harshnews.com
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
Reading: खाद की कालाबाजारी करने पर करें सख्त कार्यवाही-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा
Share
Live TV
Youtube

5 साल जिद और जुनून के

Breaking News
पटेलपाली में सड़क हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा ,महिला की मौत के बाद किया चक्काजाम
जिले में SIR प्रक्रिया शुरू, डोर टू डोर जाएंगे BLO ,4 दिसंबर तक मतदाता सूची के सत्यापन का चलेगा काम
बगैर लाइसेंस के दवा बिक्री करने वाला मनिहारी दुकान संचालक गिरफ्तार
धरमजयगढ़ हिट एंड रन मामले में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार
अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, एसपी दिव्यांग पटेल ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का उत्साह
Breaking News
पटेलपाली में सड़क हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा ,महिला की मौत के बाद किया चक्काजाम
जिले में SIR प्रक्रिया शुरू, डोर टू डोर जाएंगे BLO ,4 दिसंबर तक मतदाता सूची के सत्यापन का चलेगा काम
बगैर लाइसेंस के दवा बिक्री करने वाला मनिहारी दुकान संचालक गिरफ्तार
धरमजयगढ़ हिट एंड रन मामले में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार
अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, एसपी दिव्यांग पटेल ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का उत्साह
harshnews.com
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
Reading: खाद की कालाबाजारी करने पर करें सख्त कार्यवाही-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा
Share
Youtube Facebook Whatsapp Twitter Telegram
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
manoj
रायगढ़

खाद की कालाबाजारी करने पर करें सख्त कार्यवाही-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा

Harsh News
Last updated: 4 May 2023 15:19
Harsh News
Share
4 Min Read
SHARE

 

 

रायगढ़. कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग, कृषि, उद्यानिकी, मछलीपालन एवं पशुपालन विभाग की संयुक्त बैठक ली। बैठक में कलेक्टर श्री सिन्हा ने विभागवार समीक्षा करते हुए कृषि अधिकारी से खाद, बीज की भण्डारण की स्थिति की जानकारी ली। विभागीय अधिकारी द्वारा बताया गया कि रासायनिक खाद एवं बीज का भण्डारण किया जा रहा है। जिस पर कलेक्टर श्री सिन्हा ने कृषि अधिकारी को सोसाइटी स्तर पर पर्याप्त खाद, बीज भण्डारण के निर्देश दिए। जिससे किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो, उन्होंने कहा कि कृषि कार्य प्रारंभ होते ही व्यापारियों द्वारा रासायनिक खाद की कालाबाजारी प्रारंभ कर दी जाती है, जिस पर विशेष रूप से नजर रखी जाए एवं खाद की कालाबाजारी करने वाले व्यापारियों पर सख्त कार्यवाही करें। इस दौरान उन्होंने ब्लाकवार गोठानों की समीक्षा करते हुए किसानों के मांग अनुसार वर्मी कम्पोस्ट के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने आरएईओ एवं एसएडीओ को प्रत्येक गोठानों में कम से कम प्रतिदिन 2 क्विंटल गोबर खरीदी करने एवं वर्मी खाद निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोसाइटी में वर्मी की मांग आ रही है अत: वर्मी खाद भण्डारण में तेजी लाए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि जिले में गौमूत्र की अच्छी खरीदी हुई है, जिससे गोठानों में जैविक कीटनाशी ब्रम्हास्त्र एवं वृद्धिवर्धक जीवामृत बनाया जा रहा है। प्रगतिशील किसानों को जैविक कृषि के लिए जागरूक करें, जिससे किसान अपने फसल में जैविक ब्रम्हास्त्र एवं जीवामृत का लाभ ले सके।
बैठक में कलेक्टर श्री सिन्हा ने विभागवार केसीसी की प्रगति की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना की जानकारी ली। उन्होंने कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि केसीसी के लिए आरएईओ को किसानों का सत्यापन कर सोसायटी में भेजे, जिससे उनका तत्काल केसीसी बनाया जा सके। इसी क्रम में उन्होंने पशुपालन एवं उद्यानिकी विभाग के केसीसी प्रगति की जानकारी ली। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि केसीसी बनाने का कार्य जारी है, इसी प्रकार मछली पालन विभाग द्वारा बताया गया कि केसीसी प्रकरण बना कर भेजा जा रहा है। वर्तमान में केसीसी निर्माण में अच्छी प्रगति आ चुकी है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने सभी विभागों को कार्ययोजना बनाकर मिशन मोड में किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में संयुक्त कलेक्टर भरत ध्रुव, अपेक्स बैंक अधिकारी श्री सोढ़ी, सहायक संचालक उद्यानिकी कमलेश दीवान, सहायक संचालक मछली पालन श्री पाटले, पशुपालन, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
*छात्रावासों में स्वास्थ्य जांच करने के दिए निर्देश*
कलेक्टर श्री सिन्हा ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यो की समीक्षा। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान कार्ड की प्रगति जानकारी ली। अपेक्षानुरूप कम प्रगति पर कलेक्टर श्री सिन्हा ने गहरी नाराजगी जताते हुए, शेष बचे लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने कार्ययोजना बनाकर आगामी प्रगति रिपोर्ट देने आयुष्मान प्रभारी को निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने आवश्यक प्रगति नही पाए जाने कार्यवाही हेतु सीएमएचओ को निर्देशित किया। उन्होंने ब्लाकवार हॉस्पिटल की बर्थ रेट, एनआरसी, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं एवं आवश्यकताओं की भी जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिन्हा ने सीएमएचओ को निर्देशित किया कि आगामी 15 जून से सभी छात्रावास के बच्चों का हेल्थ कार्ड बनाकर स्वास्थ्य जांच किया जाए। उन्होंने कहा कि खासकर छात्रावासी किशोरी बच्चियों का हर तीन माह में स्वास्थ्य जांच करें। साथ ही उन्हें आवश्यकतानुसार आयरन सिरफ एवं गोलियां भी प्रदान करें।

Harsh News
Website |  + postsBio
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    छातामुड़ा में आंगनबाड़ी तोड़ रहे 3 लोगों को भेजा गया जेल
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान हुआ क्रैश, सैकड़ों लोगों की मौत
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    रायगढ़ में पकड़े गए दो पाकिस्तानी नागरिक
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    अरे.. ये क्या… नगर निगम ने SBI को भी नहीं छोड़ा और ATM बूथ भी कर दिया सील

You Might Also Like

पटेलपाली में सड़क हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा ,महिला की मौत के बाद किया चक्काजाम

जिले में SIR प्रक्रिया शुरू, डोर टू डोर जाएंगे BLO ,4 दिसंबर तक मतदाता सूची के सत्यापन का चलेगा काम

धरमजयगढ़ हिट एंड रन मामले में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार

अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, एसपी दिव्यांग पटेल ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का उत्साह

आलू के खेत में पानी दे रहे चाचा भतीजे की करंट से मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Email
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

harshnews.com

HARSHNEWS.COM

Neha Patel

Contact no :7000676494

Email: harshnewsrig@gmail.com

Add: Harsh news office,front of Punjab National Bank,
beedpara Raigarh,CG 496001

Follow US on Social Media

Facebook Youtube Whatsapp Telegram Wordpress

जुड़े रहें हर्ष न्यूज से हर महत्वपूर्ण खबरों के लिए

© Copyright 2024, All Rights Reserved | HARSH NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?