रायपुर में बुजुर्ग के बैंक खाते से 3 लाख रुपये पार, मोबाइल गुम होने के बाद हुई साइबर ठगी

6 से 28 अक्टूबर के बीच तीन बार UPI ट्रांजेक्शन कर उड़ाए 2,99,998 रुपये, डीडी नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मामला

रायपुर। राजधानी रायपुर में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां मोबाइल गुम होने के बाद एक बुजुर्ग के बैंक खाते से करीब तीन लाख रुपये निकाल लिए गए। अज्ञात आरोपी ने 26 से 28 अक्टूबर के बीच तीन अलग-अलग UPI ट्रांजेक्शन के जरिए यूको बैंक के खाते से कुल 2,99,998 रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित को इसकी जानकारी तब हुई, जब 30 अक्टूबर को उनके खाते में केवल 10 हजार रुपये शेष होने का मैसेज मिला।

साइबर ठगी
साइबर ठगी

70 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं पीड़ित

पुलिस के अनुसार, डंगनिया स्थित बम्लेश्वरी मंदिर के पास साई मंदिर रोड निवासी 70 वर्षीय राजेश खरे सीएसईबी के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। उनका यूको बैंक की फाफाडीह मुख्य शाखा में खाता है। पीड़ित ने बताया कि 23 अक्टूबर को शुक्रवारी बाजार में उनका मोबाइल फोन कहीं गुम हो गया था।

मोबाइल गुम होने के बाद उन्होंने आजाद चौक थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद उन्होंने उसी नंबर का दूसरा सिम कार्ड भी ले लिया था।

तीन दिनों में तीन बार हुआ ट्रांजेक्शन

पीड़ित के मुताबिक, मोबाइल गुम होने के बाद 26, 27 और 28 अक्टूबर को उनके बैंक खाते से UPI के माध्यम से तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन किए गए। इन तीनों लेन-देन के जरिए कुल 2,99,998 रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिए गए। इस दौरान उन्हें बैंक की ओर से ट्रांजेक्शन संबंधी कोई मैसेज नहीं मिला।

खाते में 10 हजार रुपये देख हुआ शक

30 अक्टूबर को उनके मोबाइल नंबर पर बैंक खाते में केवल 10 हजार रुपये शेष होने का मैसेज आया। इसके बाद उन्हें खाते से रकम निकाले जाने का संदेह हुआ। उन्होंने बैंक पहुंचकर खाते का स्टेटमेंट निकलवाया, जिसमें 26 से 28 अक्टूबर के बीच तीन बार रकम ट्रांसफर होने की जानकारी सामने आई।

साइबर ठगी
साइबर ठगी

अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

धोखाधड़ी का पता चलने के बाद पीड़ित ने डीडी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोबाइल गुम होने के बाद बैंक खाते से हुई इस ठगी के मामले में पुलिस लेन-देन से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

यह खबर भी पढ़ें

रायगढ़ में दीपावली-छठ पर व्यापारियों को मिलेगी राहत, SBI में 5 हजार रुपये तक मिलेंगे छोटे नोट और सिक्के

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *