harshnews.com
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
Reading: डेंगू नियंत्रण पर चला समीक्षा का दौर, जिला स्तरीय अधिकारी मैदान में, कलेक्टर ने प्रशासन को किया एक्टिव, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश
Share
Live TV
Youtube

5 साल जिद और जुनून के

Breaking News
पटेलपाली में सड़क हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा ,महिला की मौत के बाद किया चक्काजाम
जिले में SIR प्रक्रिया शुरू, डोर टू डोर जाएंगे BLO ,4 दिसंबर तक मतदाता सूची के सत्यापन का चलेगा काम
बगैर लाइसेंस के दवा बिक्री करने वाला मनिहारी दुकान संचालक गिरफ्तार
धरमजयगढ़ हिट एंड रन मामले में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार
अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, एसपी दिव्यांग पटेल ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का उत्साह
Breaking News
पटेलपाली में सड़क हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा ,महिला की मौत के बाद किया चक्काजाम
जिले में SIR प्रक्रिया शुरू, डोर टू डोर जाएंगे BLO ,4 दिसंबर तक मतदाता सूची के सत्यापन का चलेगा काम
बगैर लाइसेंस के दवा बिक्री करने वाला मनिहारी दुकान संचालक गिरफ्तार
धरमजयगढ़ हिट एंड रन मामले में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार
अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, एसपी दिव्यांग पटेल ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का उत्साह
harshnews.com
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
Reading: डेंगू नियंत्रण पर चला समीक्षा का दौर, जिला स्तरीय अधिकारी मैदान में, कलेक्टर ने प्रशासन को किया एक्टिव, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश
Share
Youtube Facebook Whatsapp Twitter Telegram
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
manoj
रायगढ़

डेंगू नियंत्रण पर चला समीक्षा का दौर, जिला स्तरीय अधिकारी मैदान में, कलेक्टर ने प्रशासन को किया एक्टिव, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

Harsh News
Last updated: 23 September 2023 13:50
Harsh News
Share
5 Min Read
SHARE

 

Raigarh News: रायगढ़. कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में डेंगू नियंत्रण में किए गए कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर श्री सिन्हा ने उत्तरदायी अधिकारियों से डेंगू नियंत्रण पर उनके द्वारा किए गए कार्यों की बारी-बारी से जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि शहर में बढ़ते डेंगू प्रकरण के मद्देनजर कलेक्टर श्री सिन्हा ने डेंगू सोर्स रिडक्शन एवं जागरूक करने के उद्देश्य से शहर के पूरे वार्डो में पर्यवेक्षण के लिए जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिनों की ड्यूटी लगाई है।
बैठक में उत्तरदायी विभागीय अधिकारियों ने कलेक्टर श्री सिन्हा को विभिन्न वार्डो में किए कार्यों में क्रमश: जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि डोर टू डोर निरीक्षण में कोटना, खाली टायर, हेलमेट जैसे विभिन्न वस्तुओं में पानी जमा पाया गया जिसे साफ करवा कर लोगों को जागरुक किया गया। जिससे डेंगू लार्वा न पनप सके। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिन द्वारा जागरूकता हेतु पाम्पलेट वितरण किया जा रहा हैं। कलेक्टर श्री सिन्हा ने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि स्कूलों में डेंगू से बचाव के संबंध में बच्चों को जानकारी दे।

इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान मच्छरदानी के उपयोग एवं जल जमाव से बचने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने हेतु निर्देशित किया।
इसके पश्चात कलेक्टर श्री सिन्हा ने स्वास्थ्य विभाग एवं निगम के अधिकारी कर्मचारी की बैठक ली। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा की वर्तमान में बारिश ही रही है, लिहाजा आगामी दिनों में बारिश के रुकने के पश्चात डेंगू के संक्रमण बढऩे की संभावना बढ़ेगी। जिसके लिए लगातार सफाई कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने हेल्थ ऑफिसर से वर्तमान में किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए कार्य योजना की जानकारी ली। हेल्थ ऑफिसर ने बताया की वर्तमान में शहर के वार्डो में फॉगिंग, सफाई, कचरा उठाव एवं दवाई का छिड़काव लगातार किया जा रहा हैं। कलेक्टर श्री सिन्हा ने सफाई दरोगा एवं सभी सफाई कर्मियों को आगामी पखवाड़े भर मिशन मोड पर सफाई कार्य करने के निर्देश दिए।

