harshnews.com
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
Reading: नगरीय निकाय चुनाव के लिए अधिसूचना हुई प्रकाशित, 11 फरवरी को सुबह 8 बजे से होगा मतदान
Share
Live TV
Youtube

5 साल जिद और जुनून के

Breaking News
पटेलपाली में सड़क हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा ,महिला की मौत के बाद किया चक्काजाम
जिले में SIR प्रक्रिया शुरू, डोर टू डोर जाएंगे BLO ,4 दिसंबर तक मतदाता सूची के सत्यापन का चलेगा काम
बगैर लाइसेंस के दवा बिक्री करने वाला मनिहारी दुकान संचालक गिरफ्तार
धरमजयगढ़ हिट एंड रन मामले में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार
अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, एसपी दिव्यांग पटेल ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का उत्साह
Breaking News
पटेलपाली में सड़क हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा ,महिला की मौत के बाद किया चक्काजाम
जिले में SIR प्रक्रिया शुरू, डोर टू डोर जाएंगे BLO ,4 दिसंबर तक मतदाता सूची के सत्यापन का चलेगा काम
बगैर लाइसेंस के दवा बिक्री करने वाला मनिहारी दुकान संचालक गिरफ्तार
धरमजयगढ़ हिट एंड रन मामले में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार
अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, एसपी दिव्यांग पटेल ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का उत्साह
harshnews.com
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
Reading: नगरीय निकाय चुनाव के लिए अधिसूचना हुई प्रकाशित, 11 फरवरी को सुबह 8 बजे से होगा मतदान
Share
Youtube Facebook Whatsapp Twitter Telegram
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
manoj
छत्तीसगढ़धरमजयगढ़राजनीतिरायगढ़सारंगढ़

नगरीय निकाय चुनाव के लिए अधिसूचना हुई प्रकाशित, 11 फरवरी को सुबह 8 बजे से होगा मतदान

Harsh News
Last updated: 22 January 2025 10:38
Harsh News
Share
9 Min Read
SHARE

रायगढ़ जिले के नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए अधिसूचना प्रकाशित*


*22 जनवरी से 28 जनवरी तक होगा नाम निर्देशन*

*29 जनवरी को संवीक्षा, 31 जनवरी नाम वापस लेने की अंतिम तारीख*

*11 फरवरी को सुबह 08 बजे से शाम 05 बजे तक होगा मतदान*

*15 फरवरी को प्रातः 09 बजे से शुरू होगी मतगणना, सभी निकायों के लिए बनाए गए मतगणना केंद्र*




रायगढ़ जिले के सभी नगरीय निकायों में निर्वाचन की अधिसूचना का प्रकाशन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल द्वारा आज 22 जनवरी 2025 को कर दिया गया है। आज से नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। जो 28 जनवरी 2025 तक चलेगी। शासकीय अवकाश के दिनों में नाम निर्देशन की प्रक्रिया नहीं होगी। अधिसूचना में नगरीय निकाय वार निर्वाचन के संचालन के लिए रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति, नाम निर्देशन करने, नाम निर्देशन की संवीक्षा, अभ्यर्थिता वापस लेने के संबंध में स्थान, तारीख और समय, मतदान की तारीख और समय तथा नगरीय निकायवार मतगणना स्थल, तारीख और समय की जानकारी प्रकाशित की गई है।

*नगरपालिक निगम, रायगढ़*
अधिसूचना के तहत रायगढ़ नगर पालिक निगम के लिए रिटर्निंग ऑफिसर श्री रवि राही, अपर कलेक्टर रायगढ़ को नियुक्त किया गया है। रायगढ़ नगर निगम अंतर्गत महापौर के नाम निर्देशन हेतु न्यायालय कलेक्टर, कक्ष क्रमांक 2, इसी प्रकार पार्षद हेतु वार्ड क्रमांक 1 से 12 तक के लिए कक्ष क्रमांक 30, वार्ड क्रमांक 13 से 24 के लिए कक्ष का क्रमांक 37, वार्ड क्रमांक 25 से 36 के लिए कक्ष क्रमांक 14 तथा वार्ड क्रमांक 37 से 48 के लिए कक्ष क्रमांक 16 को नाम निर्देशन कक्ष बनाया गया है। नाम निर्देशन प्रातः 10.30 बजे से अपराह्न 3 बजे तक प्राप्त किए जाएंगे। नाम निर्देशन की संवीक्षा 29 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे से न्यायालय कलेक्टर, कक्ष क्रमांक 02 में होगी।  31 जनवरी 2025 को अपराह्न 3 बजे तक न्यायालय कलेक्टर, कक्ष क्रमांक 02 में अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। 11 फरवरी 2025 को प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। वहीं 15 फरवरी 2025 को केआईटी, गढ़उमरिया में प्रातः 9 बजे से मतगणना शुरू होगी।

