पीएम मोदी 12.55 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 1.25 बजे हेलीकॉप्टर से छोटे आमाबाल पहुंचेंगे। बस्तर लोकसभा में आज बीजेपी का मेगा शो होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विजय संकल्प शंखनाद रैली को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी शामिल होंगे। इस दौरान BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव भी मौजूद रहेंगे।

सीएम साय भी करेंगे सभा को संबोधित: सीएम विष्णुदेव साय रायपुर से सुबह 10 बजे बस्तर के आमाबाल रवाना होंगे। वहां आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी के संबोधन के बाद सीएम साय भी सभा को संबोधित करेंगे।
मौसम ने फिर बदला मिजाज: समुद्र से आ रही नमी ने प्रदेश का मौसम बदला। अधिकतम तापमान एक दिन में ही 6 डिग्री नीचे गिरा। रायपुर समेत कई जिलों में रातभर बारिश हुई। सुबह बादल और तेज हवाओं के कारण मौसम खुशनुमा हो गया है। आने वाले चार दिनों तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम रहेगा। रायपुर का पारा 41 से गिरकर 34.2 डिग्री पर पहुंचा। बीजापुर का तापमान 40.6 डिग्री, दंतेवाड़ा 40, राजनांदगांव 39, दुर्ग 37.2, बिलासपुर का 30.4 डिग्री दर्ज किया गया है।
