harshnews.com
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
Reading: छत्‍तीसगढ़ की इस हाईप्रोफाइल सीट पर भाजपा-कांग्रेस ने झोंकी ताकत, यहां तीन जिलों के वोटरों को साधेंगे PM मोदी
Share
Live TV
Youtube

5 साल जिद और जुनून के

Breaking News
पटेलपाली में सड़क हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा ,महिला की मौत के बाद किया चक्काजाम
जिले में SIR प्रक्रिया शुरू, डोर टू डोर जाएंगे BLO ,4 दिसंबर तक मतदाता सूची के सत्यापन का चलेगा काम
बगैर लाइसेंस के दवा बिक्री करने वाला मनिहारी दुकान संचालक गिरफ्तार
धरमजयगढ़ हिट एंड रन मामले में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार
अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, एसपी दिव्यांग पटेल ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का उत्साह
Breaking News
पटेलपाली में सड़क हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा ,महिला की मौत के बाद किया चक्काजाम
जिले में SIR प्रक्रिया शुरू, डोर टू डोर जाएंगे BLO ,4 दिसंबर तक मतदाता सूची के सत्यापन का चलेगा काम
बगैर लाइसेंस के दवा बिक्री करने वाला मनिहारी दुकान संचालक गिरफ्तार
धरमजयगढ़ हिट एंड रन मामले में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार
अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, एसपी दिव्यांग पटेल ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का उत्साह
harshnews.com
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
Reading: छत्‍तीसगढ़ की इस हाईप्रोफाइल सीट पर भाजपा-कांग्रेस ने झोंकी ताकत, यहां तीन जिलों के वोटरों को साधेंगे PM मोदी
Share
Youtube Facebook Whatsapp Twitter Telegram
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
manoj
खेल

छत्‍तीसगढ़ की इस हाईप्रोफाइल सीट पर भाजपा-कांग्रेस ने झोंकी ताकत, यहां तीन जिलों के वोटरों को साधेंगे PM मोदी

Harsh News
Last updated: 6 April 2024 14:27
Harsh News
Share
4 Min Read
SHARE

Rajnandgaon Lok Sabha Chunav 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 19 अप्रैल को राजनांदगांव जिले में चुनावी सभा लगभग तय मानी जा रही है। यह सभा राजनांदगांव या डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र में से किसी एक जगह कराई जा सकती है।

Rajnandgaon Lok Sabha Chunav 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 19 अप्रैल को राजनांदगांव जिले में चुनावी सभा लगभग तय मानी जा रही है। यह सभा राजनांदगांव या डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र में से किसी एक जगह कराई जा सकती है। इसमें लोकसभा क्षेत्र के सभी आठ विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को जुटाने की तैयारी तो है, लेकिन पूरा फोकस अविभाजित राजनांदगांव जिले की उन पांच विधानसभा सीटों पर है, जहां चार माह पहले हुए चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था।

Contents
Rajnandgaon Lok Sabha Chunav 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 19 अप्रैल को राजनांदगांव जिले में चुनावी सभा लगभग तय मानी जा रही है। यह सभा राजनांदगांव या डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र में से किसी एक जगह कराई जा सकती है।विधानसभा चुनाव में राजनांदगांव को छोड़ शेष पांचों सीटों पर मिली थी हारदोनों दल ताकत झोंकने की तैयारी में

यानी राजनांदगांव के साथ खैरागढ़-छुईखदान गंडई व मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मतदाताओं को सभा के माध्यम से साधा जा सके। प्रारंभिक सूचना के बाद से ही संगठन के साथ ही शासन-प्रशासन भी अपनी तैयारी में लग गया है। लोकसभा चुनाव के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अप्रैल के दूसरे सप्ताह से चुनावी माहौल गरमाने लगेगा।

विधानसभा चुनाव में राजनांदगांव को छोड़ शेष पांचों सीटों पर मिली थी हार

कवर्धा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की सभा के बाद भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बुलाने की तैयारी में है। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे को संसदीय क्षेत्र के आठ में से सात सीटों पर बढ़त मिली थी। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र ही ऐसी सीट रही, जहां से कांग्रेस ने बढ़त ली थी। हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा अविभाजित जिले के राजनांदगांव को छोड़ शेष पांचों सीटों पर हारी है।

यही कारण है कि भाजपा का स्थानीय ही नहीं बल्कि शीर्ष संगठन भी हारी हुई सीटों पर ही मोदी की सभा चाह रही है। मोहला-मानपुर में भाजपा लगभग 35 हजार के बड़े अंतर से हारी है। खुज्जी और डोंगरगढ़ में भी हार का अंतर 20 हजार से अधिक का रहा। ऐसे में मोदी की सभा वहीं संभावित बताई जा रही है ताकि वहां से उक्त कमजोर सीटों को सुदृढ़ किया जा सके। हालांकि अभी तिथि तय नहीं होने के कारण स्थान भी तय नहीं किया जा सका है।

चुनाव संचालक पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने बताया कि तिथि तय होते ही स्थान भी तय कर लिया जाएगा। इसके जवाब में कांग्रेस अपने सबसे शीर्ष स्टार प्रचारक राहुल गांधी या प्रियंका वाड्रा की सभा की मांग कर रही है। सोमवार को होने वाली संसदीय कोर कमेटी की बैठक में इस पर अंतिम निर्णय आने की संभावना जताई जा रही है।

दोनों दल ताकत झोंकने की तैयारी में

कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चुनाव मैदान में होने के कारण राजनांदगांव का चुनाव हाईप्रोफाइल हो चला है। नामांकन रैली के बहाने दोनों अपनी ताकत दिखा चुके हैं। भूपेश स्वयं जोर-शोर से प्रचार में लगे हैं। वहीं भाजपा नामांकन रैली में मुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष के साथ शक्ति प्रदर्शन कर आने वाले दिनों में इससे भी बड़े प्रदर्शन का संकेत दे चुकी है। कांग्रेस संगठन भी बैठकों में रणनीतियां तैयार कर प्रचार अभियान को गति देने में जुटा है। आने वाले दिनों में प्रचार का रंग और तीखा होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Harsh News
Website |  + postsBio
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    छातामुड़ा में आंगनबाड़ी तोड़ रहे 3 लोगों को भेजा गया जेल
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान हुआ क्रैश, सैकड़ों लोगों की मौत
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    रायगढ़ में पकड़े गए दो पाकिस्तानी नागरिक
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    अरे.. ये क्या… नगर निगम ने SBI को भी नहीं छोड़ा और ATM बूथ भी कर दिया सील

You Might Also Like

अरे.. ये क्या… नगर निगम ने SBI को भी नहीं छोड़ा और ATM बूथ भी कर दिया सील

वोटिंग की फोटो वायरल करना पड़ गया महंगा

वरिष्ठ नागरिकों को पोलिंग बूथ तक पहुंचने पुलिस ने की सहायता

रायगढ़ शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र रायगढ़ में बर्ड फ्लू की पुष्टि

भाजपा ने घोषित किए बाकी 6 प्रत्याशियों के नाम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Email
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

harshnews.com

HARSHNEWS.COM

Neha Patel

Contact no :7000676494

Email: harshnewsrig@gmail.com

Add: Harsh news office,front of Punjab National Bank,
beedpara Raigarh,CG 496001

Follow US on Social Media

Facebook Youtube Whatsapp Telegram Wordpress

जुड़े रहें हर्ष न्यूज से हर महत्वपूर्ण खबरों के लिए

© Copyright 2024, All Rights Reserved | HARSH NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?