ED की टीम गुरुवार शाम सीएम केजरीवाल के घर पहुंच गई. ACP रैंक के कई अधिकारी सीएम आवास पर पहुंचे हुए हैं. सामने आया है कि 6 से 8 अधिकारी सीएम सीएम केजरीवाल के घर पहुंचे हैं और वे यहां समन देने के लिए पहुंचे हैं. बता दें कि ईडी इसके पहले भी सीएम केजरीवाल को 9 समन दे चुकी है. गुरुवार को 10वां समन सीएम केजरीवाल को दिया गया है.
दिल्ली के कथित शराब घोटाले में सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. लगातार 9 समन भेजने के बाद ईडी की टीम 10वें समन के साथ गुरुवार शाम केजरीवाल के घर पहुंच गई है. ईडी के संयुक्त निदेशक कपिल राज भी केजरीवाल के आवास पर मौजूद हैं. PMLA की धारा 50 के तहत केजरीवाल का बयान दर्ज किया जा रहा है
