छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीते दिनों ट्वीट करके किसानों को भरोसा दिलाया है कि आंधी तूफ़ान बेमौसम बेतहाशा बारिश और ओलावृष्टि से जो फ़सल बर्बाद हुई है, उसका मुआवज़ा दिया जायेगा, फ़सल को हुए नुकसान का मूल्यांकन करवाया जा रहा है,

मुख्यमंत्री ने ये भी कहा है कि ऐसी विषम हालातों में सरकार प्रभावित किसानों के साथ है, बीते तक़रीबन चार दिनों से हर शाम मौसम के तेवर बिगड़ते रहे हैं, बेतहाशा आंधी तूफ़ान और बारिश से फ़सल को बहुत नुकसान हुआ है, राज्य के कई जगहों में तो ओलावृष्टि ने भी फ़सल बर्बाद की है, मौसम की मार ने किसानों को परेशान कर दिया है, मगर अब मुख्यमंत्री के ट्वीट के बाद किसान थोड़ी राहत तो महसूस कर ही रहे हैं।