जिससे डेंगू प्रकरण पर नियंत्रण किया जा सके। इस दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.भानु पटेल ने शहर में डेंगू के संक्रमित मरीजों की संख्या से अवगत कराया। साथ ही मेडिकल ऑफिसर डॉ.पी.के.गुप्ता ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डेंगू से बचाव, लक्षण एवं सुरक्षा की जानकारी दी। उन्होंने सफाई कर्मियों को सफाई कार्य के दौरान फुल स्लीव शर्ट पहनने एवं मच्छरों से बचाव के लिए लोशन लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपने आप को सुरक्षित कर कार्य करें।
बैठक में अपर कलेक्टर राजीव पाण्डेय, आयुक्त नगर निगम सुनील कुमार चंद्रवंशी, सीएमएचओ डॉ.मधुलिका सिंह ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


निदान 1100 पर आ रही शिकायतों का तत्काल करें निराकरण
कलेक्टर श्री सिन्हा के निर्देशन में सफाई संबंधी शिकायत हेतु टोल फ्री नंबर निदान 1100 जारी किया गया हैं। जिस पर कॉल कर वार्डो की गंदगी के संबंध में शिकायत की जा सकती हैं। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि शहर के विभिन्न वार्डो से आ रही, शिकायतों का तत्काल निराकरण करना सुनिश्चित किया जाए। जिससे सफाई कार्य से लोगों को राहत मिले।
गंदगी फैलाने पर हुई जुर्माने की कार्यवाही
कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि शहर के विभिन्न स्थानों में डंप रॉ-मटेरियल के कारण नाली जाम एवं जल जमाव की स्थिति बन रही है, जो संक्रमण का कारण बनेगा। रॉ-मटेरियल डंप करने वालों पर प्राथमिकता से जुर्माने की कार्यवाही की जाए। इसी क्रम में निगम द्वारा कल गंदगी फैलाने वाले 20 लोगों पर 3300 रुपए जुर्माने की कार्यवाही की गई। इस दौरान उन्होंने सभी को गंदगी नहीं करने की चेतावनी देते हुए दोबारा गंदगी करने पर जुर्माने के साथ वैधानिक कार्रवाई करने समझाइश दी गई।

Harsh News
Website |  + postsBio
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    छातामुड़ा में आंगनबाड़ी तोड़ रहे 3 लोगों को भेजा गया जेल
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान हुआ क्रैश, सैकड़ों लोगों की मौत
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    रायगढ़ में पकड़े गए दो पाकिस्तानी नागरिक
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    अरे.. ये क्या… नगर निगम ने SBI को भी नहीं छोड़ा और ATM बूथ भी कर दिया सील

You Might Also Like

पटेलपाली में सड़क हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा ,महिला की मौत के बाद किया चक्काजाम

जिले में SIR प्रक्रिया शुरू, डोर टू डोर जाएंगे BLO ,4 दिसंबर तक मतदाता सूची के सत्यापन का चलेगा काम

धरमजयगढ़ हिट एंड रन मामले में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार

अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, एसपी दिव्यांग पटेल ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का उत्साह

आलू के खेत में पानी दे रहे चाचा भतीजे की करंट से मौत

TAGGED:letest news raigarhraigarh news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Email
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

harshnews.com

HARSHNEWS.COM

Neha Patel

Contact no :7000676494

Email: harshnewsrig@gmail.com

Add: Harsh news office,front of Punjab National Bank,
beedpara Raigarh,CG 496001

Follow US on Social Media

Facebook Youtube Whatsapp Telegram Wordpress

जुड़े रहें हर्ष न्यूज से हर महत्वपूर्ण खबरों के लिए

© Copyright 2024, All Rights Reserved | HARSH NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?