने आयोजन के दौरान डीजे की जब्ती बनाकर चालान पेश किया है. असल मे आचार संहिता के कारण रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने की अनुमति नहीं है. मगर आयोजन समिति की तरफ से रात 11 बजे तक डीजे बजाया जा रहा था.

आचार संहिता का जिले भर में सख्ती से पालन कराया जा रहा है. रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक डीजे, बैंडबाजे और लाउड स्पीकर पूरी तरह से प्रतिबंध हैं. दिन में भी इनके लिए अनुमति लेना अनिवार्य है. जुलूस और सभा करने के लिए अनुविभागीय कार्यालय में आवेदन देकर अनुमति लेना जरुरी है. बावजूद इसके कुछ लोग आचार संहिता का उल्लंघन करने मे कोई कसर नहीं छोड़ रहे. हालांकि समय समय पर कार्रवाई हो रही है.
