रायपुर जिले के पांच नए और पुराने 22 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को शिक्षक जून में मिलेंगे। इन स्कूलों में 71 संविदा शिक्षकों की भर्ती के लिए पिछले वर्ष सितंबर-अक्टूबर में आवेदन मंगवाए गए थे।राजधानी रायपुर जिले के पांच नए और पुराने 22 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को शिक्षक जून में मिलेंगे। इन स्कूलों में 71 संविदा शिक्षकों की भर्ती के लिए पिछले वर्ष सितंबर-अक्टूबर में आवेदन मंगवाए गए थे। भर्ती के लिए 4,762 आवेदन आए हैं। प्राप्त आवेदनों का सत्यापन करके पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। आवेदनों की जांच के बाद 1,603 अभ्यर्थी पात्र हैं। वहीं हिंदी मीडियम से पढ़ाई होने, रोजगार कार्यालय में पंजीयन नहीं होने, टीईटी क्वालिफाई नहीं होना और आयु की वजह से 2,282 को अपात्र किया गया है।

इसके अलावा अधूरे फार्म और जिन पदों के लिए वैकेंसी नहीं उनके लिए भी आवेदन करने वालों को भी अपात्र किया गया है। ऐसे आवेदनों की संख्या 877 है। पात्र-अपात्र सूची पर अभ्यर्थी 28 मार्च तक दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। फाइनल चयन सूची लोकसभा चुनाव के बाद जारी होने की संभावना है।
