harshnews.com
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
Reading: सतनामी समाज के धर्मगुरु बालदास के भाजपा प्रवेश का पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने किया हार्दिक स्वागत
Share
Live TV
Youtube

5 साल जिद और जुनून के

Breaking News
पटेलपाली में सड़क हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा ,महिला की मौत के बाद किया चक्काजाम
जिले में SIR प्रक्रिया शुरू, डोर टू डोर जाएंगे BLO ,4 दिसंबर तक मतदाता सूची के सत्यापन का चलेगा काम
बगैर लाइसेंस के दवा बिक्री करने वाला मनिहारी दुकान संचालक गिरफ्तार
धरमजयगढ़ हिट एंड रन मामले में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार
अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, एसपी दिव्यांग पटेल ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का उत्साह
Breaking News
पटेलपाली में सड़क हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा ,महिला की मौत के बाद किया चक्काजाम
जिले में SIR प्रक्रिया शुरू, डोर टू डोर जाएंगे BLO ,4 दिसंबर तक मतदाता सूची के सत्यापन का चलेगा काम
बगैर लाइसेंस के दवा बिक्री करने वाला मनिहारी दुकान संचालक गिरफ्तार
धरमजयगढ़ हिट एंड रन मामले में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार
अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, एसपी दिव्यांग पटेल ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का उत्साह
harshnews.com
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
Reading: सतनामी समाज के धर्मगुरु बालदास के भाजपा प्रवेश का पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने किया हार्दिक स्वागत
Share
Youtube Facebook Whatsapp Twitter Telegram
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
manoj
रायगढ़

सतनामी समाज के धर्मगुरु बालदास के भाजपा प्रवेश का पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने किया हार्दिक स्वागत

Harsh News
Last updated: 24 August 2023 14:04
Harsh News
Share
4 Min Read
SHARE

Raigarh News: रायगढ़. सतनामी समाज का छत्तीसगढ़ के सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है । अभी प्रदेश में विधानसभा चुनाव का माहौल है । ऐसे में राजनीतिक दृष्टिकोण से देखा जाय तो छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति के लिए जहां 10 सीटें आरक्षित हैं , वहीं लगभग 50 सीटों पर अनुसूचित जाति के सदस्य निर्णायक भूमिका निभाते हैं । सतनामी समाज के धर्मगुरु बालदास का सतनामी समाज पर बहुत गहरा प्रभाव है । सतनामी समाज के सर्वांगीण विकास के लिए धर्मगुरु बालदास ने पिछले विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस की पतवार संभाली थी । इसकी बदौलत कांग्रेस को प्रदेश में सत्ता हासिल करने में अकथनीय सहायता मिली थी, पर कांग्रेस ने पिछले पांच सालों में  धर्मगुरु बालदास के अपार योगदान को रेखांकित करना तो दूर , धर्मगुरु बालदास की सामाजिक और राजनीतिक तौर पर काफी उपेक्षा की । इस कारण  धर्मगुरु का सतनामी समाज के सर्वांगीण विकास का सपना पूरा नहीं हो सका । इससे व्यथित होकर धर्मगुरु बालदास ने अपने सुपुत्र गुरु खुशवंत साहेब  और अपने हजारों समर्थकों और अनुयायियों के साथ भाजपा में विधिवत प्रवेश किया । भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई ।

धर्मगुरु बालदास और गुरु खुशवंत साहेब के भाजपा प्रवेश का रायगढ़ के पूर्व विधायक भाजपा  नेता विजय अग्रवाल ने हृदय से स्वागत करते हुए कहा कि धर्मगुरु बालदास जैसे संत पुरुष के प्रभाव का  कांग्रेस ने अपने हक में इस्तेमाल किया और धर्मगुरु की भरपूर उपेक्षा की । कांग्रेस ने सतनामी समाज के उत्थान के लिए भी कुछ नहीं किया,  जो धर्मगुरु का सपना था। विजय अग्रवाल ने आगे कहा कि कांग्रेस ने धर्मगुरु बालदास की उपेक्षा कर  वास्तव में सतनामी समाज की अवहेलना की है , जिसे सतनामी समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेगा ।

