harshnews.com
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
Reading: गौठानों में चारे पानी की हो पर्याप्त व्यवस्था-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, गौठानों के निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर, 3 माह में चरवाहे ने बेचा 15 हजार का गोबर, पशुपालकों को मिला अतिरिक्त आय का जरिया, ननसिया गौठान में बनेगा तालाब, होगा मछली पालन
Share
Live TV
Youtube

5 साल जिद और जुनून के

Breaking News
पटेलपाली में सड़क हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा ,महिला की मौत के बाद किया चक्काजाम
जिले में SIR प्रक्रिया शुरू, डोर टू डोर जाएंगे BLO ,4 दिसंबर तक मतदाता सूची के सत्यापन का चलेगा काम
बगैर लाइसेंस के दवा बिक्री करने वाला मनिहारी दुकान संचालक गिरफ्तार
धरमजयगढ़ हिट एंड रन मामले में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार
अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, एसपी दिव्यांग पटेल ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का उत्साह
Breaking News
पटेलपाली में सड़क हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा ,महिला की मौत के बाद किया चक्काजाम
जिले में SIR प्रक्रिया शुरू, डोर टू डोर जाएंगे BLO ,4 दिसंबर तक मतदाता सूची के सत्यापन का चलेगा काम
बगैर लाइसेंस के दवा बिक्री करने वाला मनिहारी दुकान संचालक गिरफ्तार
धरमजयगढ़ हिट एंड रन मामले में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार
अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, एसपी दिव्यांग पटेल ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का उत्साह
harshnews.com
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
Reading: गौठानों में चारे पानी की हो पर्याप्त व्यवस्था-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, गौठानों के निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर, 3 माह में चरवाहे ने बेचा 15 हजार का गोबर, पशुपालकों को मिला अतिरिक्त आय का जरिया, ननसिया गौठान में बनेगा तालाब, होगा मछली पालन
Share
Youtube Facebook Whatsapp Twitter Telegram
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
manoj
रायगढ़

गौठानों में चारे पानी की हो पर्याप्त व्यवस्था-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, गौठानों के निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर, 3 माह में चरवाहे ने बेचा 15 हजार का गोबर, पशुपालकों को मिला अतिरिक्त आय का जरिया, ननसिया गौठान में बनेगा तालाब, होगा मछली पालन

Harsh News
Last updated: 20 May 2023 13:44
Harsh News
Share
5 Min Read
SHARE

 

 

रायगढ़. कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा गौठानों के व्यवस्थित संचालन को लेकर लगातार समीक्षा कर रहे हैं। विभागीय अधिकारियों की नियमित बैठकों के साथ ही फील्ड विजिट के दौरान वे गौठानों का निरीक्षण कर वहां चल रही गतिविधियों का जायजा लेते हैं। इसी क्रम में कलेक्टर श्री सिन्हा आज रायगढ़ के विभिन्न गौठानों के निरीक्षण में पहुंचे। सीईओ जिला पंचायत अबिनाश मिश्रा भी इस दौरान साथ रहे।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने रायगढ़ के संबलपुरी गौठान का निरीक्षण किया। यहां पर मवेशियों के लिए बने शेड और कोठना का उन्होंने जायजा लिया। कलेक्टर श्री सिन्हा ने गौठानों में चारे और पानी की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश दिए और कहा कि गोबर खरीदी और वर्मी कंपोस्ट के निर्माण के भी सारे इंतजाम हों। उन्होंने गौठान में कार्यरत महिला समूह से भी उनके काम-काज को लेकर चर्चा की। समूह गौठान में वर्मी कंपोस्ट निर्माण का कार्य कर रही है। इसके अलावा यहां बायोफ्लॉक विधि से मछली पालन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने मछली के उत्पादन और विक्रय की जानकारी ली।
कलेक्टर श्री सिन्हा रायगढ़ विकासखंड के ननसिया गौठान के निरीक्षण में पहुंचे। यहां पर महिलाएं वर्मी कंपोस्ट निर्माण के साथ सब्जी उत्पादन का कार्य कर रही हैं। कलेक्टर श्री सिन्हा ने गौठान में मछली पालन को बढ़ावा देने पास ही खुदे तालाब का गहरीकरण करवाने के निर्देश सीईओ जनपद को देते हुए इस्टीमेट प्रस्तुत करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इससे भू-जल रिचार्ज करने में भी मदद मिलेगी। कलेक्टर श्री सिन्हा ने बनसिया गौठान का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने वर्मी टांका, पशु और एक्टिविटी शेड का जायजा लिया। वे पुसौर विकासखंड के ग्राम बरपाली गौठान के निरीक्षण में भी पहुंचे। यहां महिला समूहों और पशुपालकों से उन्होंने चर्चा की और होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।