*नगर पालिका, खरसिया*
नगर पालिका खरसिया के लिए एसडीएम डॉ प्रियंका वर्मा को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। खरसिया नगर पालिका के अध्यक्ष और पार्षदों के लिए नाम निर्देशन कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व न्यायालय कक्ष, खरसिया में 22 जनवरी 2025 से 28 जनवरी 2025 तक प्रात: 10.30 बजे से अपराह्न 3 बजे तक प्राप्त किए जाएंगे। नाम निर्देशन की संवीक्षा 29 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे से कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व न्यायालय कक्ष, खरसिया में होगी। 31 जनवरी 2025 को अपराह्न 3 बजे तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व न्यायालय कक्ष, खरसिया में अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। 11 फरवरी 2025 को प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। वहीं 15 फरवरी 2025 को शासकीय महात्मा गांधी महाविद्यालय खरसिया में प्रातः 9 बजे से मतगणना शुरू होगी।

*नगर पंचायत, घरघोड़ा*
नगर पंचायत घरघोड़ा के लिए एसडीएम श्री रमेश कुमार मोर को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। नगर पंचायत घरघोड़ा के अध्यक्ष और पार्षदों के लिए नाम निर्देशन कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व न्यायालय कक्ष, घरघोड़ा में 22 जनवरी 2025 से 28 जनवरी 2025 तक प्रात: 10.30 बजे से अपराह्न 3 बजे तक प्राप्त किए जाएंगे। नाम निर्देशन की संवीक्षा 29 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे से कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व न्यायालय कक्ष, घरघोड़ा में होगी। 31 जनवरी 2025 को अपराह्न 3 बजे तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व न्यायालय कक्ष, घरघोड़ा में अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। 11 फरवरी 2025 को प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। वहीं 15 फरवरी 2025 को सभागार कक्ष, कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, घरघोड़ा में प्रातः 9 बजे से मतगणना शुरू होगी।

*नगर पंचायत, धरमजयगढ़*
नगर पंचायत धरमजयगढ़ के लिए एसडीएम श्री धनराज मरकाम को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। नगर पंचायत धरमजयगढ़ के अध्यक्ष और पार्षदों के लिए नाम निर्देशन कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रिटर्निंग ऑफिसर कक्ष, धरमजयगढ़ में 22 जनवरी 2025 से 28 जनवरी 2025 तक प्रात: 10.30 बजे से अपराह्न 3 बजे तक प्राप्त किए जाएंगे। नाम निर्देशन की संवीक्षा 29 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे से कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रिटर्निंग ऑफिसर कक्ष, धरमजयगढ़ में होगी। 31 जनवरी 2025 को अपराह्न 3 बजे तक कार्यालय अनुविभागीय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रिटर्निंग ऑफिसर कक्ष, धरमजयगढ़ में अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। 11 फरवरी 2025 को प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। वहीं 15 फरवरी 2025 को जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान धरमजयगढ़ में प्रातः 9 बजे से मतगणना शुरू होगी।

*नगर पंचायत, लैलूंगा*
नगर पंचायत लैलूंगा के लिए एसडीएम सुश्री अक्षा गुप्ता को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। नगर पंचायत लैलूंगा के अध्यक्ष और पार्षदों के लिए नाम निर्देशन कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व न्यायालय कक्ष, लैलूंगा में 22 जनवरी 2025 से 28 जनवरी 2025 तक प्रात: 10.30 बजे से अपराह्न 3 बजे तक प्राप्त किए जाएंगे। नाम निर्देशन की संवीक्षा 29 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे से कार्यालय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व न्यायालय कक्ष, लैलूंगा में होगी। 31 जनवरी 2025 को अपराह्न 3 बजे तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व न्यायालय कक्ष, लैलूंगा में अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। 11 फरवरी 2025 को प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। वहीं 15 फरवरी 2025 को संत रामेश्वर गहिरा गुरु महाविद्यालय, लैलूंगा में प्रातः 9 बजे से मतगणना शुरू होगी।

