harshnews.com
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
Reading: कलेक्टर के निर्देश पर सुशीला के आवेदन का हुआ तत्काल निराकरण, मौके पर मिला धान एवं बोनस की राशि, उत्तर कुमार के हुनर को देख कलेक्टर ने लोन दिलाने के दिए निर्देश
Share
Live TV
Youtube

5 साल जिद और जुनून के

Breaking News
पटेलपाली में सड़क हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा ,महिला की मौत के बाद किया चक्काजाम
जिले में SIR प्रक्रिया शुरू, डोर टू डोर जाएंगे BLO ,4 दिसंबर तक मतदाता सूची के सत्यापन का चलेगा काम
बगैर लाइसेंस के दवा बिक्री करने वाला मनिहारी दुकान संचालक गिरफ्तार
धरमजयगढ़ हिट एंड रन मामले में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार
अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, एसपी दिव्यांग पटेल ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का उत्साह
Breaking News
पटेलपाली में सड़क हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा ,महिला की मौत के बाद किया चक्काजाम
जिले में SIR प्रक्रिया शुरू, डोर टू डोर जाएंगे BLO ,4 दिसंबर तक मतदाता सूची के सत्यापन का चलेगा काम
बगैर लाइसेंस के दवा बिक्री करने वाला मनिहारी दुकान संचालक गिरफ्तार
धरमजयगढ़ हिट एंड रन मामले में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार
अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, एसपी दिव्यांग पटेल ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का उत्साह
harshnews.com
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
Reading: कलेक्टर के निर्देश पर सुशीला के आवेदन का हुआ तत्काल निराकरण, मौके पर मिला धान एवं बोनस की राशि, उत्तर कुमार के हुनर को देख कलेक्टर ने लोन दिलाने के दिए निर्देश
Share
Youtube Facebook Whatsapp Twitter Telegram
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
manoj
रायगढ़

कलेक्टर के निर्देश पर सुशीला के आवेदन का हुआ तत्काल निराकरण, मौके पर मिला धान एवं बोनस की राशि, उत्तर कुमार के हुनर को देख कलेक्टर ने लोन दिलाने के दिए निर्देश

Harsh News
Last updated: 1 May 2023 15:46
Harsh News
Share
5 Min Read
SHARE

 

 

