खी के लिए सजी बाजार मे इस बार गोबर की राखिया भी लोगो को आकर्षित कर रही हैं. रायगढ़ मे पहली बार गोबर की राखी पहुंची है. जिसकी खरीदने के लिए लोग पहुंच रहे हैं.

वीओ – भाई-बहन के पवित्र रिश्तों का प्रतीक रक्षाबंधन पर इस साल गाय के गोबर से बनी राखियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी. ये राखियां बाजार में मौजूद अन्य राखियों से न केवल सस्ती हैं, बल्कि अलग-अलग रंगों और डिजाइन में उपलब्ध हैं. इनका मूल्य 15 से 20 रुपये है. जिसे लोग न सिर्फ पसंद कर रहे हैं, बल्कि खरीददारी भी तेजी से हो रही है. हालांकि गोबर से बनी राखी अभी रायगढ़ मे केवल एक ही दुकान मे मिल रही है. शुक्रवार को ज़ब हमने दुकान की संचालिका से बातचीत की तो उनका कहना था..
गोबर की राखी कई मायनों में खास है. क्योंकि इस राखी से पर्यावरण प्रदूषित नहीं होता. अगर इस राखी को कोई जमीन पर फेंक भी दे तो ये राखी जमीन और हमारे आसपास के वातावरण को दूषित नहीं करेगा.बल्कि गोबर की राखी जमीन में जाकर जमीन को भी फायदा ही पहुंचाएगी. इसी तरह यदि पानी मे विसर्जित किया जाए तो ये पानी को भी दूषित नहीं करता है. इसलिए ये राखी काफी खास है.
