harshnews.com
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
Reading: रायगढ़ की सियासत
का क्या बदलेगा रंग…? नगर निगम चुनाव में महापौर सीट के आरक्षण के बाद आयेगा बदलाव
Share
Live TV
Youtube

5 साल जिद और जुनून के

Breaking News
पटेलपाली में सड़क हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा ,महिला की मौत के बाद किया चक्काजाम
जिले में SIR प्रक्रिया शुरू, डोर टू डोर जाएंगे BLO ,4 दिसंबर तक मतदाता सूची के सत्यापन का चलेगा काम
बगैर लाइसेंस के दवा बिक्री करने वाला मनिहारी दुकान संचालक गिरफ्तार
धरमजयगढ़ हिट एंड रन मामले में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार
अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, एसपी दिव्यांग पटेल ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का उत्साह
Breaking News
पटेलपाली में सड़क हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा ,महिला की मौत के बाद किया चक्काजाम
जिले में SIR प्रक्रिया शुरू, डोर टू डोर जाएंगे BLO ,4 दिसंबर तक मतदाता सूची के सत्यापन का चलेगा काम
बगैर लाइसेंस के दवा बिक्री करने वाला मनिहारी दुकान संचालक गिरफ्तार
धरमजयगढ़ हिट एंड रन मामले में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार
अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, एसपी दिव्यांग पटेल ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का उत्साह
harshnews.com
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
Reading: रायगढ़ की सियासत
का क्या बदलेगा रंग…? नगर निगम चुनाव में महापौर सीट के आरक्षण के बाद आयेगा बदलाव
Share
Youtube Facebook Whatsapp Twitter Telegram
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
manoj
छत्तीसगढ़जशपुरपुसौरराजनीतिरायगढ़सारंगढ़

रायगढ़ की सियासत
का क्या बदलेगा रंग…? नगर निगम चुनाव में महापौर सीट के आरक्षण के बाद आयेगा बदलाव

Harsh News
Last updated: 23 December 2024 03:30
Harsh News
Share
5 Min Read
SHARE


नगरीय निकाय चुनाव के लिए रायगढ़ में नगर निगम के 48 वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सबकी निगाहें महापौर पद के लिए होने वाले आरक्षण पर टिकी हुई हैं। वर्तमान में रायगढ़ नगर निगम में महापौर की सीट एसटी महिला के लिए आरक्षित है मगर वार्डों के आरक्षण में सामने आये आंकड़े के बाद इस बार महापौर के सीट आरक्षण में भी बदलाव होने की चर्चा होने लगी है। अगर ऐसा होता है कि रायगढ़ नगर निगम के चुनाव में एक बड़ा बदलाव भी देखने को मिल सकता है। लिहाजा राजनैतिक दल भी इसको लेकर विश्लेषण करने में जुट गए हैँ.

इस बार नगरीय निकाय चुनावों में महापौर और अध्यक्ष के लिए प्रत्यक्ष चुनाव होगा। इससे पहले सभी नगर पंचायत और नगर पालिका में पार्षद मिलकर अध्यक्ष और नगर पालिक निगम में महापौर का चुनाव करते थे मगर इस बार ऐसा नहीं होगा। इस बार सीधे जनता तय करेगी कि उनका अध्यक्ष और महापौर कौन होगा। लिहाजा कांग्रेस और भाजपा दोनों राजनैतिक दलों के लिए यह चुनाव काफी मायने रखता है। शहर के सियासत की शतरंज में कौन से मोहरे कहां बैठेंगे यह तो तय हो गया है मगर बादशाह कौन होगा इस पर सस्पेंस अभी बाकी है। रायगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए वार्डों का आरक्षण तय होने के बाद अब राजनैतिक गलियारों में बस इसी पर चर्चा हो रही है। कांग्रेस और भाजपा दोनों की राजनैतिक दलों को इसका बेसब्री से इंतजार है क्योंकि बादशाह तय होने के बाद ही सियासत के शतरंज के इस खेल के लिए रणनीति तय की जायेगी और शह-मात का खेल शुरू होगा।