*नगर पंचायत, पुसौर*
नगर पंचायत पुसौर के लिए तहसीलदार नेहा उपाध्याय को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। नगर पंचायत पुसौर के अध्यक्ष और पार्षदों के लिए नाम निर्देशन कार्यालय नगर पंचायत पुसौर (रिटर्निंग ऑफिसर कक्ष) में 22 जनवरी 2025 से 28 जनवरी 2025 तक प्रात: 10.30 बजे से अपराह्न 3 बजे तक प्राप्त किए जाएंगे।नाम निर्देशन की संवीक्षा 29 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे से कार्यालय नगर पंचायत पुसौर (रिटर्निंग ऑफिसर कक्ष) में होगी। 31 जनवरी 2025 को अपराह्न 3 बजे तक कार्यालय नगर पंचायत पुसौर (रिटर्निंग ऑफिसर कक्ष) में अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। 11 फरवरी 2025 को प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। वहीं 15 फरवरी 2025 को मंगल भवन, पुसौर में प्रातः 9 बजे से मतगणना शुरू होगी।

*नगर पंचायत, किरोड़ीमल नगर*
नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर के लिए अतिरिक्त तहसीलदार हितेश साहू को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर के अध्यक्ष और पार्षदों के लिए नाम निर्देशन सभाकक्ष, नगर पंचायत कार्यालय भवन, किरोड़ीमल नगर में 22 जनवरी 2025 से 28 जनवरी 2025 तक प्रात: 10.30 बजे से अपराह्न 3 बजे तक प्राप्त किए जाएंगे। नाम निर्देशन की संवीक्षा 29 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे से सभाकक्ष, नगर पंचायत कार्यालय भवन, किरोड़ीमल नगर में होगी। 31 जनवरी 2025 को अपराह्न 3 बजे तक सभाकक्ष, नगर पंचायत कार्यालय भवन, किरोड़ीमल नगर में अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। 11 फरवरी 2025 को प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। वहीं 15 फरवरी 2025 को स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल, किरोड़ीमल नगर में प्रातः 9 बजे से मतगणना शुरू होगी।

Harsh News
Website |  + postsBio
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    छातामुड़ा में आंगनबाड़ी तोड़ रहे 3 लोगों को भेजा गया जेल
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान हुआ क्रैश, सैकड़ों लोगों की मौत
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    रायगढ़ में पकड़े गए दो पाकिस्तानी नागरिक
  • Harsh News
    https://harshnews.com/?author=2
    अरे.. ये क्या… नगर निगम ने SBI को भी नहीं छोड़ा और ATM बूथ भी कर दिया सील

You Might Also Like

पटेलपाली में सड़क हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा ,महिला की मौत के बाद किया चक्काजाम

जिले में SIR प्रक्रिया शुरू, डोर टू डोर जाएंगे BLO ,4 दिसंबर तक मतदाता सूची के सत्यापन का चलेगा काम

बगैर लाइसेंस के दवा बिक्री करने वाला मनिहारी दुकान संचालक गिरफ्तार

धरमजयगढ़ हिट एंड रन मामले में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार

अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, एसपी दिव्यांग पटेल ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का उत्साह

TAGGED:#Mayor election#raigarhnews #harshnews
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Email
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

harshnews.com

HARSHNEWS.COM

Neha Patel

Contact no :7000676494

Email: harshnewsrig@gmail.com

Add: Harsh news office,front of Punjab National Bank,
beedpara Raigarh,CG 496001

Follow US on Social Media

Facebook Youtube Whatsapp Telegram Wordpress

जुड़े रहें हर्ष न्यूज से हर महत्वपूर्ण खबरों के लिए

© Copyright 2024, All Rights Reserved | HARSH NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • क्राईम
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • सारंगढ़
  • जशपुर
  • धरमजयगढ़
  • घरघोड़ा
  • पुसौर
  • बरमकेला
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?