रायगढ़. कलेक्टोरेट में आयोजित जनचौपाल में आज ग्राम सराईपाली निवासी श्रीमती सुशीला धान विक्रय की अप्राप्त राशि के संबंध में आवेदन लेकर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि पति के आकस्मिक मृत्यु तथा धान एवं बोनस की राशि नहीं मिलने से आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने उक्त आवेदन पर तत्काल संज्ञान लेते हुए अपेक्स बैंक अधिकारी को जांच करने के निर्देश दिए। अधिकारी द्वारा जांच उपरांत बताया गया कि त्रुटिवश अन्य खाते में उक्त राशि जमा हो गयी थी। जिसका तत्काल निराकरण करते हुए अपेक्स बैंक अधिकारी द्वारा धान विक्रय एवं बोनस की राशि श्रीमती सुशीला के पति के एकाउंट में ट्रांसर्फर किया गया।
आयोजित जनचौपाल नेतनागर निवासी उत्तर कुमार बसोड़ अपने द्वारा बनाए बांस के गुलदस्ता और टोकरी कलेक्टर श्री सिन्हा को भेंट किया, उनके बनाए टोकरी एवं गुलदस्ता को देख कलेक्टर श्री सिन्हा ने उनके हुनर की तारीफ की और उन्हे ईनाम भी दिया। इस दौरान उन्होंने बताया की वे बसोड़ है, पूरा परिवार यही कार्य करता है, जिससे अच्छी आय अर्जित हो जाती है। उन्होंने बताया की आर्थिक सहायता मिलने से औजार खरीद सकते है, जिससे उनका परिवार और बेहतर कार्य कर सकता है, उनके हुनर एवं कार्यों को देखते कलेक्टर श्री सिन्हा ने जनचौपाल में ही संबधित अधिकारियों को शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान करते हुए, लोन प्रदाय करने के निर्देश दिए।
जनचौपाल में कलेक्टर श्री सिन्हा ने जनसामान्य से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी। आज आयोजित जन चौपाल में लगभग 67 आवेदन प्राप्त हुए थे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जन सामान्य की समस्याओं, मांग एवं शिकायत के प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। रामभाठा रायगढ़ निवासी श्रीमती गौरी श्रीवास अपने बेटे के ईलाज में हो रहे खर्च में आर्थिक मदद के लिए जनचौपाल में पहुंची थी। उन्होंने कलेक्टर श्री सिन्हा को बताया कि वह मजदूरी कर जीवन-यापन कर रही है, उनके बेटे के शरीर में रक्त नही बनता। रक्त के लिए रक्त दान अथवा स्वयं से खर्च करना पड़ रहा है, उन्होंने बताया कि पुणे के प्रतिष्ठित हॉस्पिटल में इलाज संभव बताया गया है, जहां काफी खर्च होगा, उन्होंने कलेक्टर से इलाज में आर्थिक मदद के लिए निवेदन की। जिस पर कलेक्टर श्री सिन्हा ने सीएमएचओ को इलाज सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार रायगढ़ कौहाकुण्डा निवासी साहेब राम सिदार श्रवण यंत्र की मांग हेतु आवेदन लेकर जनचौपाल में आए थे, उन्होंने बताया उन्हे सुनाई नही देने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आवेदन पर कलेक्टर श्री सिन्हा ने समाज कल्याण विभाग को निर्देशित किया। परसदा के ग्रामीणों ने किरोड़ीमल नगर में स्थित शासकीय भूमि में अवैध कब्जा की शिकायत लेकर जन चौपाल पहुंचे थे, उन्होंने बताया कि शासकीय भूमि में गोठान के लिए नेपियर घास लगाया गया था, जहां वृक्षों को काट कर अवैध कब्जा किया जा रहा है। आवेदन पर कलेक्टर श्री सिन्हा ने तहसीलदार रायगढ़ को विधिवत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। खरसिया निवासी श्रीमती गरिमा राठौर एवं ग्राम हाटी निवासी श्रीमती संतोषी राठिया ने कम्प्यूटर ऑपरेटर द्वारा अध्यापन अवधि बढ़ाने पैसे की मांग की शिकायत लेकर जनचौपाल पहुचे थे। उन्होने बताया कि आदर्श आवासीय एकलव्य विद्यालय बायसी धरमजयगढ़ में अतिथि शिक्षक में नियुक्ति हुई थी, जहां उनके द्वारा बेहतर ढंग से अध्यापन कराया गया था। उन्होंने बताया की रकम नही देने पर उन्हे 2023-24 में नियुक्ति नहीं दी गई। उन्होंने संबंधित ऑपरेटर पर कार्यवाही करते हुए अध्यापन कार्य का मौका देने का निवेदन किया। कलेक्टर श्री सिन्हा ने शिकायत पर संबधित अधिकारी को तत्काल जांच के निर्देश दिए। इसी प्रकार आज आयोजित जन चौपाल में पेंशन, राशन, आवास, राजस्व, चिकित्सा, पेयजल, भू-अर्जन, विद्युत, शिक्षा, पेंशन, राशन आदि के आवेदन भी आए हुए थे, जिस पर कलेक्टर श्री सिन्हा ने संबंधित विभागों को प्राप्त आवेदनों की जांच कर तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजीव पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर डी.आर.रात्रे एवं जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Harsh News
Website |  + postsBio
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    छातामुड़ा में आंगनबाड़ी तोड़ रहे 3 लोगों को भेजा गया जेल
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान हुआ क्रैश, सैकड़ों लोगों की मौत
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    रायगढ़ में पकड़े गए दो पाकिस्तानी नागरिक
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    अरे.. ये क्या… नगर निगम ने SBI को भी नहीं छोड़ा और ATM बूथ भी कर दिया सील

You Might Also Like

पटेलपाली में सड़क हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा ,महिला की मौत के बाद किया चक्काजाम

जिले में SIR प्रक्रिया शुरू, डोर टू डोर जाएंगे BLO ,4 दिसंबर तक मतदाता सूची के सत्यापन का चलेगा काम

धरमजयगढ़ हिट एंड रन मामले में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार

अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, एसपी दिव्यांग पटेल ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का उत्साह

आलू के खेत में पानी दे रहे चाचा भतीजे की करंट से मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Email
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

harshnews.com

HARSHNEWS.COM

Neha Patel

Contact no :7000676494

Email: harshnewsrig@gmail.com

Add: Harsh news office,front of Punjab National Bank,
beedpara Raigarh,CG 496001

Follow US on Social Media

Facebook Youtube Whatsapp Telegram Wordpress

जुड़े रहें हर्ष न्यूज से हर महत्वपूर्ण खबरों के लिए

© Copyright 2024, All Rights Reserved | HARSH NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?