रायगढ़ के लेखक और निर्देशक गंगासागर पंडा की एक और छत्तीसगढ़ी फिल्म रूपहले पर्दे पर आने वाली है। आगामी 23 अगस्त को फिल्म जवानी जिंदाबाद रिलीज होने वाली है। ऐसे में इस फिल्म के सारे स्टार कॉस्ट इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुये हैं और कॉलेजों में जाकर अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। मंगलवार 13 अगस्त को फिल्म जवानी जिंदाबाद की पूरी टीम रायगढ़ में थी। इस दौरान उन्;होंने डिग्री कॉलेज, गर्ल्स कॉलेज और कामर्स कॉलेज में जाकर फिल्म का प्रमोशन किया। फिल्म सितारों को अपने बीच पाकर कॉलेज के युवा भी काफी खुश नजर आये।

छत्तीसगढ़ी फिल्म वैदेही के निर्माता गंगासागर पंडा एक बार फिर छत्तीसगढ़ की जनता के मनोरंजन के लिए जवानी जिंदाबाद फिल्म लेकर आ रहे हैं, उनकी ये फिल्म 23 अगस्त को प्रदेशभर में एक साथ रिलीज होने वाली है। ऐसे में फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इस फिल्म की पूरी टीम प्रदेश में दौरा कर अपने फिल्म का प्रमोशन करने में जुटे हुये हैं। मंगलवार 13 अगस्त को जवानी जिंदाबाद की पूरी टीम रायगढ़ प्रवास थी। इस दौरान उन्होंने शहर के तीनों बड़े कॉलेज में जाकर युवाओं के बीच अपनी नई फिल्म का प्रमोशन किया और युवाओं को थियेटर तक पहुंचने की अपील की। इस टीम में फिल्म के डायरेक्टर के साथ ही अभिनेता, अभिनेत्री और अन्य कलाकार शामिल थे। सबसे पहले इस टीम ने जिले के सबसे बड़े सरकारी कॉलेज किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय यानि डिग्री कॉलेज में जाकर अपनी फिल्म का प्रमोशन किया। कॉलेज में अपने बीच छत्तीसगढ़ी फिल्म के कलाकारों को पाकर युवा भी काफी खुश हुये। इस प्रमोशन के दौरान छत्तीसगढ़ कॉमेडी क्लब के प्रेसीडेंट भी पूरे वक्त इस टीम के साथ ही रहे।
डिग्री कॉलेज से निकलने के बाद फिल्म जवानी जिंदाबाद की टीम पहले केएमटी गर्ल्स कॉलेज और फिर पीडी कॉलेज पहुंची और अपनी फिल्म का प्रमोशन किया। इस दौरान युवाओं को बताया गया कि इस फिल्म में आखिर ऐसा क्या है जो युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेगा। प्रमोशन के दौरान फिल्म के कलाकारों ने एक-एक करके कॉलेज के युवाओं को अपना परिचय दिया और फिल्म में अपने किरदार के बारे में जानकारी भी दी।
फिल्म जवानी जिंदाबाद की खासियस यह है कि इस फिल्म के राइटर, डायरेक्टर तो रायगढ़ के हैं ही, इस पूरी फिल्म का फिल्मांकन भी रायगढ़ और आसपास के इलाके में किया गया है। इसके अलावा इस फिल्म में रायगढ़ के कई कलाकारों को अपने अभिनय प्रतिभा का कौशल दिखाने का भी मौका मिला है। इस लिहाज से खासकर रायगढ़ वासियों को तो यह फिल्म एक बार थियेटर तक खंीचने में कामयाब होगी ही…..।
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
