दीपावली-छठ पर रायपुर रेलवे स्टेशन में बनेगा होल्डिंग एरिया, समूहों में प्लेटफॉर्म भेजे जाएंगे यात्री

गेट नंबर-3 के पास होगी व्यवस्था, बैठने से लेकर पेयजल और खानपान तक की सुविधा; वार रूम से होगी भीड़ की निगरानी

रायपुर। दीपावली और छठ पर्व के दौरान रेलवे स्टेशन पर बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने नई व्यवस्था की तैयारी की है। रायपुर रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-3 के पास होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा। यहां यात्रियों को ट्रेन आने तक रोका जाएगा और फिर समूहों में प्लेटफॉर्म की ओर भेजा जाएगा। इससे प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज और प्रवेश द्वार पर एक साथ बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

रायपुर रेलवे स्टेशन
रायपुर रेलवे स्टेशन

रोजाना एक लाख से ज्यादा यात्रियों की आवाजाही

त्योहारी सीजन में रायपुर रेलवे स्टेशन पर रोजाना एक लाख से ज्यादा यात्रियों की आवाजाही होती है। कई यात्री ट्रेन के निर्धारित समय से काफी पहले स्टेशन पहुंच जाते हैं। इसके कारण प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज और प्रवेश द्वार पर दबाव बढ़ जाता है। वहीं, स्टेशन पर री-डेवलपमेंट का काम भी जारी है। ऐसे में यात्रियों की भीड़ को व्यवस्थित करना रेलवे के लिए चुनौती बना हुआ है।

होल्डिंग एरिया में मिलेंगी कई सुविधाएं

प्रस्तावित होल्डिंग एरिया में यात्रियों के बैठने की व्यवस्था के साथ सीसीटीवी कैमरे, जनता खाना, पेयजल, वाटर कूलर और पंखे लगाए जाएंगे। इसके अलावा यात्रियों को टिकट संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी योजना है। रेलवे का प्रयास है कि यात्रियों को ट्रेन आने तक प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक रूप से इंतजार न करना पड़े।

वार रूम से होगी स्टेशन की निगरानी

भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रेलवे ने कंट्रोल रूम और वार रूम भी तैयार किया है। यहां से स्टेशन के प्रवेश द्वार, फुट ओवरब्रिज और प्लेटफॉर्म पर नजर रखी जाएगी। किसी स्थान पर भीड़ बढ़ने या सुरक्षा संबंधी समस्या सामने आने पर कमर्शियल कंट्रोल और संबंधित विभागों को सूचना दी जाएगी। इसके बाद जरूरत के अनुसार अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती कर स्थिति को नियंत्रित किया जाएगा।

एक साथ प्लेटफॉर्म पर नहीं पहुंचेंगे सभी यात्री

सीनियर डीसीएम रायपुर सुस्कर विपुल विलासराव के अनुसार, त्योहारी सीजन में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। सभी यात्रियों को एक साथ प्लेटफॉर्म पर पहुंचने से रोकने के लिए होल्डिंग एरिया बनाया जा रहा है। यहां टिकट से लेकर खानपान तक की सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। यात्रियों को समूहों में प्लेटफॉर्म की ओर भेजा जाएगा, जिससे भीड़ का दबाव कम किया जा सके

रायपुर रेलवे स्टेशन
रायपुर रेलवे स्टेशन

यह खबर भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ के 8 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का यलो अलर्ट, 2 से 3 डिग्री गिरेगा तापमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *