harshnews.com
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
Reading: पंचाक्षरी मंत्र के पांच करोड़ जाप से सिद्ध हुई रायगढ़ की पुण्य संस्कार भूमि, आयोजन से उत्पन्न सकारात्मक ऊर्जा से कटेगा रायगढ़ का अनिष्ट 
Share
Live TV
Youtube

5 साल जिद और जुनून के

Breaking News
पटेलपाली में सड़क हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा ,महिला की मौत के बाद किया चक्काजाम
जिले में SIR प्रक्रिया शुरू, डोर टू डोर जाएंगे BLO ,4 दिसंबर तक मतदाता सूची के सत्यापन का चलेगा काम
बगैर लाइसेंस के दवा बिक्री करने वाला मनिहारी दुकान संचालक गिरफ्तार
धरमजयगढ़ हिट एंड रन मामले में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार
अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, एसपी दिव्यांग पटेल ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का उत्साह
Breaking News
पटेलपाली में सड़क हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा ,महिला की मौत के बाद किया चक्काजाम
जिले में SIR प्रक्रिया शुरू, डोर टू डोर जाएंगे BLO ,4 दिसंबर तक मतदाता सूची के सत्यापन का चलेगा काम
बगैर लाइसेंस के दवा बिक्री करने वाला मनिहारी दुकान संचालक गिरफ्तार
धरमजयगढ़ हिट एंड रन मामले में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार
अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, एसपी दिव्यांग पटेल ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का उत्साह
harshnews.com
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
Reading: पंचाक्षरी मंत्र के पांच करोड़ जाप से सिद्ध हुई रायगढ़ की पुण्य संस्कार भूमि, आयोजन से उत्पन्न सकारात्मक ऊर्जा से कटेगा रायगढ़ का अनिष्ट 
Share
Youtube Facebook Whatsapp Twitter Telegram
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
manoj
रायगढ़

पंचाक्षरी मंत्र के पांच करोड़ जाप से सिद्ध हुई रायगढ़ की पुण्य संस्कार भूमि, आयोजन से उत्पन्न सकारात्मक ऊर्जा से कटेगा रायगढ़ का अनिष्ट 

Harsh News
Last updated: 19 August 2023 13:01
Harsh News
Share
5 Min Read
SHARE

 

