प्रदेश मे पांच सीआईटी बनाने की घोषणा भाजपा ने अपने घोषणा पत्र मे की थी. सरकार बनने के बाद भाजपा इस वायदे को पूरा कर रही है. रायगढ़ मे पॉलिटेक्निक कॉलेज को सीआईटी के लिए चयनित किया है. जहाँ सरकार ने फंड भेज दी है. सीआईटी के लिए सरकार द्वारा डेढ़ करोड़ रूपये का आवंटन किया गया है. इससे पॉलिटेक्निक मे तमाम सुविधाए बढ़ेगी. वर्तमान मे इस फंड से इक्विपमेंट, फर्नीचर के साथ क्लासरूम भी बनाया जाएगा. वर्तमान मे यहां 17 क्लासरूम हैं. जिसमे बच्चे पढ़ते हैं. लेकिन सीआईटी शुरू होने के बाद नए ब्रांच खुलेंगे. जिससे बच्चों को बैठने मे असुविधा होगी. ऐसे मे यहां क्लासरूम बढ़ाया जाना है. नए ब्रांच की बात करें तो यहां 3 ब्रांच बढ़ाया जाएगा. जिसमे मेकेनिकल इंजीनियरिंग के साथ ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साईंस के साथ डाटा साईंस और ईटीएनटी के साथ वीएलएसआई डिज़ाइन एडिशनल ब्रांच का विस्तार होगा. सीआईटी बनने के बाद यहां लगभग 24 सौ छात्र पढ़ाई कर सकेंगे. वर्तमान मे यहाँ 6 ब्रांच मे करीब एक हज़ार छात्र पढ़ाई करते हैं.
पॉलिटेक्निक की उपयोगिता सीआईटी बनने के बाद और बढ़ जाएगी. वैसे भी यहां हर साल सीट फुल रहती है. ऐसे मे सीआईटी बनने के बाद सीटों का विस्तार होगा. और दोगुना बच्चे यहां पढ़ पाएंगे. सीआईटी खुलने के बाद यहां इलेक्ट्रिकल, मेटलर्जी और कंप्यूटर साईंस जैसे ब्रांच के अपर्गेडिंग के साथ बीटेक की पढ़ाई भी होगी. पॉलिटेक्निक कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि इसके लिए बजट मिल चुका है. जिससे इंफ्रास्ट्रक्चर, बिल्डिंग, फर्नीचर, लैब सहित अन्य संस्थानो का निर्माण शुरू हो जाएगा.
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
