,रायगढ़ स्टेडियम में रोजाना काफी संख्या में युवा खिलाड़ी प्रेक्टिस करने के लिए पहुंचते हैं। इनमें एथलेटिक्स के भी खिलाड़ी होते हैं मगर उन्हें यहां अपने खेल से संबंधित सुविधायें नहीं मिल पाती है। यही वजह है कि शुक्रवार को रायगढ़ स्टेडियम में एथलेटिक्स से जुड़े खिलाड़ियों ने नगर निगम आयुक्त से मुलाकात करते हुए उन्हें ज्ञापन सौंपा और खेल सुविधायें बढ़ाने की मांग की। आयुक्त ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और इस दिशा में उचित पहल करने का आश्वासन दिया है
रायगढ़ जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है जरूरत है तो बस उन्हे मौका प्रदान करने की और प्रोत्साहित करने की। खेल प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य को लेकर ही रायगढ़ स्टेडियम का निर्माण किया गया है और वहां लगातार खेल सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की जा रही है ताकि यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा बुलंदियों को छू सकें। रायगढ़ स्टेडियम में सुबह और शाम दोनों की वक्त काफी संख्या में खिलाड़ी पहुंचते हैं और अपनी प्रेक्टिस कर पसीना बहाते हैं। इनमें एथलेक्टिस से जुड़े युवा खिलाड़ी भी शामिल हैं। रायगढ़ स्टेडियम में एथलेक्टिस खेल से जुड़े कई गु्रप पहुंचते हैं और प्रतियोगिताओं की तैयारी करते हैं मगर यहां उन्हें समुचित सुविधा नहीं मिल पाती। यही वजह है कि शुक्रवार को उन्होंने रायगढ़ स्टेडियम पहुंचे नगर निगम कमिश्नर से मुलाकात की और उन्हंे ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
नगर निगम आयुक्त ने भी खिलाड़ियों की बातों को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द इस दिशा में प्रयास किया जायेगा ताकि खिलाड़ियांे को सुविधायें मिल सके।
जिला प्रशासन की ओर से खेल प्रतिभा को निखारने के लिए रायगढ़ स्टेडियम पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लगातार यहां खेल सुविधाओं में विस्तार किया जा रहा है ताकि खिलाड़ियों का इसका लाभ मिल सके और अपनी खेल प्रतिभा के जरिये वे शहर, जिला और राज्य का नाम रौशन कर सके।

गर्मी बढ़ते ही रायगढ़ स्टेडियम के स्वीमिंग पूल में छई छप्पा छई शुरू हो गई है। सुबह और शाम काफी संख्या में लोग स्वीमिंग करने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी स्टेडियम समिति की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है।
रायगढ़ शहर में तापमान का पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया है। सुबह 11 बजे से ही गर्म हवा के थपेड़े लोगों को लू का अहसास कराने लगे हैं। ऐसे मे लोग गर्मी से बचने के लिए कई तरह के जतन कर रहे हैं। यही वजह है कि गर्मी के बढ़ते ही रायगढ़ स्टेडियम के स्वीमिंग पूल में भी भीड़ बढ़ती जा रही है। सुबह और शाम के वक्त काफी संख्या में लोग यहां स्वीमिंग करने के लिए पहुंच रहे हैं और राहत के कुछ पल बीता रहे हैं। स्टेडियम समिति द्वारा यहां महिला और पुरूष के लिए अलग-अलग कोच की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सफाई और सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
गर्मी के सीजन में रायगढ़ स्टेडियम में स्वीमिंग पूल 15 मार्च से ही खोल दिया गया है। मगर अब धीरे-धीरे यहां स्वीमिंग करने वालों की भीड़ बढ़ने लगी है। लोग यहां परिवार के साथ भी स्वीमिंग करने के लिए पहुंचते हैं, इसके लिए भी यहां विशेष व्यवस्था की गई है। साथ ही बच्चों की सुरक्षा पर भी यहां विशेष ध्यान दिया जाता है।
