शुक्रवार संजय काम्प्लेक्स मे अतिक्रमण की जाँच के लिए निगम की टीम पहुंची. जहाँ टीम ने पूरे बाजार का निरिक्षण किया है. हालांकि निरिक्षण मे आने से पहले ही व्यापारीयों ने सड़क से सामान हटा दिया था.
बुधवार को संजय काम्प्लेक्स के सब्जी विक्रेताओ ने नगर निगम का घेराव कर लिया था. आरोप था कि संजय काम्प्लेक्स मे कपड़ा दुकान लगाने वाले ज़्यादातर विक्रेता सड़क मे सामान लगाते हैं. प्रदर्शन के बाद निगम ने जाँच टीम का गठन किया. वहीं प्रदर्शन के अगले दिन यानी गुरुवार को नगर निगम की टीम निरीक्षण मे पहुंच गई. टीम ने पूरे परिसर का निरिक्षण किया. इस दौरान व्यापारियों की शिकायत सही पाई गई है. वहीं टीम द्वारा उन्हें समझाईश भी दी गई है. हालांकि, टीम के आने से पहले ही व्यापारीयों ने कब्जा हटा लिया था. गुरुवार को सड़क मे लगने वाले सभी पसरे गायब थे. संजय काम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर नगर निगम की कोई प्लानिंग नहीं है. वहीं निगम के जिम्मेदार अधिकारी इस बाजार की सुध लेना भी भुल गए हैं. आए दिन सड़क किनारे से ठेला गुमटी हटाने वाला नगर निगम यदि संजय मार्केट की सुध लेता तो सब्जी व्यापारीयों को प्रदर्शन नहीं करना पड़ता. वहीं बाजार मे सब्जी भाजी सहित अन्य खरीददारी करने वाले ग्राहकों को भी दिक्कत नहीं होती. फिलहाल, व्यापारीयों के प्रदर्शन के बाद नगर निगम जागा जरूर है. मगर देखना ये है कि आखिर कब तक इसका असर रहेगा.
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
