रायगढ़. रायगढ़ शहर में तीन दिवसीय ऐतिहासिक राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन हो रहा है। जिसके तहत कार्यक्रम के तीसरे दिन शनिवार की शाम समलाई मंदिर घाट के सामने केलो महाआरती का भव्य आयोजन किया जा रहा है। शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस आयोजन में शामिल होनें नगर निगम महापौर जानकी काटजू ने अपील की है।
विदित हो कि केलो महाआरती को लेकर तैयारियां चल रही थी। जो अब पूरी हो चुकी है। नगर निगम द्वारा केलो तट को रंग बिरंगे झालरों से सजाने के अलावा साफ सफाई व सौंदर्यीकरण किया गया है। कार्यक्रम को भव्यता देने के लिए हर कोई जुटा हुआ है। ऐतिहासिक राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के समापन अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का रायगढ़ आगमन हो रहा है। इस दौरान वे शाम करीब 6 बजे केलो मैया की आरती करेंगे। इस अवसर पर नगर निगम की महापौर जानकी काटजू ने शहरवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में केलो महाआरती में शामिल होकर पुण्य के भागी बने।
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
- Harsh News
