रायगढ़. आज दोपहर राम निवास टॉकीज रोड स्थित राधे डेकोर के गोदाम में भीषण आग लग गई। इससे वहां रखें सामान जलकर खाक हो गए। मामले की जानकारी लगते ही तत्काल फायर ब्रिगेड, पुलिस की टीम और निगम अमला मौके पर पहुंचे। इसके बाद आग बुझाने की मशक्कत शुरू की गई। जहां आग पर काबू पाने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि जिस गोदाम में आग लगी उसके पीछे शासकीय शराब दुकान है। बताया जा रहा है कि आग की लपटे शराब दुकान तक अगर पहुंच जाती है तो और बड़ी घटना भी घटित हो सकती है। फिलहाल पूरी टीम द्वारा आग पर काबू पाने मशक्कत किया जा रहा है।