चरवाहे ने 3 माह में गोबर बेच कमाए 15 हजार
कलेक्टर श्री सिन्हा ने गौठानों में गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रय के लिए आने वाले पशु पालकों से भी चर्चा की। ग्राम बरपाली के गौठान में चरवाहे के रूप में काम कर रहे है शौकीलाल ने बताया कि उन्होंने तीन माह में गोबर बेच कर 15 हजार रुपए कमाए हैं। इसी प्रकार गांव के किसान लाल बिहारी ने बताया कि उन्होंने 26 हजार 600 रुपए का गोबर बेचा है। साथ ही मुकुंदराम सिदार ने 26 हजार, द्वारिका ने 24 हजार, नोहर सिंह ने 19 हजार, लखेश्वरी सिदार ने 18 हजार रूपए गोबर बेच कर कमाए हैं। कलेक्टर श्री सिन्हा ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शासन की इस योजना से गोबर विक्रय के माध्यम से सीधे पशुपालकों के हाथ में पैसे आ रहे हैं। यह उनके अतिरिक्त आय का जरिया बना है।
बरपाली में ड्रिप इरिगेशन से समूह कर रही टमाटर की खेती
निरीक्षण के दौरान गौठानों में महिला समूहों ने चर्चा के दौरान के बताया कि यहां होने वाली गतिविधियों से उन्हें अलग-अलग कामों को सीखने, समझने और करने का मौका मिल रहा है। वे नए स्किल भी सीख रही हैं। बरपाली में बताया गया कि गौठान में ड्रिप इरिगेशन सिस्टम के माध्यम से टमाटर की खेती की जा रही है। अब तक 2 लाख रूपये से अधिक की फसल निकाली जा चुकी है।
तालाब गहरीकरण के काम 31 मई तक करने हैं पूरे-कलेक्टर
कलेक्टर श्री सिन्हा ने निरीक्षण के दौरान तालाब गहरीकरण के कार्यों का भी मुआयना किया। उन्होंने ग्राम बनसिया में चल रहा काम देखा। यहां अंजनी स्टील द्वारा गहरीकरण किया जा रहा है। उन्होंने अतिरिक्त मशीनें लगाकर काम की स्पीड बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ननसिया में भी गहरीकरण का कार्य जल्द पूर्ण करने के लिए एनआर इस्पात को निर्देशित किया। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि 31 मई तक गहरीकरण का काम पूरा करना है। गौरतलब है कि कलेक्टर श्री सिन्हा की विशेष पहल पर जल संवर्धन के प्रयासों के तहत रायगढ़ जिले में विभिन्न तालाबों को चिन्हांकित कर उनके गहरीकरण का जिम्मा अलग- अलग उद्योगों को दिया गया है।

Harsh News
Website |  + postsBio
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    छातामुड़ा में आंगनबाड़ी तोड़ रहे 3 लोगों को भेजा गया जेल
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान हुआ क्रैश, सैकड़ों लोगों की मौत
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    रायगढ़ में पकड़े गए दो पाकिस्तानी नागरिक
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    अरे.. ये क्या… नगर निगम ने SBI को भी नहीं छोड़ा और ATM बूथ भी कर दिया सील

You Might Also Like

पटेलपाली में सड़क हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा ,महिला की मौत के बाद किया चक्काजाम

जिले में SIR प्रक्रिया शुरू, डोर टू डोर जाएंगे BLO ,4 दिसंबर तक मतदाता सूची के सत्यापन का चलेगा काम

धरमजयगढ़ हिट एंड रन मामले में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार

अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, एसपी दिव्यांग पटेल ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का उत्साह

आलू के खेत में पानी दे रहे चाचा भतीजे की करंट से मौत

TAGGED:raigarh news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Email
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

harshnews.com

HARSHNEWS.COM

Neha Patel

Contact no :7000676494

Email: harshnewsrig@gmail.com

Add: Harsh news office,front of Punjab National Bank,
beedpara Raigarh,CG 496001

Follow US on Social Media

Facebook Youtube Whatsapp Telegram Wordpress

जुड़े रहें हर्ष न्यूज से हर महत्वपूर्ण खबरों के लिए

© Copyright 2024, All Rights Reserved | HARSH NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?