लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार की सुबह नगर निगम आयुक्त की अगुवाई में रायगढ़ स्टेडियम में युवा खिलाड़ियों को मतदान करने की शपथ दिलायी गई। युवा खिलाड़ियों के साथ निगम आयुक्त ने भी मतदाता जागरूकता दौड़ में हिस्सा लिया।
लोकसभा चुनाव 2024 का ऐलान हो चुका है। रायगढ़ लोकसभा सीट के लिए तीसरे चरण में चुनाव होगा और इसके लिए आगामी 7 मई को वोटिंग होगी। ऐसे में चुनाव आयोग के निर्देश पर विधानसभा चुनाव की तरह ही लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत वोटिंग के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार की सुबह नगर निगम की टीम ने रायगढ़ स्टेडियम में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया और हर सुबह रायगढ़ स्टेडियम में वॉकिंग के साथ खेल प्रेक्टिस के लिए आने वाले खिलाड़ियों को इस अभियान में शामिल करते हुए उन्हें न सिर्फ मतदात की महत्ता से अवगत कराया बल्कि नये वोटरों को मतदान करने की शपथ भी दिलायी गयी
नगर निगम की टीम ने स्टेडियम में स्वीप कार्यक्रम के तहत मानव श्रृखला के जरिये स्वीप का नारा भी बनाया और मतदाता जागरूकता तख्तियों के माध्यम से लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में मतदाता जागरूकता दौड़ का भी आयोजन किया गया जहां युवाओं के साथ नगर निगम आयुक्त ने भी शामिल होकर दौड़ लगायी।
