harshnews.com
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
Reading: पुलिस को मिला सीसीटीवी फुटेज : शूटर ने दो दिन की रेकी, फायरिंग के बाद श्याम नगर में बाइक छोड़ी और ऑटो से पहुंचे स्टेशन
Share
Live TV
Youtube

5 साल जिद और जुनून के

Breaking News
पटेलपाली में सड़क हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा ,महिला की मौत के बाद किया चक्काजाम
जिले में SIR प्रक्रिया शुरू, डोर टू डोर जाएंगे BLO ,4 दिसंबर तक मतदाता सूची के सत्यापन का चलेगा काम
बगैर लाइसेंस के दवा बिक्री करने वाला मनिहारी दुकान संचालक गिरफ्तार
धरमजयगढ़ हिट एंड रन मामले में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार
अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, एसपी दिव्यांग पटेल ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का उत्साह
Breaking News
पटेलपाली में सड़क हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा ,महिला की मौत के बाद किया चक्काजाम
जिले में SIR प्रक्रिया शुरू, डोर टू डोर जाएंगे BLO ,4 दिसंबर तक मतदाता सूची के सत्यापन का चलेगा काम
बगैर लाइसेंस के दवा बिक्री करने वाला मनिहारी दुकान संचालक गिरफ्तार
धरमजयगढ़ हिट एंड रन मामले में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार
अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, एसपी दिव्यांग पटेल ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का उत्साह
harshnews.com
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
Reading: पुलिस को मिला सीसीटीवी फुटेज : शूटर ने दो दिन की रेकी, फायरिंग के बाद श्याम नगर में बाइक छोड़ी और ऑटो से पहुंचे स्टेशन
Share
Youtube Facebook Whatsapp Twitter Telegram
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
manoj
छत्तीसगढ़

पुलिस को मिला सीसीटीवी फुटेज : शूटर ने दो दिन की रेकी, फायरिंग के बाद श्याम नगर में बाइक छोड़ी और ऑटो से पहुंचे स्टेशन

Harsh News
Last updated: 14 July 2024 03:42
Harsh News
Share
6 Min Read
SHARE

तेलीबांधा में शनिवार को निर्माण से जुड़ी पीआरए ग्रुप कंपनी के दफ्तर के बाहर फायरिंग करने वाले बदमाशों ने कार में ड्राइवर के साथ बैठे सुपरवाइजर को कारोबारी समझ लिया और गोलियां चला दीं। बदमाशों ने पूरी प्लानिंग के साथ यह हमला किया था। ये लोग दो दिन से कारोबारी की रेकी कर रहे थे। कारोबारी घर से किस रूट से दफ्तर जाता है? दफ्तर के अलावा कहां-कहां जाता है? इसकी रेकी करने के साथ उसका वीडियो बनाया और फोटो भी ली।

उसके बाद सुबह 10.30 बजे से 11 बजे के बीच कारोबारी की कार पर फायरिंग करने का समय तय ​किया। इन दोनों बदमाशों के दो दिन पुराने फुटेज पुलिस को मिले हैं। फायर करने के बाद दोनों बदमाशों ने श्याम नगर के पास बाइक खड़ी कर दी। वहां से ऑटो से स्टेशन पहुंच गए और गायब हो गए। पुलिस ने उस ऑटोवाले को भी तलाश लिया है।

भास्कर इन्वेस्टिगेशन में पता चला है कि कारोबारी राजेश अग्रवाल सुबह 10.30 बजे अमलीडीह स्थित अपने निवास से दफ्तर पहुंचे। कार से उतरकर दफ्तर के भीतर चले गए। ड्राइवर गोविंद क्षत्रिय और सुपरवाइजर राहुल वर्मा दोनों दफ्तर से बाहर आए। दोनों अग्रवाल की ब्लू रंग की मर्सिडीज में फ्यूल डलवाने जा रहे थे। दोनों जैसे ही कार में बैठे अचानक फायरिंग हो गई। दोनों डर गए। बाइक सवार शूटर ने कार में गोली चलाई। एक बुलेट कार की बोनट से टकराकर सामने के कांच में लगी। इससे कांच में छेद हो गया। शूटरों ने दूसरा फायर हवा में किया।

इस दौरान कार में बैठे राहुल और गोविंद ने चीखपुकार मचाई। उनकी आवाज सुनकर भीतर से सुरक्षा गार्ड दौड़ते हुए। वे तुरंत माजरा समझ गए। उन्होंने अपनी दो नाली बंदूक से शूटरों पर फायर कर दिया, लेकिन तब तक शूटर उनकी पहुंच से दूर जा चुके थे। वहां से शूटर श्याम नगर चौक पहुंचे और वहां बाइक को रोड किनारे खड़ी कर दिया। शूटर वहां से वे ऑटो में बैठकर सीधे स्टेशन चौक पहुंचे। वहां वे ऑटो वाले को भाड़ा देकर स्टेशन की ओर चले गए। उसके बाद पुलिस रेलवे स्टेशन के आसपास के इलाके में सर्चिंग कर रही है। रात 2 बजे तक पुलिस की इलाके में सर्चिंग चल रही थी।