फिलहाल महापौर यदि का आरक्षण सामान्य-ओबासी और एससीएसटी होगा या फिर महिला इसे लेकर सभी निकायों में चर्चा कई दिनों से हो रही है। राज्य सरकार द्वारा कैबिनेट में महापौर और अध्यक्षों के चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने का निर्णय लेने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा रायगढ़ नगर निगम को लेकर हो रही है। कांग्रेस और भाजपा में सबसे पहले महापौर की सीट के आरक्षण को लेकर हो रही है। सब अपने-अपने स्तर पर कयास लगा रहे हैं। कोई कह रहा है इस बार सामान्य हो सकता है, तो कोई कह रहा है इस बार ओबीसी होगा तो कोई महिला के लिए आरक्षित होने की बात कर रहा है। सामान्य होने पर सामान्य वर्ग के लोग दावेदार टिकट के लिए किस प्रकार से फील्डिंग करनी है इस पर गुणा भाग में लगे हुए हैं। वहीं ओबीसी होने पर ओबीसी वर्ग के भाजपा-कांग्रेस के नेता अपने समीकरण बनाने में लगे हुए है। वहीं महिला होने पर राजनीतिक गलियारे में अलग-अलग नाम को लेकर भी चर्चा करने लगे हैं। कुल मिलाकर अभी सिर्फ राजनीतिक जुगाली करने में लगे हुए हैं।


हालांकि अभी वार्डों के लिए तय किये गए आरक्षण के बाद शहर में नगर निगम चुनाव को लेकर सुगबुगाहत शुरू हो गयी है, ऐसे पार्षद जिनकी सीट पर आरक्षण का कोई असर नहीं पड़ा है, वो एक बार फिर से अपनी सीट पर कब्ज़ा ज़माने की जुगत में जनता जनार्दन के बीच पहुंचने लगे हैँ तो ऐसे पार्षद जिनके सीट पर आरक्षण की कैची चल गई है वे दूसरे वार्डों में अपनी संभावनाएं तलाश करने में जुट गए हैँ. चूंकि इस बार के हुए आरक्षण में नगर निगम की 48 में से 24 सीट जनरल याने सामान्य हो गयी है जबकि 11 ओबीसी और 8 एससी और 5 सीटें एसटी के खाते में चली गई है लिहाजा इस बार के चुनाव में सामान्य और ओबीसी सीट को लेकर भी काफ़ी घमासान मचने की सम्भावना व्यक्त की जा रही है. इन वार्डों में अभी से कई दावेदार सामने आने लगे हैँ और अपने पक्ष में माहौल भी बनाने लगे है ताकि चुनाव की घोषणा होने और टिकट मिलने के बाद उन्हें मशक्कत न करनी पड़े.

Harsh News
Website |  + postsBio
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    छातामुड़ा में आंगनबाड़ी तोड़ रहे 3 लोगों को भेजा गया जेल
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान हुआ क्रैश, सैकड़ों लोगों की मौत
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    रायगढ़ में पकड़े गए दो पाकिस्तानी नागरिक
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    अरे.. ये क्या… नगर निगम ने SBI को भी नहीं छोड़ा और ATM बूथ भी कर दिया सील

You Might Also Like

पटेलपाली में सड़क हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा ,महिला की मौत के बाद किया चक्काजाम

जिले में SIR प्रक्रिया शुरू, डोर टू डोर जाएंगे BLO ,4 दिसंबर तक मतदाता सूची के सत्यापन का चलेगा काम

बगैर लाइसेंस के दवा बिक्री करने वाला मनिहारी दुकान संचालक गिरफ्तार

धरमजयगढ़ हिट एंड रन मामले में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार

अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, एसपी दिव्यांग पटेल ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का उत्साह

TAGGED:#Mayor election#raigarhnews #harshnews#ward #nigam chunav
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Email
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

harshnews.com

HARSHNEWS.COM

Neha Patel

Contact no :7000676494

Email: harshnewsrig@gmail.com

Add: Harsh news office,front of Punjab National Bank,
beedpara Raigarh,CG 496001

Follow US on Social Media

Facebook Youtube Whatsapp Telegram Wordpress

जुड़े रहें हर्ष न्यूज से हर महत्वपूर्ण खबरों के लिए

© Copyright 2024, All Rights Reserved | HARSH NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?