रायगढ़. जावेद मेमोरियल क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित स्व. जावेद खान और स्व. अशरफ हुसैन की स्मृति में स्टेडियम में जावेद मेमोरियल क्रिकेट अकादमी और गुरुकुल अकादमी के मध्य तीन मैचों की द्विपक्षीय सीरीज 30 मई को शुरू हुआ था जिसका आज समापन हुआ। इस द्विपक्षीय सीरीज में गुरुकुल क्रिकेट अकादमी ने जावेद मेमोरियल क्रिकेट अकादमी को 2-1 से परास्त कर सीरीज पर कब्जा किया। जेएमसीए के मुख्य कोच आशिक हुसैन ने बताया की बच्चों को मैच टेंपरामेंट और मैच खेलने का अनुभव प्रदान करने के लिए हमने तीन मैचों की द्विपक्षीय सीरीज कराई है। इस सीरीज में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। जेएमसीए के सहयोगी कोच अभिषेक गुप्ता ने बताया कि स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मैच खेला गया। सभी खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय दिया और अपने खेल से क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीता है।
प्रतियोगिता में लड़कियों ने भी की शिरकत
इस प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि जावेद मेमोरियल की टीम में लड़कों के साथ लड़कियों ने भी बराबरी की भागीदारी निभाई और अपने खेल कौशल से खेल प्रेमियों का दिल जीता। गुरुकुल क्रिकेट अकादमी के विरुद्ध गर्ल्स क्रिकेटरों में वीरता चौहान, अंजू श्रीवास, मनसा साव और रुखसाना ने भी शिरकत की। अपने प्रदर्शन से लड़कियों ने लड़कों को टक्कर देते हुए बैट और बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर लड़कों को दिन में तारे दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
प्रदर्शन का सम्मान
प्रतियोगिता के फाइनल मैच के अंशुल सिंह मैन ऑफ द मैच रहे, वहीं इमर्जिंग प्लेयर के रूप में जेएमसीए के अनूप चौबे और गुरुकुल के नितेश साहू को चुना गया। सीरीज में गुरुकुल के बल्लेबाज राहुल सिदार ने सबसे अधिक 265 रन बनाए हैं तो वहीं उनके बाद जेएमसीए के बल्लेबाज अक्षय 158 बनाकर दूसरे पायदान पर रहे। सभी खिलाड़ियों को व्यक्तिगत रूप से पुरस्कृत किया गया, वही विजेता टीम जेएमसीए को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा उद्योगपति अनूप बंसल रहे जिन्होंने बच्चों को शानदार खेल के लिए बधाई दी। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी से पुरस्कृत करते हुए कहा कि बच्चों को खूब मेहनत करना चाहिए यही हमारे जिला क्रिकेट के भविष्य हैं जो आगे चलकर पूरे देश में रायगढ़ का नाम रोशन करेंगे। वास्तविक क्रिकेट ड्यूज क्रिकेट ही होता है। हमारे जमाने में हमें ऐसा अवसर नहीं मिला लेकिन जिले के बच्चों के लिए अकादमी और विशेषज्ञ कोच मौजूद है जो उन्हें तराशने मदद कर रहे हैं। श्री बंसल ने विजेता और उपविजेता टीमों को अपनी शुभकामनाएं दी

समापन अवसर पर अतिथि के रूप में युवा एवं खेल विभाग के क्रिकेट कोच दिलीप सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि रायगढ़ के क्रिकेटरों का खेल कौशल बहुत बढ़िया है। पूरे डेडीकेशन के साथ बच्चे क्रिकेट सीख रहे हैं जिसे देखकर अच्छा लगता है। जेएमसीए और जीसीए अकादमी में बच्चों को एडवांस तरीके से क्रिकेट के गुर सिखाया जा रहा हैं। जहां से बच्चे निकल कर आगे जाएंगे और रायगढ़ का नाम रोशन करेंगे। विदित हो कि दिलीप सिंह बीसीसीआई के अधिकृत लेवल वन क्रिकेट कोच है जो पिछले कुछ महीनों से रायगढ़ स्टेडियम में अपनी सेवाएं देते हुए क्रिकेटरों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने का काम कर रहे हैं। समापन कार्यक्रम में बतौर अतिथि स्टेडियम के प्रभारी विजय चौहान भी उपस्थित रहे उन्होंने भी बच्चों के खेल की खूब सराहना की और दोनों अकादमी की बेहतर कोचिंग की प्रशंसा की।
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