ट्रेन से भागने का शक, इसलिए खंगाल रहे यात्रियों का रिकॉर्ड

पुलिस को स्टेशन के पास ऑटो का फुटेज मिला। उसके बाद पुलिस ऑटो वाले तक पहुंच गई। ऑटो वाले ने पुलिस को बताया कि श्याम नगर में दोनों शूटर ने गाड़ी बुक की थी। वह उन्हें केनाल रोड से स्टेशन लेकर आया। उनके आसपास और भी लोग थे। स्टेशन के पास उन्हें छोड़कर चला गया। दोनों ने चेहरे पर नकाब लगाया था। दोनों ने टोपी भी पहनी थी। पुलिस सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे के बीच स्टेशन के आसपास लगे कैमरे का फुटेज खंगाल रही है। इस दौरान रायपुर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाले ट्रेनों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। रेलवे से रिजर्वेशन सूची भी मांगी गई है।

आरपीए ग्रुप में आधा दर्जन से ज्यादा पार्टनर : पुलिस के अनुसार आरपीए ग्रुप का कई तरह का कारोबार है। इसमें आधा दर्जन से ज्यादा पार्टनर है। कुछ पार्टनर रायगढ़, कोरबा, सूरजपुर और अंबिकापुर में रहते हैं। घटना के बाद से पुलिस ने सभी को अलर्ट कर दिया है। हालांकि सभी पार्टनर के पास निजी सुरक्षा गार्ड भी हैं। उनके घरों में भी सुरक्षा है।

रायपुर में कराई गई बाइक की व्यवस्था
पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में खुलासा हो गया कि है कि दो दिन पहले दोनों शूटर अलग-अलग रायपुर पहुंचे। रायपुर में ही उन्हें झारखंड की बाइक उपलब्ध कराई गई है। यहीं उन्हें पिस्टल दिया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों शूटरों के अलावा उनकी दूसरी टीम भी मौजूद थी। उसी टीम ने शूटरों के रूकने, खाने से लेकर आने-जाने की व्यवस्था की है।

इस बार भी दी गई सुपारी
पुलिस के अनुसार अमन के कहने पर इस बार भी मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा ने कारोबारी के दफ्तर और कार में फायरिंग करने की सुपारी दी है। इस बार भी जिन लोगों को रायपुर भेजा गया है वे आपस में एक-दूसरे को नहीं जानते हैं। उनकी रायपुर में मुलाकात हुई है। शूटरों के पकड़े जाने के बाद ही खुलासा होगा कि उनके और मयंक सिंह के बीच की कड़ी कौन है। क्योंकि आरोपियों का आपस में कोई लिंक नहीं है।

गुढियारी के आसपास छिपे होने का शक
पुलिस को शक है कि शूटर अगर ट्रेन से नहीं भागे तो गुढियारी के आसपास छिपे होंगे। इसलिए स्टेशन के पास भी बाहरी और अनजान लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। स्टेशन रोड के आस-पास की होटल, लॉज और धर्मशाला में ठहरने वालों का रिकार्ड चेक किया जा रहा है। देर रात तक पुलिस को शूटरों का सुराग नहीं मिला था।

Harsh News
Website |  + postsBio
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    छातामुड़ा में आंगनबाड़ी तोड़ रहे 3 लोगों को भेजा गया जेल
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान हुआ क्रैश, सैकड़ों लोगों की मौत
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    रायगढ़ में पकड़े गए दो पाकिस्तानी नागरिक
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    अरे.. ये क्या… नगर निगम ने SBI को भी नहीं छोड़ा और ATM बूथ भी कर दिया सील

You Might Also Like

पटेलपाली में सड़क हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा ,महिला की मौत के बाद किया चक्काजाम

बगैर लाइसेंस के दवा बिक्री करने वाला मनिहारी दुकान संचालक गिरफ्तार

धरमजयगढ़ हिट एंड रन मामले में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार

अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, एसपी दिव्यांग पटेल ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का उत्साह

छातामुड़ा में आंगनबाड़ी तोड़ रहे 3 लोगों को भेजा गया जेल

TAGGED:#raigarhnews #harshnewschhatiisgarh raigarhchhatisgrhCrime news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Email
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

harshnews.com

HARSHNEWS.COM

Neha Patel

Contact no :7000676494

Email: harshnewsrig@gmail.com

Add: Harsh news office,front of Punjab National Bank,
beedpara Raigarh,CG 496001

Follow US on Social Media

Facebook Youtube Whatsapp Telegram Wordpress

जुड़े रहें हर्ष न्यूज से हर महत्वपूर्ण खबरों के लिए

© Copyright 2024, All Rights Reserved | HARSH NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?