Lok Sabha Election 2024 – :
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बीजेपी 11 में से 11 लोकसभा सीटें जीतेगी। हम जो भी अच्छे काम करते हैं कांग्रेस उसका विरोध करती है यह उनका धर्म है और वे ऐसा करते रहेंगे। दरअसल भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है जिसमें 195 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हो चुकी है।

Contents
Lok Sabha Election 2024 – :छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बीजेपी 11 में से 11 लोकसभा सीटें जीतेगी। हम जो भी अच्छे काम करते हैं कांग्रेस उसका विरोध करती है यह उनका धर्म है और वे ऐसा करते रहेंगे। दरअसल भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है जिसमें 195 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हो चुकी है।रायपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में ही छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों का नाम तय हो गया। इसी बीच, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी राज्य की सभी 11 सीटें जीतेगी।विजय बघेल ने टिकट मिलने पर जताया आभारसमाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा छत्तीसगढ़ की दुर्ग लोकसभा सीट से विजय बघेल की उम्मीदवारी की घोषणा के बाद, भाजपा नेता विजय बघेल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी इस सीट पर आगामी लोकसभा चुनाव में मार्जिन से बड़ी जीत हासिल करेगी।विजय बघेल ने कहा, “मैं पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने मुझ पर और दुर्ग के लोगों पर जो विश्वास दिखाया है, मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हम इस सीट को और भी ज्यादा मार्जिन से जीतेंगे। पीएम मोदी ने भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था में तीसरे स्थान पर ले जाने का जो संकल्प लिया है, लोग इस संकल्प में उनके साथ हैं। बीजेपी 370 का आंकड़ा पार करेगी।”पहली सूची में 195 उम्मीदवारों का नाम तयइससे पहले, शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। 195 उम्मीदवारों में से 34 केंद्र और राज्यों के मंत्री हैं, जबकि सूची में दो पूर्व मुख्यमंत्री हैं। गृह मंत्री अमित शाह गांधीनगर से जबकि मनसुख मंडाविया पोरबंदर से चुनाव लड़ेंगे।
रायपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में ही छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों का नाम तय हो गया। इसी बीच, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी राज्य की सभी 11 सीटें जीतेगी।
विजय बघेल ने टिकट मिलने पर जताया आभार
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा छत्तीसगढ़ की दुर्ग लोकसभा सीट से विजय बघेल की उम्मीदवारी की घोषणा के बाद, भाजपा नेता विजय बघेल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी इस सीट पर आगामी लोकसभा चुनाव में मार्जिन से बड़ी जीत हासिल करेगी।
विजय बघेल ने कहा, “मैं पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने मुझ पर और दुर्ग के लोगों पर जो विश्वास दिखाया है, मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हम इस सीट को और भी ज्यादा मार्जिन से जीतेंगे। पीएम मोदी ने भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था में तीसरे स्थान पर ले जाने का जो संकल्प लिया है, लोग इस संकल्प में उनके साथ हैं। बीजेपी 370 का आंकड़ा पार करेगी।”
पहली सूची में 195 उम्मीदवारों का नाम तय
इससे पहले, शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। 195 उम्मीदवारों में से 34 केंद्र और राज्यों के मंत्री हैं, जबकि सूची में दो पूर्व मुख्यमंत्री हैं। गृह मंत्री अमित शाह गांधीनगर से जबकि मनसुख मंडाविया पोरबंदर से चुनाव लड़ेंगे।
