ग्राम तिलगा में वन विभाग के उड़नदस्ते की दबिश, 30 किलो मांस, तराजू, चाकू और दो कुल्हाड़ियां जब्त।
[caption id="attachment_3130" align="alignleft" width="848"]
वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई[/caption]
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगली सूअर के अवैध शिकार और उसके मांस की बिक्री के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग के उड़नदस्ते ने पूर्वांचल के ग्राम तिलगा में दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान करीब 30 किलोग्राम जंगली सूअर का मांस, वजन करने का तराजू, एक चाकू और दो धारदार कुल्हाड़ियां जब्त की गई हैं। वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