Raigarh news: रायगढ़. पवित्र श्रावण मास के सुअवसर पर राजामहल समलाई मंदिर प्रांगण में बीते सवा महीने से आयोजित पंचाक्षरी महामंत्र “ॐ नमः शिवाय” के अखंड जाप की प्रतिध्वनि की गूंज से अब समूचा रायगढ़ ही पुण्य भूमि में तब्दील हो गया है। जी हां, धार्मिक ग्रंथों और शास्त्रों में स्पष्ट रूप से उल्लेखित है कि धरा के जिस भूभाग में पंचाक्षरी महामंत्र “ॐ नमः शिवाय” का पंचम कोटि जाप संपन्न हो जाता है वह स्थल स्वमेव ही सिद्ध हो जाता है अर्थात यदि सरल भाषा में कहें तो पुण्य धरा का ऐसा भूभाग ब्रह्मांड में मौजूद सभी प्रकार की सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण हो जाता है और ऐसे स्थल पर पंच महाभूत तत्वों (मिट्टी, जल, अग्नि, आकाश और वायु) के मध्य ओजमय संतुलन स्थापित हो जाता है जिससे ऐसा स्थल विशेष में धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से सिद्धि प्राप्त कर लेता है तथा ऐसे स्थल अथवा उसके समीप की गई मंगलकामना को पूर्ण करने में स्वयं प्रकृति सहायक हो जाती है। इस लिहाज से देखा जाएं तो सवा महीने पूर्व धर्म रक्षा और हिंद सेवक समिति के सामूहिक तत्वाधान में शुरू किए गए अखंड ॐ नमः शिवाय जाप के 36 वे दिवस शिव भक्तों और साधकों द्वारा की गई जाप की कुल संख्या पांच करोड़ को पार कर गई है अतएव शास्त्रानुसार अब माना जा सकता है कि जाप स्थल समलाई मंदिर प्रांगण स्वमेव सिद्ध स्थल में तब्दील हो गया है।
कार्यक्रम संयोजक विकास केडिया,व्यवस्थापक पंकज कंकरवार,सुनील थवाईत एवं सौरभ अग्रवाल द्वारा आज प्रेसवार्ता के दौरान मौजूद मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस सवामासी धार्मिक कार्यक्रम को शुरू करते समय आयोजन समिति द्वारा सवा करोड़ जाप का लक्ष्य तय किया गया था किंतु प्रथम सप्ताह में ही उन्हें समझ आ गया था कि आयोजन को भगवान श्री भोलेनाथ की कृपा मिलने लगी है और निश्चित ही समापन दिवस तक कुल जाप संख्या पांच करोड़ के पार जा सकती है और आज जब कार्यक्रम समापन के एक दिन पूर्व पांच करोड़ जाप संपन्न हो गए है तो आयोजन समिति के सभी सदस्यों के मन में एक अद्भुत आत्मिक शांति और खुशी का सम्मिश्रित भाव है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता हैं। कार्यक्रम संयोजक श्री विकास केडिया ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह भी कहा कि श्रावण के पवित्र अधिकमास में एक ही स्थल पर जाप संख्या का पांच करोड़ से ऊपर हो जाना एक अभूतपूर्व धार्मिक और आध्यात्मिक उपलब्धि है व उनकी जानकारी में ऐसा आयोजन छत्तीसगढ़ तो क्या पूरे भारत में पहले कभी नहीं हुआ है इसके लिए वो हृदय से रायगढ़ के सभी शिवभक्तों और आयोजन समिति के कर्मठ सदस्यों को साधुवाद देते है साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें दृढ़ विश्वास है कि इस अद्भुत धार्मिक आयोजन से समूचे रायगढ़ का अनिष्ट कटेगा और भविष्य में सब मंगल ही मंगल होगा।
आगे श्री केडिया ने शहरवासियों से करबद्ध निवेदन करते हुए यह अपील भी की गई कि कल रविवार सुबह 10 बजे जाप स्थल समलाई मंदिर प्रांगण में होने वाले रुद्र यज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर भगवान श्री भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करें।
बता दें कि आयोजन समिति के संरक्षकद्वय दिलीप मोड़क, विनोद अग्रवाल, व्यवस्थापक पंकज कंकरवाल , प्रसार प्रचार प्रमुख सुरेंद्र पांडेय , सुनील थवाईत, तुषार तिवारी , पी सी मिश्रा सहित संस्था से जुड़े सक्रिय स्वयंसेवक सौरभ अग्रवाल,शशिभूषण चौहान, प्रशांत सिंह , अंकित मिश्रा, खगेश देवांगन ,अमन वैष्णव , रमेश थवाईत , सौरभ नामदेव , पप्पू यादव, विकास यादव, रवि यादव, किशन महंत, धीरज रावत,विश्वास परिहारी, अंकित थवाईत, कैलाश यादव,अजय गोस्वामी,सपन देवनाथ,रेवंत बहादुर, गोल्डी देवांगन,मोंटी देवागंन,नारायण गुप्ता,प्रदीप विश्वकर्मा, रवि विश्वकर्मा,शुभम विश्वकर्मा, रजत देवांगन,पिंटू देवांगन, प्रमोद राजपूत,शंम्भु भंडारी,दिनेश राजपूत, अमन कुशवाहा, सपन भंडारी,नरायण देवांगन, आलोक गुप्ता, आदित्य मित्तल,महिपाल, शैलेंद्र कुमार,रवि देवांगन, बीना चौथा,विजयलक्ष्मी चौहान,मेघा जाटवर, नेहा देवांगन,मिनाक्षी मेहर, सरस्वती सिदार सहित कई अन्य स्वयंसेवक व स्वयंसेविका अपने अथक प्रयास और समर्पण से इस धार्मिक आयोजन को और अधिक भव्य और पुण्य दायक बनाने की दिशा में दिन रात तत्पर दिखाई दिए।
Harsh News
Website |  + postsBio
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    छातामुड़ा में आंगनबाड़ी तोड़ रहे 3 लोगों को भेजा गया जेल
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान हुआ क्रैश, सैकड़ों लोगों की मौत
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    रायगढ़ में पकड़े गए दो पाकिस्तानी नागरिक
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    अरे.. ये क्या… नगर निगम ने SBI को भी नहीं छोड़ा और ATM बूथ भी कर दिया सील

You Might Also Like

पटेलपाली में सड़क हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा ,महिला की मौत के बाद किया चक्काजाम

जिले में SIR प्रक्रिया शुरू, डोर टू डोर जाएंगे BLO ,4 दिसंबर तक मतदाता सूची के सत्यापन का चलेगा काम

धरमजयगढ़ हिट एंड रन मामले में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार

अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, एसपी दिव्यांग पटेल ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का उत्साह

आलू के खेत में पानी दे रहे चाचा भतीजे की करंट से मौत

TAGGED:raigarh newsraigarh top news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Email
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

harshnews.com

HARSHNEWS.COM

Neha Patel

Contact no :7000676494

Email: harshnewsrig@gmail.com

Add: Harsh news office,front of Punjab National Bank,
beedpara Raigarh,CG 496001

Follow US on Social Media

Facebook Youtube Whatsapp Telegram Wordpress

जुड़े रहें हर्ष न्यूज से हर महत्वपूर्ण खबरों के लिए

© Copyright 2024, All Rights Reserved | HARSH NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?