harshnews.com
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
Reading: साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 04 शातिर आरोपियों को झारखंड के देवघर से गिरफ्तार , ठगों के इस सिंडिकेट ने बना रखे थे अनेक बैंकिंग ऐप के मॉडिफाई ऐप, लोन दिलाने के नाम पर फिसिंग लिंक भेजकर करते थे ऑनलाइन ठगी 
Share
Live TV
Youtube

5 साल जिद और जुनून के

Breaking News
पटेलपाली में सड़क हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा ,महिला की मौत के बाद किया चक्काजाम
जिले में SIR प्रक्रिया शुरू, डोर टू डोर जाएंगे BLO ,4 दिसंबर तक मतदाता सूची के सत्यापन का चलेगा काम
बगैर लाइसेंस के दवा बिक्री करने वाला मनिहारी दुकान संचालक गिरफ्तार
धरमजयगढ़ हिट एंड रन मामले में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार
अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, एसपी दिव्यांग पटेल ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का उत्साह
Breaking News
पटेलपाली में सड़क हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा ,महिला की मौत के बाद किया चक्काजाम
जिले में SIR प्रक्रिया शुरू, डोर टू डोर जाएंगे BLO ,4 दिसंबर तक मतदाता सूची के सत्यापन का चलेगा काम
बगैर लाइसेंस के दवा बिक्री करने वाला मनिहारी दुकान संचालक गिरफ्तार
धरमजयगढ़ हिट एंड रन मामले में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार
अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, एसपी दिव्यांग पटेल ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का उत्साह
harshnews.com
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
Reading: साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 04 शातिर आरोपियों को झारखंड के देवघर से गिरफ्तार , ठगों के इस सिंडिकेट ने बना रखे थे अनेक बैंकिंग ऐप के मॉडिफाई ऐप, लोन दिलाने के नाम पर फिसिंग लिंक भेजकर करते थे ऑनलाइन ठगी 
Share
Youtube Facebook Whatsapp Twitter Telegram
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
manoj
क्राईमरायगढ़

साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 04 शातिर आरोपियों को झारखंड के देवघर से गिरफ्तार , ठगों के इस सिंडिकेट ने बना रखे थे अनेक बैंकिंग ऐप के मॉडिफाई ऐप, लोन दिलाने के नाम पर फिसिंग लिंक भेजकर करते थे ऑनलाइन ठगी 

Harsh News
Last updated: 12 July 2023 14:15
Harsh News
Share
5 Min Read
SHARE

 

 

रायगढ़. थाना कोतरारोड़ क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा विहार कालोनी में रहने वाले सहायक अध्यापक कुबेर नाथ मिश्रा (35 साल) के साथ ऑनलाइन फ्रॉड की घटना घटित हुई थी । कुबेरनाथ मिश्रा द्वारा 26 जून को थाना कोतरारोड़ में अज्ञात आरोपी द्वारा इनके नाम से 98,130 का लोन HDFC ऐप के जरिये लेकर दूसरे खाते में रकम ट्रांसफर कर हड़प लेना बताये । प्रशिक्षु आईपीएस एवं थाना प्रभारी कोतरारोड उदित पुष्कर द्वारा थाना कोतरारोड़ में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धोखाधड़ी (धारा 420 आईपीसी) का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।

साइबर सेल को जांच में आरोपियों द्वारा प्रयोग किये गये सिम नंबरों के कई IMEI सेट में उपयोग करने तथा 22 राज्यों में इन सिम नंबर से फ्रॉड करने की जानकारी मिली । कोतरारोड़ थाने में दर्ज प्रकरण के अलावा आरोपियों पर दर्ज 7-8 प्रकरण चिन्हांकित कर लिये गये हैं इनके द्वारा फ्रॉड के कुल 965 अटेम्प्ट किये गये हैं। साइबर सेल रायगढ़ की टीम सभी फ्रॉड पीड़ितों से संपर्क कर जानकारी जुटाया जा रहा है कि इनके द्वारा और कितनी ठगी की गई है । आरोपियों पर अन्य जिला में दर्ज मामलों में 8-10 लाख रूपये की ठगी करने की जानकारी मिली है ।
एसएसपी सदानंद के निर्देशन पर प्रोविजनल डीएसपी अमन लखीसरानी एवं थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में साइबर सेल, थाना कोतरारोड एवं थाना चक्रधरनगर की संयुक्त टीम बनाकर साइबर क्राईम से जुड़े मामलों के आरोपियों की गिरफ्तारी, पतासाजी के लिए झारखंड रवाना किया गया था, टीम ने देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोरने में दबिश देकर ठगी का सिंडिकेट चला रहे 4 युवकों को को हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया है ।