यह कांग्रेस के कुशासन और कांग्रेस द्वारा  लोगों के इस्तेमाल करने और किनारे कर देने की कुत्सित मानसिकता का परिचायक है । पूर्व विधायक ने कहा कि संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास के सच्चे शिष्य  धर्मगुरु बालदास सतनामी समाज के पथप्रदर्शक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । गुरु घासीदास ने मनखे मनखे एक समान के माध्यम से समानता, भाईचारा और समरसता का जो मूलमंत्र दिया उसे धर्मगुरु बालदास पूर्ण समर्पण से भाव आगे बढ़ा रहे हैं और यही काम भारतीय जनता पार्टी भी कर रही है । भाजपा भी जाति ,धर्म और संप्रदाय से परे मानव मात्र के कल्याण के लिए सबका साथ , सबका विकास का लक्ष्य लेकर चल रही है । बाबा गुरु घासीदास और धर्मगुरु बालदास के विचारों,आदर्शों और  संदेश को अपनाकर हम अपने जीवन में नए आयाम स्थापित कर सकते हैं। विजय अग्रवाल ने गुरु घासीदास को छत्तीसगढ़ के बहुसंख्यक समुदाय को एक सूत्र में पिरोनेवाला बताते हुए कहा कि बाबा के संदेश कालजयी हैं और धर्मगुरु बालदास उनके संदेश को आगे बढ़ाते हुए आम लोगों के साथ साथ देश को जोड़ने का अमूल्य काम कर रहे हैं । ऐसे , क्रांतिद्रष्टा धर्मगुरु के मार्गदर्शन में भाजपा सशक्त होगी और कांग्रेस के कुशासन और भ्रष्टाचार से प्रदेश को मुक्त करेगी।

भाजपा प्रवेश पश्चात गुरु बालदास साहेब ने कहा कि कांग्रेस सत्ता के अंधकार में डूबकर लगातार अ. जा. समुदाय का अपमान करती रही। समाज के धर्म स्थलों के विकास और निर्माण पर एक रुपया भी खर्च नहीं किया। समाज के लोगों के प्रति अपमानजनक अपशिष्ट शब्दों का प्रयोग किया है इन्हीं सब बातों से व्यथित होकर कांग्रेस का अहंकार समाप्त करने  मैं भाजपा में आया हूं।

Harsh News
Website |  + postsBio
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    छातामुड़ा में आंगनबाड़ी तोड़ रहे 3 लोगों को भेजा गया जेल
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान हुआ क्रैश, सैकड़ों लोगों की मौत
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    रायगढ़ में पकड़े गए दो पाकिस्तानी नागरिक
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    अरे.. ये क्या… नगर निगम ने SBI को भी नहीं छोड़ा और ATM बूथ भी कर दिया सील

You Might Also Like

पटेलपाली में सड़क हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा ,महिला की मौत के बाद किया चक्काजाम

जिले में SIR प्रक्रिया शुरू, डोर टू डोर जाएंगे BLO ,4 दिसंबर तक मतदाता सूची के सत्यापन का चलेगा काम

धरमजयगढ़ हिट एंड रन मामले में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार

अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, एसपी दिव्यांग पटेल ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का उत्साह

आलू के खेत में पानी दे रहे चाचा भतीजे की करंट से मौत

TAGGED:raigarh newsraigarh top news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Email
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

harshnews.com

HARSHNEWS.COM

Neha Patel

Contact no :7000676494

Email: harshnewsrig@gmail.com

Add: Harsh news office,front of Punjab National Bank,
beedpara Raigarh,CG 496001

Follow US on Social Media

Facebook Youtube Whatsapp Telegram Wordpress

जुड़े रहें हर्ष न्यूज से हर महत्वपूर्ण खबरों के लिए

© Copyright 2024, All Rights Reserved | HARSH NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?