गिरफ्तार आरोपी-
(1) अब्दुल वाहिद अंसारी पिता अब्दुल रऊफ अंसारी उम्र 28 साल
(2) मजहर अंसारी पिता गुफरान अंसारी उम्र 23 साल
(3) सफ़रउद्दीन अंसारी पिता गुफरान अंसारी उम्र 18 साल
(4) महफूज अंसारी पिता जमशेद अंसारी उम्र 22 साल सभी निवासी मोरने थाना मोहनपुर जिला देवघर

जप्त सामाग्री- आरोपियों के उपयोग के 08 मोबाइल ।

 

आरोपियों के ठगी का तारीका-

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे नेट पर कस्टमर केयर के फेक नंबर अपलोड कर रखे हैं और अनेक बैंकिंग ऐप के मॉडिफाई ऐप के जरिये ठगी करते हैं । ये अन्य व्यक्तियों के नाम पर मोबाइल खरीद कर उनमें फर्जी सिम का प्रयोग कर रहे हैं, ये नाम बदल बदल कर लोगों को क्रेडिट कार्ड की क्रेडिट लाइन बढाने, ऑनलाइन बैंक लोन निकलवाने के नाम पर कॉल करते हैं या नेट पर इनके द्वारा अपलोड किये गये फेक कस्टमर नंबर के जरिये कस्टमर इनके संपर्क में आता था । ये कस्टमर को एप्लीकेशन लिंक शेयर कर कॉल कर उनसे संपर्क करते और फिसिंग लिंक में लॉग इन कराकर उनके खातों की रकम की ठगी करते थे । इन्होंने बताया कि ये मोबाइल धारकों के ठगी रकम से ऑनलाइन शापिंग कर महंगे सामान खरीदते और उन्हें बेचकर रकम बांट लेते थे । रायगढ़ के कुबेर मिश्रा से मजहर अंसारी ने फर्जी सिम कार्ड के प्रयोग से उनके पीएनबी और इंडियन बैंक के खाते से 98,130 दूसरे खाते में रकम ट्रांसफर किये और चारों रुपयों को आपस में बांट कर खर्च कर देना बताये हैं ।

कोतरारोड़ पुलिस आरोपियों को धोखाधड़ी प्रकरण में गिरफ्तारी कर आरोपियों का 02 दिवस पुलिस रिमांड लेकर आगे पूछताछ किया जा रहा है । आरोपियों के जप्त मोबाइल और इंस्टाल ऐप के डिटेल खंगाले जा रहे हैं । कोतरारोड़ पुलिस द्वारा आरोपियों के वर्तमान अकाउंट डिटेल निकलवा कर उन्हें होल्ड कराने की कार्यवाही की जा रही है ।

प्रशिक्षु आईपीएस एवं थाना प्रभारी कोतरारोड उदित पुष्कर के नेतृत्व एवं साइबर सेल पर्यवेक्षण अधिकारी/एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा तथा कोतरारोड़ थाने की सुपरविजन अधिकारी डीएसपी निकिता तिवारी के साथ गठित टीम के नेतृत्वकर्ता परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक अमन लखीसरानी एवं थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के साथ आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी में प्रधान आरक्षक करूणेश राय, हेम प्रकाश सोन, आरक्षक राजेश खांडे, डहरू उरांव तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, रेणु मंडावी, आरक्षक प्रशांत पंडा, नवीन शुक्ला, विक्रम सिंह, नरेश रजक, सुरेश सिदार, धनंजय कश्यप, रविन्द्र गुप्ता, महिला आरक्षक मेनका चौहान की सराहनीय भूमिका रही है ।

Harsh News
Website |  + postsBio
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    छातामुड़ा में आंगनबाड़ी तोड़ रहे 3 लोगों को भेजा गया जेल
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान हुआ क्रैश, सैकड़ों लोगों की मौत
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    रायगढ़ में पकड़े गए दो पाकिस्तानी नागरिक
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    अरे.. ये क्या… नगर निगम ने SBI को भी नहीं छोड़ा और ATM बूथ भी कर दिया सील

You Might Also Like

पटेलपाली में सड़क हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा ,महिला की मौत के बाद किया चक्काजाम

जिले में SIR प्रक्रिया शुरू, डोर टू डोर जाएंगे BLO ,4 दिसंबर तक मतदाता सूची के सत्यापन का चलेगा काम

बगैर लाइसेंस के दवा बिक्री करने वाला मनिहारी दुकान संचालक गिरफ्तार

धरमजयगढ़ हिट एंड रन मामले में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार

अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, एसपी दिव्यांग पटेल ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का उत्साह

TAGGED:raigarh policeraigarh top news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Email
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

harshnews.com

HARSHNEWS.COM

Neha Patel

Contact no :7000676494

Email: harshnewsrig@gmail.com

Add: Harsh news office,front of Punjab National Bank,
beedpara Raigarh,CG 496001

Follow US on Social Media

Facebook Youtube Whatsapp Telegram Wordpress

जुड़े रहें हर्ष न्यूज से हर महत्वपूर्ण खबरों के लिए

© Copyright 2024, All Rights Reserved | HARSH NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?